Invest In Yorkshire Website

Header banner image

यॉर्कशायर और हंबर में आपका स्वागत है, जो व्यवसाय के लिए यूरोप का हॉटस्पॉट है

£82bn से अधिक की मज़बूत और विविध अर्थव्यवस्था होने तथा यूरोप में दुनिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों के सबसे बड़े संकेंद्रन में से एक होने के साथ, यॉर्कशायर और हंबर यूके में अपना कारोबार बढ़ाने के इच्छुक संगठनों के लिए प्रमुख पसंद हैं (OMIS अनुसंधान 2006)।
 
अगली पीढ़ी के उच्च-गति ब्रॉडबैंड और उद्योग का नेतृत्व करने वाले अभिनव नेटवर्कों में कई लाख पाउंड निवेश के संयोग के साथ, उत्कृष्ट परिवहन संपर्क ने यॉर्कशायर और हंबर को यूके में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के लिए शीर्ष चार स्थानों में से एक बना दिया है, जिन्होंने 2007/8 के दौरान औसतन हर हफ़्ते 2 निवेश आकर्षित किए हैं।

इस क्षेत्र की शैक्षिक उत्कृष्टता और उद्योग विशेषज्ञता Smith & Nephew से लेकर BAE Systems तक वैश्विक कंपनियों को नई प्रौद्योगिकियों, और बाज़ार के अवसरों का दोहन करने, तथा यॉर्कशायर और हंबर को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते हुए उद्योग क्षेत्रों में नवाचार के केन्द्र के रूप में स्थापित करने में मदद कर रही है।

इसमें स्वास्थ्य-सेवा प्रौद्योगिकियों से लेकर उन्नत इंजीनियरिंग और सामग्री; आधुनिक स्वच्छ ऊर्जा समाधानों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स; खाद्य प्रसंस्करण से लेकर ई-लर्निंग तक शामिल हैं, जिनमें 2,000 से अधिक विदेशी स्वामित्व वाली कंपनियों ने यॉर्कशायर और हंबर को अपना घर बना लिया है।
 

व्यवसाय करना

पता लगाएँ कि यूरोप के तेज़ी से बढ़ते हुए क्षेत्रों में से एक में व्यवसाय करने से आपको क्या लाभ हो सकता है, जिसमें क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था, परिवहन, कौशल शामिल हैं...

more information about व्यवसाय करना

 

प्रमुख क्षेत्र

सबसे तेज़ी से बढ़ते उद्योग क्षेत्रों में व्यवसाय के लिए समाधान वितरित करना...

more information about प्रमुख क्षेत्र

 

अनुसंधान व विकास

खोज करें कि आप विश्व में अग्रणी अनुसंधान और व्यवसायीकरण तक कैसे पहुँच सकते हैं...

more information about अनुसंधान व विकास

 

प्रकरण अध्ययन

पता करें कि KPMG, Smith & Nephew और HSBC जैसी कंपनियाँ इस क्षेत्र में अपना व्यवसाय कैसे बढ़ा रही हैं...

more information about प्रकरण अध्ययन

 

हम कैसे मदद कर सकते हैं

हमारी भूमिका आपके व्यवसाय के लिए सबसे अच्छे अवसरों की पहचान में मदद करना है। दुनिया भर में स्थित कार्यालयों में वाणिज्यिक टीमों, और पूरे क्षेत्र में विशेषज्ञों के नेटवर्क के साथ, अनुभवी पेशेवर सलाहकारों की हमारी टीम यॉर्कशायर और हंबर, यूके में विस्तार या स्थानांतरण की इच्छुक कंपनियों को संपर्क का एकमात्र स्थान प्रदान करती है।

बाज़ार के नए अवसरों से लेकर कारोबार शुरू और विस्तार करने, संयुक्त उद्यम से लेकर अनुसंधान और विकास तक, हम आपके निवेश के हर चरण के लिए निःशुल्क समर्थन और सहायता प्रदान करते हैं।


हमें संपर्क करें

यह पता करने के लिए कि Yorkshire Forward आपको यूके के सर्वाधिक वाजिब दाम के और अभिनव क्षेत्रों में से एक में सफल होने में कैसे मदद कर सकता है, +44 (0)113 39 49 5757 पर हमारी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विकास टीम से संपर्क करें या info@investinyorkshire.co.uk पर हमें ईमेल भेजें।

 
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।