Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

हम कैसे मदद कर सकते हैं?

हमारी भूमिका आपके व्यवसाय के लिए सबसे अच्छे अवसरों की पहचान में मदद करना है।

दुनिया भर में स्थित कार्यालयों में वाणिज्यिक टीमों, और पूरे क्षेत्र में विशेषज्ञों के नेटवर्क के साथ, अनुभवी पेशेवर सलाहकारों की हमारी टीम यॉर्कशायर और हंबर, यूके में विस्तार या स्थानांतरण की इच्छुक कंपनियों को संपर्क का एकमात्र स्थान प्रदान करती है।
 
बाज़ार के नए अवसरों से लेकर कारोबार शुरू और विस्तार करने, संयुक्त उद्यम से लेकर अनुसंधान और विकास तक, हम आपके निवेश के हर चरण के लिए निःशुल्क समर्थन और सहायता प्रदान करते हैं।
 
हम यह कर सकते हैं:
  • विशिष्ट ज़रूरतों के अनुरूप प्रारंभिक अनुसंधान करना, और विशेष रूप से तैयार प्रत्युत्तर देना
  •  डिज़ाइन और निर्माण के लिए ज़मीन से लेकर उच्च-विनिर्देशन प्रौद्योगिकी इंक्युबेशन इकाइयों तक सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान
  • उचित अनुदान-सहायता निवेश पैकेज के लिए सलाह
  • आपूर्ति शृंखला, कौशल, प्रशिक्षण, भरती, उद्योग की मज़बूती, कारोबार करने की लागत, और क्षेत्र में जीवन-यापन और काम करने पर ज़रूरत के मुताबिक तैयार जानकारी प्रदान करना
  • शोध से लेकर व्यवसाय विकास तक परियोजना प्रबंधन पैकेज उपलब्ध कराना
  • उद्योग नेटवर्क की पहचान करना और परिचय प्रदान करना
     
हमारे प्रतिनिधि यहाँ स्थित हैं:
  • उत्तरी अमेरिका
  • कनाडा
  • यूरोप
  • जापान
  • चीन
  • भारत
हमसे संपर्क करें
यह पता करने के लिए कि Yorkshire Forward आपको यूके के सर्वाधिक वाजिब दाम के और अभिनव क्षेत्रों में से एक में सफल होने में कैसे मदद कर सकता है, +44 (0)113 39 49 5757 पर हमारी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विकास टीम से संपर्क करें या info@investinyorkshire.co.uk पर हमें ईमेल भेजें।
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।