यूके सरकार द्वारा 1999 में बनाई गई, यॉर्कशायर फ़ॉर्वर्ड इंग्लैंड में सबसे बड़ी क्षेत्रीय विकास एजेंसियों में से एक है। हम इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो वर्तमान में £82bn है, जो इतनी बड़ी है कि दुनिया की शीर्ष 20% अर्थव्यवस्थाओं के साथ खड़ी रह सकती है।
हमारा शानदार स्थान, बुनियादी सुविधाएँ, विश्व स्तर के विश्वविद्यालय और मजबूत आपूर्ति शृंखला यॉर्कशायर और हंबर को निवेशकों के लिए अग्रणी पसंद बनाते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार हमारे आर्थिक विकास की कुँजी है और हमारी प्राथमिकता यॉर्कशायर और हंबर को वैश्विक व्यापार के लिए एक गतिशील स्थान के रूप में स्थित करके इस क्षेत्र की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है।
यूरोप के सबसे तेजी से बढ़ते हुए व्यवसाय केंद्रों के रूप में, यॉर्कशायर और हंबर विदेशी कंपनियों को उस शैक्षिक उत्कृष्टता और उद्योग विशेषज्ञता तक पहुँच का शानदार अवसर प्रदान करते हैं जिसने यॉर्कशायर और हंबर को दुनिया के सबसे तेज़ी से वृद्धि कर रहे कुछ उद्योग क्षेत्रों में नवाचार के लिए अग्रणी यूरोपीय केन्द्र के रूप में स्थापित किया है।
इस क्षेत्र में मुख्य क्षेत्र स्वास्थ्य-सेवा प्रौद्योगिकियाँ, उन्नत इंजीनियरिंग और सामग्री, अत्याधुनिक स्वच्छ ऊर्जा समाधानों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण और ई-लर्निंग तक फैले हुए हैं।