Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

क्षेत्र की ताक़त

यॉर्कशायर और हंबर आपके व्यवसाय को उद्योगों में घटक निर्माण के लिए प्रयुक्त कच्चे माल के उत्पादन में दुनिया में अग्रणी कुशलताओं तक पहुँच पेश करते हैं जिनमें शामिल हैं; मोटर वाहन, ऐरोस्पेस, चिकित्सा और अन्य क्षेत्र जहाँ उच्च गुणवत्ता, परिशुद्धता घटक आवश्यक होते हैं।
 
इस क्षेत्र में उन्नत इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र में निम्नलिखित मुख्य क्षेत्र शामिल हैं:
 
एयरोस्पेस
£22.67bn का यूके का ऐरोस्पेस और मोटर वाहन उद्योग अमेरिका के बाहर दुनिया में सबसे बड़ा है। यॉर्कशायर और हंबर बोइंग और उन्नत निर्माण अनुसंधान केंद्र से साझेदारी के माध्यम से इस राष्ट्रीय सफलता में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

करोड़ों पाउंड की यह साझेदारी वैज्ञानिक ज्ञान, विशेषज्ञता और नवप्रर्वतन विकसित करने के लिए दोनों पक्षों के बीच साथ मिलकर काम करने पर आधारित है।
यॉर्कशायर और हंबर में ऐरोस्पेस उद्योग में 5,000 से अधिक लोग रोजगार में हैं, और ज़्यादातर कंपनियाँ प्रमुख एसेंबलर के लिए घटक आपूर्तिकर्ताओं के रूप में परिचालन कर रही हैं।

ऑटोमोटिव
यूके का मोटर वाहन उद्योग मोटर-खेल और इंजीनियरिंग डिज़ाइन में विश्व में अग्रणी है, और यह यूरोप के मोटर वाहन आवक निवेश का लगभग 60% आकर्षित करता है।
यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र, यूके और यूरोप दोनों में, मोटर वाहन घटक की आपूर्ति और इंजीनियरिंग के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिसमें 500 से अधिक ऑटोमोटिव आपूर्तिकर्ताओं ने लगभग 13,500 लोगों को रोज़गार पर रखा हुआ है।

ये कंपनियाँ आधार कच्चे माल, दरवाज़े की मुहरों, बियरिंग, यांत्रिक उत्पादों और क्लच के निर्माण में संलग्न हैं।

चिकित्सा
यॉर्कशायर और हंबर में यूके में अस्थि-रोग और चिकित्सा उपकरण कंपनियों का सबसे बड़ा घर है, जो इसे राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा निदान के क्षेत्र में अग्रणी केंद्र बनाता है।

नवप्रर्वतक, TWI, Cti, Namtec, भविष्य की फैक्टरी और उन्नत निर्माण अनुसंधान केंद्र सहित उन्नत इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी सुविधाएँ, दुनिया में अग्रणी इंजीनियरिंग क्षमता और सामग्री अनुसंधान प्रदान करती हैं। और यह सब विशेषज्ञता एक स्थान पर संकेंद्रित है - उन्नत निर्माण पार्क।

चिकित्सा उपकरण आरोपण की सूक्ष्म और नैनोस्केल मैट्रोलॉजी में अग्रणी, प्रेसिज़न टेक्नोलॉजीज़ CIC चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के लिए नई अति-सटीक निर्माण क्षमता विकसित कर रहा है।

ऊर्जा
यॉर्कशायर और हंबर में अनेक व्यवसाय ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रहे हैं, इसलिए यह क्षेत्र यूके की बिजली का 17% उत्पन्न करता है। इस क्षेत्र के मज़बूत इंजीनियरिंग आधार पर काम करते हुए, यहाँ पारंपरिक तेल और गैस उद्योग के लिए उपकरण आपूर्तिकर्ताओं का महत्वपूर्ण समूह है।

क्षेत्रीय उपयोगिता कंपनियाँ नई प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए सक्रियता से तत्पर हैं, और गैसीकरण और अति-जटिल बायलर प्रौद्योगिकी से संबंधित परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। इन दोनों को ही उन्नत इंजीनियरिंग सामग्रियों के व्यापक प्रयोग की आवश्यकता होती है।

इस परिदृश्य के छोटे सिरे पर, यह क्षेत्र यूके Life-IC में एकमात्र समर्पित छोटे पैमाने पर ऊर्जा प्रौद्योगिकी इंक्युबेटर का घर है

इंक्युबेटर के साथ जुड़ी कंपनियों में ITM Power, Adelan और Catal जैसे हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था प्रौद्योगिकी डेवलपर, Disenco (micro-CHP), Beck Mickle Hydro और ITI Energy (गैसीकरण) जैसे सूक्ष्म-मध्यम पैमाने पर उत्पादन डेवलपर और अन्य विशेषज्ञ कंपनियाँ शामिल हैं।

इन कंपनियों के लिए उत्पाद की सफलता नई और अभिनव सामग्री प्रौद्योगिकियों की आपूर्ति पर अत्यधिक निर्भर है।
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।