यॉर्कशायर और हंबर की विश्व स्तर पर प्रसिद्ध इंजीनियरिंग उत्कृष्टता की लम्बे समय से चली परंपरा आपको कुशल और लचीले श्रम की ठोस आपूर्ति पेश करती है।
यह क्षेत्र बीस लाख से अधिक लोगों का अत्यंत कुशल और प्रेरित श्रम-बल प्रदान करता है। यह 1,400 से अधिक उन्नत इंजीनियरिंग और सामग्री कंपनियों का मुख्य स्थान है, 170,000 लोगों को रोज़गार देता है, जिनमें बड़ी संख्या में कुशल और विशेषज्ञ इंजीनियर शामिल हैं।
यॉर्कशायर और हंबर उन्नत इंजीनियरिंग और सामग्री उद्योग के भीतर अनेक उप-क्षेत्रों का महत्वपूर्ण क्षेत्र है – और इसका श्रम-बल इसे प्रतिबिंबित करता है। इस क्षेत्र में एयरोस्पेस उद्योग में 5,000 से अधिक लोग रोज़गार में और 13,500 से अधिक लोगों को 500 से अधिक ऑटोमोटिव आपूर्तिकर्ताओं ने रोज़गार दिया हुआ है। यह यूके में चिकित्सा उपकरण कंपनियों के सबसे बड़े संकेंद्रण में से एक भी है, जिसके निर्माण में 3,000 लोग लगे हुए हैं।
इस क्षेत्र के नौ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर विश्वविद्यालय हर साल 11,000 से अधिक इंजीनियरिंग स्नातक और स्नातकोत्तर तैयार करते हैं, जो कुल यूके का 12% है, और जिससे सुनिश्चित होता है कि व्यवसाय कभी भी ताज़ा प्रतिभा के पूल का लाभ उठा सकते हैं।