अनुसंधान और विकास व्यय के संदर्भ में, यॉर्कशायर और हंबर लंदन के बाहर यूके के शीर्ष निष्पादकों में से एक हैं, जो शैक्षिक अनुसंधान निवेश में £34.7 करोड़ आकर्षित कर रहे हैं।
यह, 100 से अधिक विश्वविद्यालय अनुसंधान सुविधाओं को यूरोप में उच्चतम शोध रेटिंग प्राप्त होने के साथ मिलकर, व्यवसायों को विशेषज्ञता के ख़ज़ाने और संभावित नवप्रर्वतन तक पहुँच देता है।
इस क्षेत्र में व्यवसाय समर्थन नेटवर्क की विस्तृत शृंखला है, जो आवक निवेशकों और स्वदेशी कंपनियों को परस्पर-सहयोग, वित्तपोषण, और साथ ही प्रशिक्षण और सलाह के लिए अवसर प्रदान करती है।
इनमें शामिल है:
यह निजी तौर पर संचालित और उद्योग द्वारा प्रेरित सदस्यता-संगठन 70 से अधिक संगठनों के नेटवर्क तक बढ़ गया है, और उद्योग में £10m से अधिक वित्त-पोषण योगदान प्राप्त और सुरक्षित कर रहा है। नेटवर्क के माध्यम से, संगठन सर्वोत्तम प्रथा और पहुँच डेटा, व्यापार और उद्योग के बारे में संपर्क जानकारी साझा कर सकते हैं।
YCF यॉर्कशायर के रसायन उद्योग के समर्थन और प्रवर्धन के लिए गैर-लाभ उद्योग द्वारा प्रेरित सदस्यता-संगठन है, जो वृद्धि और प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित कर रहा है। YCF इस क्षेत्र में रासायनिक व्यवसायों की स्वतंत्र आवाज़ बनता है, जो वेस्ट यॉर्कशायर में व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करता है क्योंकि वहाँ इनका बड़ा संकेंद्रण है।
CATCH यूरोप के भीतर अनन्य सुविधा है, जो इस उद्योग में तकनीकी कर्मचारियों को 'वास्तविक जीवन' का प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करता है। इस स्थल पर कार्यकारी मशीनरी, नियंत्रण कक्ष, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कक्षों के साथ, पूर्ण पैमाने का नकली रासायनिक संयंत्र है, लेकिन फिर भी यह गैर-ख़तरनाक तरल पदार्थों और पाउडर सहित संचालन करता है। CATCH सभी रासायनिक कंपनियों के लिए अपने स्वयं के घरेलू प्रशिक्षण के लिए खुला है या वे CATCH के माध्यम से विशेष रूप से तैयार कार्यक्रम कमीशन कर सकते हैं।
ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में स्थित IPI में सूत्रीकरण विज्ञान और अभिकलनात्मक औषधियों में विश्वस्तरीय विशेषज्ञता का संयोग है, जिसमें कृत्रिम बुद्धि और 3डी मॉडलिंग शामिल हैं। यह औषधि के विकास के लिए क्रांतिकारी उपागम प्रस्तुत करता है और दवाओं के बाज़ार तक पहुँचने की गति बढ़ाता है।
यॉर्क विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान विभाग में स्थित इस केंद्र का फ़ोकस जीन की खोज के माध्यम से पादप और माइक्रोबियल-आधारित अक्षय संसाधनों की क्षमता हासिल करना है।
शैक्षिक उद्योग विशेषज्ञता तक पहुँच
व्यवसायों को हमारे विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ कौशल और उन्नत विशेषज्ञता से लाभ उठाने में मदद करने के लिए, एक अनन्य नेटवर्क; - औद्योगिक सहयोग केन्द्र (
http://www.yorkshirecic.com) – की रचना की गई, जो उद्योग और विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता के बीच की दूरी कम करता है। इनमें शामिल है:
ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध औषधि नवप्रर्वतन संस्थान के भीतर स्थित औषधि नवप्रर्वतन CIC, औषधि विकास को गति देने और जीव-विज्ञान व्यवसायों का समर्थन करने के लिए समर्पित विश्व स्तर की अनुसंधान सुविधा है।
अनुसंधान औषधि निर्माण और वितरण पर ध्यान केंद्रित करता है, जिसमें उच्च-शक्ति कंप्यूटिंग संसाधनों का उपयोग करते हुए औषधि विकास की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए इन-सिलिको विकसित करने पर विशेष ज़ोर दिया जाता है।
कण विज्ञान और इंजीनियरिंग CIC
लीड्स और शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय में स्थित, कण CIC का कण और कोलाइड प्रौद्योगिकी में उद्योग के लिए प्रासंगिक अनुसंधान का शानदार रिकार्ड रहा है। यह यूके में चरित्रीकरण उपकरणों की सबसे व्यापक श्रेणी उपलब्ध कराता है।
हरित रसायन विज्ञान केंद्र ऐसे उत्पादों के निर्माण के माध्यम से जो ख़तरनाक पदार्थों का उत्पादन कम करते हैं या उनका स्थान लेते हैं लेकिन फिर भी वाणिज्यिक रूप से लाभप्रद बने रहते हैं, कंपनियों को REACH जैसी विधायी घटनाओं का अनुपालन करने में मदद कर रहा है।
हमारे
विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। (विश्वविद्यालय अनुभाग के लिए आंतरिक लिंक)