यॉर्कशायर और हंबर में सु-स्थापित रसायन उद्योग है, जिसमें 350 रासायनिक कंपनियों ने 24,000 प्रत्यक्ष कर्मियों को रोज़गार पर रखा हुआ है।
इस क्षेत्र में रसायन उद्योग मोटे तौर पर दो भौगोलिक समूहों में विभाजित है - वेस्ट यॉर्कशायर और हंबर। वेस्ट यॉर्कशायर इस क्षेत्र की लगभग 230 रासायनिक फ़र्मों और इस उद्योग के 11,000 कर्मचारियों का घर है, जबकि हंबर 120 कंपनियों और 13,000 कर्मचारियों के लिए आधार है।
रसायनों से संबंधित विनिर्माण में इस क्षेत्र की लंबी परंपरा का अर्थ यह है कि यॉर्कशायर और हंबर व्यवसायों को अत्यधिक विकसित कौशलों के साथ कार्यबल पेश करता है जो उद्योग की विशिष्ट ज़रूरतों के लिए तैयार हैं। यह कार्यबल उत्पादन, नवप्रवर्तन और विपणन के सभी क्षेत्रों में अनुभवी है और 365 दिन के परिचालनों के सतत वातावरण में काम करने का अच्छी तरह से आदी है।
यह क्षेत्र पूर्ण पैमाने पर उद्योग के अनन्य प्रशिक्षण स्थलों का घर है जो यह सुनिश्चित करते हैं कि कार्यस्थल में प्रवेश करने से पहले श्रमिक व्यावहारिक कौशल हासिल करने में सक्षम हो सकें। यह इस क्षेत्र का भविष्य का कार्यबल भी तैयार कर रहा है, और इस क्षेत्र के युवाओं को रसायन उद्योग को आकर्षक कैरियर विकल्प के रूप में देखने के लिए उत्साहित कर रहा है।
यॉर्कशायर और हंबर के नौ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर विश्वविद्यालय विशेषज्ञता के विश्व स्तर के केंद्रों का घर हैं जिसमें लीड्स विश्वविद्यालय में यूके का एकमात्र रंग रसायन विज्ञान स्कूल शामिल है। शेफ़ील्ड, लीड्स, हडर्सफ़ील्ड, यॉर्क, ब्रैडफ़ोर्ड और हल विश्वविद्यालयों में अग्रणी रसायन-आधारित अनुसंधान किया जाता है, जो इंग्लैंड के विज्ञान स्नातकों का लगभग 10% तैयार करते हैं और जिन्होंने नोबल पुरस्कार-विजेता और कुछ ऐसी सामग्री तैयार की है जिसने हमारे समाज में इतना अधिक विकास संचालित किया है।