Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

क्षेत्र की ताक़त

यॉर्कशायर और हंबर आपके व्यवसाय के लिए गेम के निर्माण, फ़िल्म, ई-लर्निंग और RFID प्रौद्योगिकियों में दुनिया के अग्रणी कौशलों तक पहुँच पेश करते हैं, और उत्पादन की नवीनतम प्रगति में यह सबसे आगे है।
 
इस क्षेत्र में डिजिटल और नए मीडिया क्षेत्र में निम्नलिखित मुख्य क्षेत्र शामिल हैं:
 
डिजिटल सामग्री – फ़िल्म
यॉर्कशायर में सफल और बढ़ रहा फ़िल्म उद्योग है, और प्रमुख प्रॉडक्शन इसके विस्मयकारी और विविध स्थानों की ओर आकर्षित होते हैं। अपनी प्रमुख सुविधाओं और उत्पादन के बाद की संस्थाओं और सभी आवश्यक अनुभव और ज़रूरी कौशल पेश करने वाले कर्मियों के साथ, इस क्षेत्र ने पिछले 2 साल में पहले ही से 6 पुरस्कार-विजेता फ़िल्मों को फ़िल्म सेट प्रदान किए हैं।
 
इस क्षेत्र में उन्नत उत्पादन और उत्पादन के बाद की सुविधाएँ स्थित हैं, जहाँ लंदन के बाहर एकमात्र 35 मिमी फ़िल्म लैब (फ़िल्म लैब उत्तरी) है जो फ़िल्म सुविधा परिसर का हिस्सा है जिसमें सभी आवश्यक उपकरण किराये पर लेने का प्रावधान है और फ़िनिशिंग स्कूल है जो टेलीसिने फ़िल्म को स्थानांतरित करने का काम करता है।

यह क्षेत्र नई प्रतिभाओं का उर्वर स्थल है और यूके के एकमात्र कम बजट के फ़िल्म स्टूडियो का घर है - Warp X, जो शेफ़ील्ड में स्थित Warp फ़िल्म्स का भाग है, जो ऐसी फ़िल्मों का निर्माण कर रहा है जो सनडांस फ़िल्म समारोह में पेश की गई हैं – जो दुनिया के अग्रणी स्वतंत्र फ़िल्म समारोहों में से एक है।
 
इस क्षेत्र में शूटिंग कर रही कंपनियों को सहायता स्क्रीन यॉर्कशायर के माध्यम से पेश की जाती है – जो क्षेत्रीय स्क्रीन एजेंसी है, और स्थान और कर्मियों दोनों के बारे में सलाह देती है। स्क्रीन यॉर्कशायर-वित्त पोषित लघु फ़िल्म – प्राइवेट लाइफ़ – ने दुनिया भर में अब तक 14 पुरस्कार जीते हैं।
 
डिजिटल सामग्री – टीवी
2006/07 के बीच इस क्षेत्र में 190 से अधिक निर्माण के साथ जिनमें फ़ीचर्स, टीवी, विज्ञापन, शॉर्ट्स, कॉर्पोरेट आदि शामिल हैं, यह क्षेत्र टीवी निर्माण के लिए आवश्यक कौशल पेश करने के लिए सुसज्जित है।
 
इस क्षेत्र में प्रमुख टेलीविज़न प्रॉडक्शंस स्थित हैं जिनके दोहराव सोप नाटक हैं: एमेरडेल, हार्टबीट और द रॉयल से लेकर छोटी श्रृंखला के नाटक तक जैसे मैन्सफ़ील्ड पार्क जिसमें बिली पाइपर ने अभिनय किया है और द बैड मदर्स हैंडबुक जिसमें कैथरीन टेट हैं।

लीड्स व हल में बीबीसी के दो क्षेत्रीय समाचार स्टूडियो हैं, लीड्स में ITV कैलेंडर के दो क्षेत्रीय समाचार स्टूडियो हैं, और साथ ही क्षेत्रीय स्थान ड्रामा निर्माण का ITV नेटवर्क केंद्र है।
 
डिजिटल सामग्री – ई-लर्निंग
ब्रिटिश उपभोक्ता सामग्री के वितरण में नई प्रौद्योगिकियों और सेवाओं के आरंभिक अंगीकारकर्ताओं में हैं, और यूके में डिजिटल टेलीविज़न की पहुँच दर दुनिया में सबसे ज़्यादा है। 2004 तक यूके के 50% से अधिक घरों की इस तक पहुँच थी।

ई-लर्निंग क्षेत्र में सामग्री के मामले में सबसे तेज़ी से बढ़ते हुए क्षेत्रों में से एक। यह यूरोप में तेज़ी से बढ़ रहा है लेकिन यह यॉर्कशायर में और भी तेज़ी से बढ़ रहा है।
इस क्षेत्र में सॉफ़्टवेयर विक्रेता कंपनियाँ, आँकड़ा भंडारण, सामग्री और शिक्षा प्रदाता शामिल हैं। शेफ़ील्ड शहर ई-लर्निंग में अग्रणी है, जहाँ अग्रणी परामर्शदाताओं का नेटवर्क है और यह विश्व में दो सबसे बड़ी आनुप्रयोगिक ई-लर्निंग सेवाओं का घर है।

इस गतिशील केंद्र की उपस्थिति ने यूके सरकार को उद्योग विश्वविद्यालय (Ufi) का मुख्यालय शेफ़ील्ड में स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। यूके कार्यबल का कौशल बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार, Ufi 900,000 से अधिक प्रशिक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम पेश करता है और यूके में कहीं भी ई-लर्निंग का सबसे बड़ा कमीशन करने वाला है।
 
ई-लर्निंग कंपनियाँ खेल और शिक्षा के बीच परस्पर क्रिया के दोहन के लिए इस क्षेत्र के वीडियो गेम डेवलपर के साथ सहयोग करती हैं, और साथ ही अधिगम सामग्री के वितरण के नए रूपों की संभावना संचालित करने के लिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कौशल का उपयोग करती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स
यॉर्कशायर के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में यूके के शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरों में से लगभग पाँचवाँ भाग इसके विश्वविद्यालयों में है। यह क्षेत्र लगभग 20,000 लोगों को रोज़गार देता है, और £4bn से अधिक सालाना बिक्री उत्पन्न करता है और क्षेत्रीय सकल मूल्य वर्धन में £1.7bn का योगदान करता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्रों की श्रेणी मोबाइल फ़ोन के लिए इलेक्ट्रॉनिक चिप्स के अनुसंधान और विकास और 3डी ग्राफ़िक प्रौद्योगिकी से लेकर, डिजिटल टीवी और कंप्यूटिंग की अभिसारी प्रौद्योगिकियों से संबंधित उत्पादों के डिज़ाइन तक, और विशेषज्ञ इंस्ट्रूमेंटेशन, प्रदर्शन प्रौद्योगिकियों और रेडियो आवृत्ति प्रौद्योगिकी तक फैली हुई है।
यॉर्कशायर और हंबर में आईसीटी (सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर) विकास का एक और प्रमुख क्षेत्र है, जिसमें 5,900 से अधिक कंपनियों ने लगभग 25,000 लोगों को रोज़गार दिया हुआ है।

इस क्षेत्र के लिए व्यवसाय समर्थन अनेक संगठनों द्वारा प्रदान किया जाता है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स यॉर्कशायर शामिल है। यह यूके में एकमात्र समर्पित सदस्यता-नेटवर्क है जो प्रशिक्षण, प्रौद्योगिकी और परामर्श के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को समर्थन देता है और जिसने देश भर में ईर्ष्या पैदा करने वाली प्रतिष्ठा स्थापित कर ली है, और जो ब्रिटेन में केवल तीन आईपीसी-प्रमाणित प्रशिक्षण केन्द्रों में से एक है।
 
RFID (रेडियो आवृत्ति पहचान)
यह क्षेत्र RFID प्रौद्योगिकी में देश का नेतृत्व करता है, और वैश्विक बाज़ार तक पहुँच के लिए कौशल प्रदान करता है जिसके अगले साल तक £6.3bn तक पहुँच का अनुमान है और जो साल-दर-साल 30% की वृद्धि दिखा रहा है।

यह क्षेत्र यूरोप के इलेक्ट्रॉनिक टैगिंग उद्योग का केंद्र है, और AIDC (स्वचालित पहचान और डेटा कैप्चर) प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में प्रमुख केंद्रों का घर है – जिसमें RFID शामिल है।

हैलिफ़ैक्स में स्थित, AIDC के लिए यूरोपीय केंद्र, में राष्ट्रीय RFID केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा हल में संभारतंत्र संस्थान है और शेफ़ील्ड में यूरोपीय स्मार्टमीडिया विकास केंद्र है। इन सबको इन प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने के लिए अपने काम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

और यूके के सबसे बड़े प्रचालन-तंत्र हब में से एक के रूप में, यह क्षेत्र RFID प्रौद्योगिकियों के परीक्षण अनुप्रयोगों के लिए आदर्श स्थान है, क्योंकि इन प्रौद्योगिकियों में व्यवसाय प्रक्रियाओं की पूरी श्रृंखला में क्रांति लाने की क्षमता है।

बारकोड ने पहले से ही खुदरा क्षेत्र बदल दिया है, लेकिन कई अन्य अनुप्रयोग अब प्रदर्शित किए जा रहे हैं, विशेष रूप से RFID के क्षेत्र में, जिनका इस्तेमाल आपूर्ति श्रृंखला प्रचालन-तंत्र, ट्रैक और खोज-क्षमता, जानवर और नमूना पहचान और एयरलाइन बैगेज हैंडलिंग के लिए किया जा सकता है।
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।