वाणिज्यिक रूप से संकेंद्रित अनुसंधान और विकास व्यय के संदर्भ में, यॉर्कशायर और हंबर लंदन के बाहर यूके के शीर्ष निष्पादकों में से एक हैं, जो शैक्षिक अनुसंधान निवेश में £34.7 करोड़ आकर्षित कर रहे हैं।
सर्वोच्च यूरोपीय अनुसंधान रेटिंग प्राप्त करने वाले 100 से अधिक विश्वविद्यालय विषय क्षेत्रों के साथ संयोग से, यह आपके व्यवसाय को विशेषज्ञता और नवप्रर्वतन का ख़ज़ाना पेश करता है।
यॉर्कशायर और हंबर का वाणिज्यिक रूप से प्रेरित अनुसंधान आधार, केंद्रों के नेटवर्क द्वारा समर्थित है, जिनके पास हरित रसायन विज्ञान, स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था, जैव स्नेहक, कचरा भस्मीकरण, जैव-डीज़ल, दहन और रेडियोधर्मी कचरा अचलीकरण की ताक़त है।
शैक्षणिक और क्लिनिकीय दोनों क्षेत्रों में, इस क्षेत्र की अनुसंधान में उत्कृष्टता, निरंतर वृद्धि को संचालित कर रही है और व्यवसायों को सफल होने में समर्थन कर रही है। इसने ईंधन कोशिका, फ़ोटो-वोल्टैइक प्रौद्योगिकी, तरंग और ज्वार की शक्ति, हाइड्रोजन बुनियादी ढाँचे और जैव ईंधन क्षेत्रों में व्यवसाय-संचालित नवप्रर्वतन की रचना की है।
यॉर्कशायर में विस्तार करके, आपका व्यापार इनसे लाभ उठा सकता है:
LIFE स्वच्छ प्रौद्योगिकी इंक्युबेटर
LIFE यूके का एकमात्र व्यापार समर्थन संगठन है जिसका अनन्य फ़ोकस स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था उत्पादों और सेवाओं पर है। LIFE का प्रौद्योगिकी कंपनियों को प्राथमिक अवस्था में चुनने और उन्हें सफलता के मार्ग पर मदद करने का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है।
यह संगठन ऐसे व्यवसाय-निर्माण के लिए उद्यमियों और पूंजी प्रदाताओं के साथ काम करता है जो ऊर्जा का भविष्य होगा।
NNFCC की जैव-स्नेहक, पौधों से प्राप्त औषधियों और जैव-पॉलिमर जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान में विशेषज्ञता है। वैकल्पिक ईंधनों के क्षेत्र में अनुसंधान का यह अग्रणी यूरोपीय केंद्र गैर-खाद्य फ़सल उत्पादों और प्रौद्योगिकियों के प्रयोग और कार्यान्वयन के बारे में जानकारी का स्वतंत्र स्रोत है और यह गैर-खाद्य फ़सल आपूर्ति श्रृंख्ला के विकास में प्रमुख भूमिका निभाता है।
SUWIC अपशिष्ट के तापीय उपचार का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र है। दहन में नवप्रर्वतन, बायोमास/ अपशिष्ट के गैसीकरण और पिरोलिसिस और संबद्ध विद्युत शक्ति उत्पादन प्रणालियों के लिए इसकी विश्व भर में ख्याति है।
ऊर्जा और शक्ति प्रौद्योगिकी केंद्र लीड्स और शेफ़ील्ड विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग है और यूरोप ऐसे केवल दो केंद्रों में से एक है जो दहन शोध पर काम कर रहे हैं।
ऊर्जा और शक्ति के यूके के केंद्र के रूप में, यह केंद्र उद्योग सहयोगियों के साथ काम करता है जिनमें Smiths Aerospace, BOC, Rolls-Royce, E.ON, RWE npower, British Gas और Alstrom शामिल हैं। अनुसंधान का ध्यान इस बात पर है कि ईंधन की विशेषताओं में परिवर्तन होने पर सिस्टम कैसे काम करेंगे, जैसे तेल-आधारित से जैव-डीज़ल पर जाने के समय।
लीड्स विश्वविद्यालय में स्थित पृथ्वी ऊर्जा और पर्यावरण संस्थान ऊर्जा प्रबंधन के प्रयोग से जुड़ी हुई चुनौतियों के लिए बहु-विषय उपागम का प्रयोग करता है।
यह बायोमास और अपशिष्ट, दहन, सतत ऊर्जा, कम उत्सर्जन ऊर्जा स्रोत और उत्सर्जन की निगरानी और मॉडलिंग जैसे क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता का निर्माण करता है।
अचल विज्ञान प्रयोगशाला रेडियोधर्मी कचरे को अचल करने की समस्या पर अनुसंधान करती है। यह विषाक्त अपशिष्ट के निपटान को शामिल करने के लिए अपने अनुसंधान पोर्टफ़ोलियो का विस्तार भी कर रही है।
यॉर्क विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान विभाग में स्थित इस केंद्र का फ़ोकस जीन की खोज के माध्यम से पादप और माइक्रोबियल-आधारित अक्षय संसाधनों की क्षमता हासिल करना है।
हल पर्यावरण अनुसंधान संस्थान का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण विज्ञान के अंतःविषय विस्तार में उत्कृष्टता का केंद्र बनना है, जिसके लिए यह विषय और विभागीय सीमाओं पर विचार किए बिना पर्यावरण-संबंधी विविध मुद्दों पर काम करने के लिए पूरक और संगत कौशलों के शोधकर्ताओं को साथ ला रहा है।
शैक्षिक उद्योग विशेषज्ञता तक पहुँच
व्यवसायों को हमारे विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ कौशल और उन्नत विशेषज्ञता से लाभ उठाने में मदद करने के लिए, एक अनन्य नेटवर्क; - औद्योगिक सहयोग केन्द्र (http://www.yorkshirecic.com) – की रचना की गई, जो उद्योग और विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता के बीच की दूरी कम करता है। इनमें शामिल है:
पर्यावरण प्रौद्योगिकियाँ CIC (ETCIC)
ETCIC नवीनतम प्रौद्योगिकी, विश्लेषणात्मक सुविधाओं और निरंतर चल रहे आर एंड डी के द्वारा मज़बूती-प्राप्त ज्ञान के विशाल सागर के संयोजन के माध्यम से मूल्यवान पर्यावरण समाधान प्रस्तुत करता है।
हरित रसायन विज्ञान केंद्र ऐसे उत्पादों के निर्माण के माध्यम से जो ख़तरनाक पदार्थों का उत्पादन कम करते हैं या उनका स्थान लेते हैं लेकिन फिर भी वाणिज्यिक रूप से लाभप्रद बने रहते हैं, कंपनियों को REACH जैसी विधायी घटनाओं का अनुपालन करने में मदद कर रहा है।