यॉर्कशायर और हंबर में पर्यावरण प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता की रेंज व्यापक और विविध है। उत्कृष्टता के अनेक प्रमुख केंद्र हैं जो अपने शोध के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हैं और इस क्षेत्र के विश्वविद्यालयों के पास विशेषज्ञता का ख़ज़ाना है जिसका प्रयोग उद्योग अपनी वाणिज्यिक रूप से फ़ोकस परियोजनाओं के लिए करते हैं।
पर्यावरण प्रौद्योगिकी उद्योग अनेक क्षेत्रों से कौशल लेते हैं जिनका यॉर्कशायर और हंबर में मज़बूत आधार है।
यह क्षेत्र बीस लाख से अधिक लोगों का अत्यंत कुशल और प्रेरित श्रम-बल प्रदान करता है। यह 1,400 से अधिक उन्नत इंजीनियरिंग और सामग्री कंपनियों का मुख्य स्थान है, 170,000 लोगों को रोज़गार देता है, जिनमें बड़ी संख्या में कुशल और विशेषज्ञ इंजीनियर शामिल हैं।
इस क्षेत्र की निर्माण उद्योग में लंबी परंपरा है जिसमें 100,000 से अधिक लोग ज्ञान-गहन क्षेत्रों में रोज़गार पर हैं और 40,000 लोगों का मजबूत कार्यबल रसायन और तेल शोधन में लगा है जो यॉर्कशायर और हंबर में स्थित व्यवसायों को उत्कृष्ट कौशल आधार प्रदान करता है।