Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

उन्नत R

यॉर्कशायर और हंबर इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग एण्ड फ़ाइनैंशियल सर्विसिज़ का मुख्य स्थान है।

यह अग्रणी केंद्र अमूल्य बाज़ार विश्लेषण प्रस्तुत करता है और सुनिश्चित करता है कि आपका व्यवसाय नए और नियम-रहित प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान के सबसे आगे है।

समर्पित क्षेत्रीय क्रेडिट प्रबंधन अनुसंधान केंद्र भी वाणिज्यिक ऋण, जोखिम स्कोरिंग और उपभोक्ता क्रेडिट में नवप्रर्वतन संचालित करना जारी रखे हुए है, और निवेश के लिए काफ़ी अवसर प्रदान करता है।
 
आपका व्यवसाय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर व्यवसाय स्कूलों से भी पुरोधा शोध का लाभ उठा सकता है जैसे लीड्स विश्वविद्यालय और शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय के क़ानून स्कूल - जो यूके के वित्तीय और पेशेवर उद्योग के लिए मानक निर्धारित करना जारी रखे हुए हैं।

शोध का यह वाणिज्यिक रूप से फ़ोकस परिवेश नेटवर्क प्रवर्धन और समर्थन डेटा और मल्टीमीडिया सेवाओं के विस्तार में £5bn के निवेश से भी समर्थित है – जो अगली पीढ़ी से संपर्क केंद्रों के लिए आदर्श परिस्थितियाँ पैदा करता है।

यॉर्कशायर में विस्तार करके, आपका व्यापार इनसे लाभ उठा सकता है:
  • लीड्स, वित्तीय उत्कृष्टता के लिए अग्रणी शहर और यूके सबसे महत्वपूर्ण क़ानूनी केंद्रों में से एक
  • यूके में टेलीफ़ोन बैंकिंग के लिए प्रमुख स्थान
  • निजी और व्यापारिक बैंकिंग विशेषज्ञता का ख़ज़ाना
  • यूके की समस्त क़ानूनी सेवाओं का 13% से अधिक
  • अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परिचालन लागत, संपत्ति की क़ीमतें और वेतन
  • यूके में कुछ सबसे कम जीवन-यापन लागतों में
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सुप्रसिद्ध व्यवसाय स्कूलों और संस्थानों का स्थापित नेटवर्क
  • यूके के सबसे महत्वपूर्ण बीमा केंद्रों में से एक
व्यवसाय की सफलता के लिए नेटवर्किंग और समर्थन
 
यॉर्कशायर और हंबर में इस क्षेत्र में व्यवसाय स्थापित नेटवर्किंग संगठनों की अनन्य शृंखलाओं का लाभ उठा सकते हैं जो इस क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए विकसित हुए हैं – और जो व्यवसायों को नए संपर्कों, बाज़ारों, अवसरों और काम के कुशल तरीकों तक पहुँच उपलब्ध कराते हैं।
 
LFSI सदस्यों के नेतृत्व का संगठन है जो शहर में वित्तीय सेवा कारोबार की आवाज़ बनता है और वित्तीय क्षेत्र में शहर और क्षेत्र का प्रोफ़ाइल बढ़ाने के लिए भी काम करता है।

LFSI सदस्यों के बीच नेटवर्किंग के लिए मंच भी प्रदान करता है, इस क्षेत्र को प्रभावित करने वाले क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर नीति-निर्माण में योगदान करता है और यूके सरकार को वित्तीय सेवा क्षेत्र के विकास पर सलाह देता है।
 
लीड्स लीगल एक अनन्य भागीदारी निकाय है जो शहर के कुछ सबसे महत्वपूर्ण प्रेक्टिशनरों को साथ लाता है। लीड्स लीगल का ख़ासतौर पर यह सुनिश्चित करने को लेकर सरोकार है कि अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक कॉर्पोरेट और वित्तीय कानून, बौद्धिक संपदा, वाणिज्यिक संपत्ति, PFI और कराधान जैसे क्षेत्रों में शहर की उत्कृष्ट प्रतिष्ठा के प्रति जागरूक हैं।
 
प्रो शेफ़ील्ड सदस्यता संगठन है जो वित्तीय और पेशेवर सेवा क्षेत्र में शेफ़ील्ड में स्थिति कंपनियों के साथ काम कर रहा है। इस संगठन का फ़ोकस घटनाओं और नेटवर्किंग के माध्यम से इस क्षेत्र का प्रोफ़ाइल उभारने; इस क्षेत्र की आवाज़ के रूप में काम करने और क्षेत्र की कुशलताओं के पेशेवर विकास में सहायता करने पर है।
 
यॉर्क पेशेवर पहल का लक्ष्य पेशेवर और वित्तीय सेवाओं को यॉर्क की अर्थव्यवस्था के वृद्धि क्षेत्र के रूप में बढ़ावा देना और व्यवसाय के अवसरों में वृद्धि करने के लिए पेशेवर और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कुशलताओं और विशेषज्ञता को प्रोत्साहित करना है।
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।