Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

खाद्य और पेय

यॉर्कशायर और हंबर में खाद्य और पेय क्षेत्र आपके व्यवसाय को देश के सबसे बड़े खाद्य निर्माता तक पहुँच देता है, जो यूके के उत्पादन के 12.5% के लिए ज़िम्मेदार है। यूके में कहीं भी खाद्य और पेय कंपनियों के सबसे मज़बूत संकेंद्रण और यूरोप में उत्पाद, प्रक्रिया और पैकेजिंग प्रौद्योगिकियों के लिए प्रमुख केंद्र बनाने वाले 200,000 कुशल क्षेत्र विशेषज्ञों के साथ।
 
यहाँ स्थित कंपनियाँ स्पंदित क्षेत्र से लाभ उठा सकती हैं जिसे खाद्य और पेय नवप्रर्वतन के लिए अग्रणी यूरोपीय केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसका श्रेय हमारे कार्यात्मक खाद्य पदार्थ, खाद्य रोबोटिक्स और स्वचालन और उत्पाद भिन्नता जैसे क्षेत्रों में उन्नत नवप्रर्वतन को जाता है।

खाद्य और पेय में इस क्षेत्र की मज़बूती Nestlé, Unilever, Arla और Del Monte जैसे वैश्विक ब्रांड को आकर्षित कर रही है, जिन सबकी इस क्षेत्र में प्रमुख सुविधाएँ हैं। यॉर्कशायर और हंबर में राष्ट्रीय खुदरा ख़रीदारों का भी सबसे बड़ा संकेंद्रण है, और Wal-Mart-Asda, Morrisons, Netto और Costcutter जैसी सुपरमार्केट श्रृंख्लाओं के मुख्यालय यहाँ हैं।
 
वाणिज्यिक रूप से प्रेरित अनुसंधान में इस क्षेत्र की ताकत खाद्य और पेय उद्योग के सबसे बड़े नामों के साथ सफल सहयोग की संख्या से प्रदर्शित होती है। अभिनव, पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल पैकेजिंग विकसित करने के लिए शेफ़ील्ड हैलम विश्वविद्यालय ने Marks & Spencer और Ernest & Julio के साथ काम किया है। और खाद्य रोबोटिक्स और स्वचालन का यूरोप का पहला केंद्र व्यवसायों को प्रति वर्ष £100,000 की बचत करवा सकता है।
 
खाद्य और पेय उद्योग के भीतर आपके व्यवसाय को अपनी पूरी क्षमता प्राप्त करने में मदद करने के लिए, यॉर्कशायर और हंबर पेश करते हैं:
  • व्यवसाय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने वाली बहु-विषयक अग्रणी अनुसंधान और विकास टीमें
  • लाइसेंसिंग और वितरण के अनन्य अवसर
  • तेज़ी से विस्तार कर रहे ब्रिटेन और यूरोपीय बाज़ारों के लिए आसान पहुँच
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी-आधारित उत्कृष्ट ऊष्मायन बुनियादी सुविधा
  • ऐसा क्षेत्र जो यूके के खाद्य और पेय निर्माण कारोबार के 12.5% का ज़िम्मेदार है
  • यूके के मछली प्रक्रमण का 60% तक
  • कुल यूके खाद्य और पेय के कर्मचारियों का 14%
  • जातीय खाद्य क्षेत्र जो 15% प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है और विशेषज्ञता खाद्य क्षेत्र जो 35% प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है
  • यूरोप में सबसे बड़ी प्रशीत भंडारण की सुविधा
  • विश्व स्तर के आठ अनुसंधान-सक्रिय विश्वविद्यालय
  • यूरोप का पहला खाद्य रोबोटिक्स और ऑटोमेशन केंद्र
  • प्रकार्यात्मक खाद्य पदार्थ फ़ोरम - £1bn बाज़ार में सेंध लगाने में मदद कर रहा है
  • स्वचालित पहचान और डेटा कैप्चर के लिए यूरोपीय केन्द्र
  • क्षेत्रीय खाद्य समूह - अत्यंत कुशल, क्षेत्र विशेष कार्यबल विकास कर रहा है
  • वैश्विक निर्माताओं, उत्पादकों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और वितरकों तक अनन्य पहुँच
  • राष्ट्रीय आरएफ़आईडी केंद्र और स्वचालित पहचान और डेटा कैप्चर के लिए यूरोपीय केन्द्र
  • Rolls-Royce की £20m भविष्य की फ़ैक्टरी - इंजीनियरिंग और सामग्री नवप्रर्वतन संचालित कर रही है
  • निर्माण सलाहकार सेवा - उत्पादकता बढ़ाने के लिए व्यावहारिक विशेषज्ञता और सहायता
इस क्षेत्र में आपको उपलब्ध विशेषज्ञता और सुविधाओं की पूरी श्रेणी का पता लगाएँ
 
इस क्षेत्र प्रमुख उद्योग क्षेत्रों को पेश किए जाने वाले अनुभव की व्यापकता की खोज करें
 
पूरे क्षेत्र में कार्यबल और कौशल की उपलब्धता के बारे में सूचना
 
तथ्यों के खुद बताने दें कि यॉर्कशायर और हंबर खाद्य और पेय उद्योग में अग्रणी यूरोपीय केंद्र क्यों है.
 
बस उन कुछ सफलताओं के बारे में पढ़ें जिन्हें उद्योग के अन्य नेताओं ने अनुभव किया है जिसका श्रेय यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र के भीतर कौशलों और विशेषज्ञता को जाता है।
 
यॉर्कशायर और हंबर में खाद्य और पेय क्षेत्र के भीतर से नवीनतम घटनाओं के बारे में जानें।
 
हमारी निवेश टीम से संपर्क करके पता लगाएँ कि हम खाद्य और पेय व्यवसाय को यूके के सबसे वाजिब खर्च के और अभिनव क्षेत्रों में से एक में सफल होने में मदद कैसे कर सकते हैं।
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।