यॉर्कशायर और हंबर आपके व्यवसाय को उद्योगों में घटक निर्माण के लिए प्रयुक्त कच्चे माल के उत्पादन से दुनिया में अग्रणी कुशलताओं तक पहुँच पेश करते हैं जिनमें शामिल हैं; मोटर वाहन, एयरोस्पेस, चिकित्सा और अन्य क्षेत्र जहाँ उच्च गुणवत्ता, परिशुद्धता घटक आवश्यक होते हैं।
इस क्षेत्र में खाद्य और पेय उद्योग में निम्नलिखित मुख्य क्षेत्र शामिल हैं।
उत्पाद
ऐसी स्थिति में जबकि खाद्य उद्योग को नई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना है और नई वाणिज्यिक संभावनाओं पर कब्ज़ा करना है, तो दुनिया में कहीं और की तुलना में, इस क्षेत्र में व्यवसाय खाद्य उद्योग को उपलब्ध कुछ सबसे उन्नत वैज्ञानिक और तकनीकी संसाधनों का लाभ उठा सकते हैं।
इसमें विश्वविद्यालय अनुसंधान सुविधाओं का समर्पित नेटवर्क भी शामिल है, जो आपको £1bn प्रकार्यात्मक खाद्य पदार्थ बाज़ार (एसी नेलसन) का दोहन करने, मूल्य जोड़ने और खाद्य गुणवत्ता को अधिकतम करने में सक्षम करता है।
प्रक्रिया
जबकि 'क़ीमत-कम' संस्कृति में लागत आधार लगातार बढ़ रहे हैं, तो यॉर्कशायर और हंबर में आप प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए प्रक्रियाओं को सरल कर सकते हैं। खाद्य रोबोटिक्स और ऑटोमेशन केंद्र आपको उपकरण संचालन में आगे ले आता है और उत्पादन की गति बढ़ाने और अपव्यय कम करने के लिए अनुसंधान, जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान करता है।
आपका व्यवसाय औद्योगिक सहयोग खाद्य श्रृंखला केंद्र से भी लाभ उठा सकता है, जो स्पिनिंग डिस्क प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता प्रदान करता है, और कुशल नई प्रशीतन और जमाव प्रक्रियाओं के विकास के क्षेत्र का नेतृत्व करता है।
पैकेजिंग
पैकेजिंग में नवप्रर्वतन उतना ही महत्वपूर्ण हो सकता है जितना कि स्वयं उत्पाद का नवप्रर्वतन। यॉर्कशायर और हंबर की सतत विकास की जलवायु आपके व्यवसाय को बिक्री बढ़ाने, बेहतर उत्पाद और प्रक्रियाएँ वितरित करने और शेल्फ़ पर भेद सुनिश्चित करने में सक्षम बनाती है।
यह क्षेत्र RFID टैगिंग और स्वचालित ID और डेटा कैप्चर प्रौद्योगिकियों में भी यूरोप का नेतृत्व करता है, जो लागत कम कर सकती हैं और व्यवसाय के सभी क्षेत्रों पर प्रभाव डाल सकती हैं।
उद्गम स्थान
उपभोक्ता उत्पादन मूल्यों और खाद्य के कार्बन अवशेषों के बारे में अधिकाधिक चिंतित हो रहे हैं। यॉर्कशायर और हंबर से क्षेत्रीय खाद्य, समृद्धतम पाककला विरासत से लेकर सभी ब्रिटिश क्षेत्रीय स्वादों की प्रगतिशीलता तक, अनन्य खाद्य और पेय अनुभव का प्रतिनिधित्व करते हैं।
छोटे, क्षेत्रीय खाद्य और पेय निर्माताओं के पास अकसर बाज़ार के अवसरों का प्रत्युत्तर देने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते, और वे प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में धीमे होते हैं। उनका प्रोफ़ाइल बढ़ाने, और नवप्रर्वतन और प्रशिक्षण सुविधाओं तक पहुँच में सहायता से वृद्धि अधिक तेज़ होती है और यह संसाधनों और उपभोक्ता पसंद का और अधिक स्थायी प्रयोग को बढ़ावा देती है।
यॉर्कशायर और हंबर स्पंदित और विभिन्न खाद्य और पेय उद्योग का घर है। विशिष्ट विशेषज्ञताओं में क्षेत्रीय उत्पाद, जातीय खाद्य, बीयर, जमे हुए और शीतित समुद्री खाद्य शामिल हैं।