अनुसंधान और विकास व्यय के संदर्भ में, यॉर्कशायर और हंबर लंदन के बाहर यूके के शीर्ष निष्पादकों में से एक हैं, जो शैक्षिक अनुसंधान निवेश में £34.7 करोड़ आकर्षित कर रहे हैं।
यह, 100 से अधिक विश्वविद्यालय अनुसंधान सुविधाओं को यूरोप में उच्चतम शोध रेटिंग प्राप्त होने के साथ मिलकर, व्यवसायों को विशेषज्ञता के ख़ज़ाने और संभावित नवप्रर्वतन तक पहुँच देता है।
इस क्षेत्र के विश्वविद्यालयों में वाणिज्यिक रूप से प्रेरित अनुसंधान आधार की मज़बूती उन सफल स्पिन-आउट कंपनियों की सफलता से प्रदर्शित होती है जो यहाँ प्रारंभ की गई हैं। उप-क्षेत्रों की विविध श्रेणियों में नई कंपनियाँ स्थापित की जा रही हैं, जिनमें नैदानिक और चिकित्सीय, चिकित्सा उपकरण और शल्य-चिकित्सा उपकरण और सहायक प्रौद्योगिकियाँ हैं।
यह वृद्धि शैक्षणिक और क्लिनिकीय दोनों क्षेत्रों में, इस क्षेत्र की अनुसंधान में उत्कृष्टता द्वारा संचालित हो रही है।
इस क्षेत्र में व्यवसाय समर्थन नेटवर्क की विस्तृत श्रृंख्ला है, जो आवक निवेशकों और स्वदेशी कंपनियों को परस्पर-सहयोग, वित्तपोषण, और साथ ही प्रशिक्षण और सलाह के लिए अवसर प्रदान करती है।
इनमें शामिल है:
शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय द्वारा सितम्बर 2000 में स्थापित, SCSM अनन्य बहु-विषय इकाई है जो क्लिनिकीय देखभाल, शिक्षण और अनुसंधान खेल की चोटों और खेलों से संबंधित चिकित्सा समस्याओं के लिए समर्पित है।
इस केंद्र में – जो यूके में अपनी तरह का पहला केंद्र है - शल्य चिकित्सक, चिकित्सक और फ़िज़ियोथेरेपिस्ट शामिल हैं, जो इन क्लिनिकीय समस्याओं, चिकित्सा प्रेक्टिशनरों, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्यक्रमों के प्रावधान और समग्र अनुसंधान कार्यक्रम के प्रबंधन में शामिल हैं।
लीड्स में स्थित, NCRN का लक्ष्य NHS को उच्च गुणवत्ता के कैंसर क्लिनिकीय अध्ययनों का समर्थन करने के लिए बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना, और रोगी की बेहतर देखभाल में परिणत होने वाले अनुसंधान की गति, गुणवत्ता और एकीकरण में सुधार करना है।
कैंसर चिकित्सा विज्ञान संस्थान ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में प्राणी विज्ञान स्कूल का हिस्सा है। अनुसंधान के विषय नए अणुओं के विकास और औषधि के विकास के तीन व्यापक चरणों का वर्णन सम्मिलित करते हैं: खोज, पूर्व-क्लिनिकीय मूल्यांकन और क्लिनिकीय अनुप्रयोग।
यॉर्क विश्वविद्यालय में स्थित, यॉर्कशायर कैंसर अनुसंधान इकाई को प्रोस्टेट कैंसर के अध्ययन में विशेषज्ञता हासिल है। यह इकाई जीवविज्ञान विभाग में स्थित है जो अनुसंधान और अध्यापन दोनों के लिए यूके के अग्रणी विश्वविद्यालय जीवविज्ञान विभागों में से एक है।
शेफ़ील्ड में स्थित, क्रोटो अनुसंधान परिसर में दो प्रतिष्ठित केंद्र हैं: क्रोटो अनुसंधान संस्थान और नैनोसाइंस और प्रौद्योगिकी केंद्र। यह यूके की सबसे बड़ी समर्पित बहु-विषय अनुसंधान सुविधा मानी जाती है, जो इलेक्ट्रॉनिक नैनो-प्रौद्योगिकी, पर्यावरणीय इंजीनियरिंग विज्ञान, भविष्य की पीढ़ी की सामग्री, नैनो-लक्षण वर्णन और नैनोपरिचालन, ऊतक इंजीनियरिंग और मॉडलिंग और आभासी वास्तविकता सम्मिलित करती है।
स्टेम कोशिका जीवविज्ञान केंद्र (CSCB) शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय में विकासात्मक जीवविज्ञान की मौजूदा ताक़त का पूरक है। यह मानव ES कोशिका प्रौद्योगिकियों और पुनर्जननात्मक चिकित्सा में स्टेम कोशिका के क्लिनिकीय अनुप्रयोगों के विकास के दीर्घकालिक लक्ष्यों में केंद्रीय संसाधनों के विकास पर ज़ोर देता है। यह केंद्र व्यापक श्रेणी की गतिविधियों में स्टेम कोशिका अनुसंधान और संबद्ध प्रौद्योगिकी विकास में शामिल सभी संगठनों के साथ सहयोगात्मक गतिविधि के लिए महत्वपूर्ण अवसर का प्रतिनिधित्व करता है।
लीड्स विश्वविद्यालय में स्थित, यह संस्थान विश्व स्तर के मानकों पर जैव-चिकित्सा इंजीनियरिंग में अनुसंधान आयोजित करता है, और शिक्षाविदों, उद्योग और सार्वजनिक क्षेत्र को उच्च प्रशिक्षित लोग, प्रौद्योगिकी और ज्ञान उपलब्ध कराता है।
शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय में स्थित भूतल इंजीनियरिंग अनुसंधान केंद्र को अभियांत्रिकी अनुप्रयोगों के लिए उत्पादन, मूल्यांकन और कोटिंग्स के लक्षण वर्णन और सतह के उपचार से संबंधित सभी मामलों में विशेषज्ञता प्राप्त है। इस केंद्र का मुख्य अनुसंधान बल प्लाज़्मा-आधारित कोटिंग निक्षेप और सतह उपचार प्रक्रिया प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में है।
YCHI स्वास्थ्य सूचना विज्ञान विशेषज्ञता, सहयोग और अनुसंधान के लिए प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय केंद्र है। यह केंद्र जानकारी प्रबंधन में स्वास्थ्य उद्योग की समस्याओं को सुलझाने में मदद करने के लिए लीड्स विश्वविद्यालय, कंपनियों और NHS कर्मचारियों से अनुसंधानकर्ताओं को एक स्थान पर लाता है।
CHE यॉर्क विश्वविद्यालय की अनुसंधान इकाई है जो उच्च गुणवत्ता के अनुसंधान संचालित करती है जो स्वास्थ्य नीति के फ़ैसलों को प्रभावित करने में सक्षम हैं। 50 लोगों तक पहुँचने वाले कर्मचारियों के साथ, जिनमें से एक चौथाई से अधिक अनुसंधानकर्ता हैं, यह केंद्र दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य अर्थशास्त्र अनुसंधान इकाइयों में से एक है।
CNAP अनुसंधान केंद्र यॉर्क विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान विभाग में स्थित है। इसकी विशेषज्ञता पादप और माइक्रोबियल-आधारित अनुप्रयोगों के साथ जीन की खोज में है, और यह जीवविज्ञान का प्रयोग उद्योग और समाज के फ़ायदे के लिए और स्थायी भविष्य प्रदान करने के लिए करता है।
शैक्षिक उद्योग विशेषज्ञता तक पहुँच
व्यवसायों को हमारे विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ कौशल और उन्नत विशेषज्ञता से लाभ उठाने में मदद करने के लिए, एक अनन्य नेटवर्क; - औद्योगिक सहयोग केन्द्र (http://www.yorkshirecic.com) – की रचना की गई, जो उद्योग और विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता के बीच की दूरी कम करता है।
इनमें शामिल है:
विश्व स्तर के व्यवसाय, क्लिनिकीय और अनुसंधान कर्मियों की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, यह केंद्र बाज़ार में नई अवधारणाएँ ले जाने का लक्ष्य रखने वाले संगठनों का समर्थन करता है। इन क्षेत्रों में अस्थि-रोग, घाव देखभाल, मूत्र-रोग, हृदय संबंधी व संवहनी, दंत-चिकित्सा और सिर और गर्दन की सर्जरी शामिल हैं।
ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय माइक्रोमोल्डिंग केंद्र तक पहुँच के साथ, पॉलिमर CIC नए लघु जैव चिकित्सा उत्पाद बनाने में उद्योग का समर्थन कर रहा है। इनमें कोचलियर कान आरोपण, रिसोरेबल घाव फ़िक्साटर्स और नैनोसेरेमिक्स शामिल है जिसका इस्तेमाल हड्डी प्रतिस्थापन एजेंट के रूप में किया जा सकता है।
औषधि वितरण में विस्तृत विशेषज्ञता इस CIC को उत्पाद और उपकरण विश्लेषण में मदद करती है, जिसमें औषधि वितरण प्रणाली का परीक्षण शामिल है। यह केंद्र नवीन दवा वितरण उपकरणों के डिज़ाइन और उत्पादन के लिए अग्रणी फ़ार्मास्यूटिकल कंपनियों के साथ काम कर रहा है।
यह CIC उन्नत सामग्री विश्लेषण सेवा पेश करता है, जिसमें इंजेक्शन साँचा-रचना प्रक्रिया में प्रयुक्त सिलिकन साँचा रिलीज़ एजेंट के सुरक्षा के विश्लेषण के माध्यम से सुई-रहित इंसुलिन वितरण प्रणाली के विकास का समर्थन शामिल है।
चिकित्सा उपकरण आरोपण की सूक्ष्म और नैनोस्केल मैट्रोलॉजी में अग्रणी, प्रेसिज़न टेक्नोलॉजीज़ CIC चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के लिए नई अति-सटीक निर्माण क्षमता विकसित कर रहा है।
डिज़ाइन फ़्यूचर्स CIC स्वास्थ्य-सेवा उत्पादों के डिज़ाइन में अनुसंधान करता है। डिज़ाइन कार्यक्रमों में चिकित्सा कनेक्टरों के लिए पहचान प्रणाली, नर्सिंग और अस्पताल संचार प्रणाली के लिए रूपरेखा बेड शामिल है जो रोगियों और अस्पताल के कर्मचारियों को जोड़ती है।
कण CIC चिकित्सा निदान और औषधि विज्ञान क्षेत्र में विश्व स्तर की विशेषज्ञता प्रदान करता है। यह कण लक्षण वर्णन, प्रशिक्षण, परामर्श, समस्या समाधान और अनुबंध अनुसंधान में वाणिज्यिक सेवाएँ प्रदान करता है।
इंजीनियरिंग डिज़ाइन CIC चिकित्सा और स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र में शामिल कंपनियों को इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों में डिज़ाइन का अधिक प्रभावी रूप से प्रयोग करने मदद करता है।
वायरलेस टेक्नोलॉजीज़ CIC व्यवसायों को बेतार प्रौद्योगिकी लागू करने में मदद करता है। यह विशेष रूप से तैयार प्रौद्योगिकी समाधान पेश करता है, विश्व में अग्रणी विशेषज्ञों और उन्नत प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाओं तक पहुँच प्रदान करता है, बाज़ार में नई प्रौद्योगिकियाँ और उत्पाद ले जाने में सहायता और समर्थन पेश करता है, और व्यवसायों को समर्पित परियोजना प्रबंधन और अनुसंधान और विकास में सहायता प्रदान करता है।