यॉर्कशायर और हंबर स्वास्थ्य-सेवा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक, जिसमें है:
- 360 से अधिक स्वास्थ्य-सेवा प्रौद्योगिकी व्यवसाय जो GVA में £500m उत्पन्न करते हैं।
- इस क्षेत्र में 10,000 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ रोज़गार में हैं।
- NHS और स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय।
- यूके में चिकित्सा उपकरण कंपनियों, घाव देखभाल कंपनियों और अस्थि-रोग कंपनियों के उच्चतम संकेंद्रन में से एक।
- तीन चिकित्सा स्कूल और चिकित्सा इंजीनियरिंग, ऊतक इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य-सेवा से संबंधित अन्य विभागों में मज़बूत शैक्षिक अनुसंधान (जिनमें से बहुत को अनुसंधान के लिए 5 या 5* दर्जा मिला है)।
- £540m वार्षिक बजट के साथ यूरोप का सबसे बड़ा शिक्षण अस्पताल।
- चार शिक्षण अस्पताल NHS न्यास और 15 से अधिक निजी अस्पताल।
- समर्पित कैंसर अनुसंधान इकाई और अन्य क्लिनिकीय परीक्षण क्षमताएँ।
- यूरोप की सबसे बड़ी कैंसर उपचार की सुविधा।
- यॉर्क विश्वविद्यालय में कॉचरान वुंड्स ग्रुप, जो अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का नेतृत्व करता है जो स्वास्थ्य-सेवा में हस्तक्षेपों की प्रभावशीलता की व्यवस्थित समीक्षाएँ करता है।
- घाव देखभाल संस्थान, जो बहु-विषयक एकीकृत घाव देखभाल सेवा के माध्यम से उपचार के मार्ग विकसित करता है।
- अनेक बहुराष्ट्रीय अनुबंध क्लिनिकीय अनुसंधान संगठन जैसे Covance।