यॉर्कशायर और हंबर में स्वास्थ्य-सेवा प्रौद्योगिकी क्षेत्र आपके व्यवसाय को विशेषज्ञता का संकेंद्रन पेश करता है जिससे कि उसे व्यवसाय नवाचार में मदद मिल सके।
इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निम्नलिखित मुख्य क्षेत्र शामिल हैं।
अस्थि विज्ञान
यॉर्कशायर और हंबर अस्थि विज्ञान कंपनियों का असाधारण संकेंद्रन है और यह क्लिनिकीय अनुसंधान का प्रमुख केंद्र है, और यूरोप में सबसे बड़े हड्डी रोग इंजीनियरिंग अनुसंधान समूहों में से एक लीड्स विश्वविद्यालय में स्थित है।
इसमें आरोपण और परीक्षण के लिए सर्वाधिक समग्र सुविधाएँ हैं और यह सुनिश्चित कर सकता है कि आपका व्यवसाय ट्रिबोलॉजी, क्षय और प्रकार्यात्मक जैव-संगतता में नवीनतम अध्ययनों से परिचित रहे।
उन्नत घाव देखभाल
उन्नत घाव देखभाल के लिए वैश्विक बाज़ार का 13% से अधिक यूके में स्थित है, जिसका मूल्य लगभग £66.2 करोड़ है (जिसमें एकल प्रयोग निपटान-योग्य सामग्री शामिल है)। यह काफ़ी बड़े बाज़ार का प्रतिनिधित्व करता है और यह वह क्षेत्र है जहाँ यॉर्कशायर और हंबर अग्रणी है।
यूके में शीर्ष घाव देखभाल कंपनियों के सबसे बड़े संकेंद्रन में से एक होने के साथ-साथ, यह क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर अनेक अनुसंधान संगठनों का घर भी है - जैसे Cochrane Wounds Group और घाव देखभाल संस्थान - जो आपके व्यवसाय को नवीनतम अग्रणी अनुसंधान से निरंतर अद्यतन रख सकता है।
शल्य-चिकित्सा उपकरण और चिकित्सा उपकरण
यॉर्कशायर और हंबर की उन्नत इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता ने इस क्षेत्र को शल्य-चिकित्सा उपकरणों और चिकित्सा उपकरणों के निर्माण में उत्कृष्टता के अग्रणी केंद्र के रूप में अपनी जगह सुरक्षित करने में मदद की है।
अपना स्वास्थ्य-सेवा व्यवसाय इस क्षेत्र के भीतर स्थापित करके, आपकी दुनिया में आला इंजीनियरिंग क्षमता और सामग्री अनुसंधान तक आसान पहुँच होगी, जिसमें से अधिकांश सुविधाजनक ढंग से एक ही स्थान में केंद्रित है - उन्नत निर्माण पार्क – जिससे कि उद्योग को उन्नत समाधान प्रदान किए जा सकें।
अनेक अग्रणी अनुसंधान संगठन, और साथ ही यूरोप का अग्रणी उत्कृष्टता केंद्र - Cti – यहाँ स्थित है, जो व्यवसायों को स्वतंत्र वाणिज्यिक रूप से संकेंद्रित अनुसंधान और विकास, तकनीकी सहायता और परामर्श सेवाएँ प्रदान करने के लिए समर्पित है।
औषधि विज्ञान, पोषण विज्ञान और चिकित्सा उपकरण
इस क्षेत्र का औषधि विज्ञान विनिर्माण में उत्कृष्टता का इतिहास है इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इस क्षेत्र में विश्व की कुछ अग्रणी कंपनियों ने – जिनमें Reckitt Benckiser, Novartis, ColepCCL और Dr Reddys शामिल हैं – इस क्षेत्र में सुविधाएँ प्रारंभ की हैं।
प्रकार्यात्मक खाद्य पदार्थ और प्राकृतिक उत्पाद क्षेत्र के संबंध में, यॉर्कशायर और हंबर में महत्वपूर्ण वृद्धि हो रही है और इसने पहले इस क्षेत्र में Seven Seas को आकर्षित कर लिया है। हमारे क्षेत्र में इन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल होकर, आप सुनिश्चित कर सकते हैं का आपका व्यवसाय स्वास्थ्य-सेवा उद्योग में सबसे आगे और प्रतियोगिता में कम-से-कम एक कदम आगे बना रहे।
सहायक प्रौद्योगिकियाँ
यूके और विश्व के अनेक महत्वपूर्ण सहायक प्रौद्योगिकी आपूर्तिकर्ता इस क्षेत्र में स्थित हैं, जिनमें Tunstall, RSL Steeper और Chas A Blatchfords शामिल हैं। इस विविध क्षेत्र का समर्थन करने वाली क्लिनिकीय और शैक्षिक अनुसंधान गतिविधियाँ भी अत्यधिक विकसित हैं, जिसमें डिजिटल प्रौद्योगिकी, सामग्री अनुसंधान और चाल विश्लेषण शामिल हैं।