Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

ब्रैडफ़ोर्ड

ब्रैडफ़ोर्ड व्यवसायों को सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाओं, डिजिटल उद्योग, पर्यावरण-संबंधी प्रौद्योगिकियों, सांस्कृतिक उद्योग, पर्यटन और खुदरा मुख्यालय में मजबूत और वृद्धि कर रहे क्षेत्रों के साथ स्थान प्रदान करता है।

व्यावसायिक संपत्ति की क़ीमतों, आवासीय संपत्ति की कीमतें और जीवन-यापन की लागत देश में सबसे कम होने से यह शहर व्यवसायों को उत्कृष्ट लागत लाभ प्रदान करता है। यह शहर पहले से ही Provident Financial, Hallmark UK, Denso Marston, Pace PLC जैसी कंपनियों और यूके के अग्रणी खुदरा विक्रेताओं में से एक Wm Morrisons का घर है।

युवा और वृद्धिशील कार्यबल के साथ, ब्रैडफ़ोर्ड के पास व्यवसायों को पेश करने के लिए प्रतिभा का उत्कृष्ट समूह है, जहाँ कामकाजी आयु के बीस लाख से कुछ ही कम लोग शहर से एक घंटे की ड्राइव के भीतर मौजूद हैं।

अग्रणी अनुसंधान सुविधाएँ और विषयों की विस्तृत श्रृंख्ला में उच्च गुणवत्ता वाले स्नातक प्रदान करने वाले ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के साथ इसका संयोग, सुनिश्चित करता है कि इस क्षेत्र में स्थित व्यवसायों की अत्यधिक कुशल, प्रतिभावान और अनुभवी श्रम-बल तक पहुँच हो सके।
 
शहर में रहना सुनिश्चित करता है कि आप रोमांचक सामाजिक दृश्य और जीवंत सांस्कृतिक स्थलों का आनंद ले सकें जो सब मिलकर आधुनिक सजीव वातावरण बनाते हैं।

इंग्लैंड के कुछ सबसे शानदार ग्रामीण इलाक़ों में स्थित लेकिन फिर भी ब्रिटेन में रहने के सबसे सस्ते स्थानों में से एक, ब्रैडफ़ोर्ड मजबूत व्यवसाय स्थान प्रदान करता है।
 
मुख्य तथ्य:
  • अनुसंधान समूह OMIS ने ब्रैडफ़ोर्ड को वृद्धि के लिए सन्नद्ध और सुसज्जित यूके के छह शीर्ष शहरों में से एक माना है
  • यह शहर £1.5bn की पुनर्रचना योजना से लाभ उठा रहा है, जो ब्रैडफ़ोर्ड को यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय निवेश के लिए आदर्श आधार बना रहा है
  • इस शहर को तेज़ वृद्धि के सेवा क्षेत्र का गर्व है और इसके पास आईटी, वित्तीय सेवाओं और पर्यावरणीय प्रौद्योगिकियों में मजबूत कौशल आधार है
  • ब्रैडफ़ोर्ड यूके में 5वाँ सबसे बड़ा शहर है
  • ब्रैडफ़ोर्ड में लंदन के बाहर सबसे युवा, सबसे तेज़ी से वृद्धि कर रही आबादी है। इसकी जनसंख्या लगभग 500,000 है और अनुमान है कि यह सालाना 5,000 की दर से वृद्धि करेगी।
  • Future रिपोर्ट 2008/09 के FDI शहरों में ब्रैडफ़ोर्ड को शीर्ष 10 लघु यूरोपीय शहरों की सूची में 6ठे स्थान पर रखा गया था
  • हाल के अनुसंधान ने ब्रैडफ़ोर्ड को आईटी कंपनियों के लिए अपने व्यवसाय का मुख्यालय बनाने हेतु यूके के तीसरे सबसे अच्छे स्थान का दर्जा दिया है
  • ब्रैडफ़ोर्ड 27 देशों से विदेशी-स्वामित्व की 260 कंपनियों का घर है
  • फ़ाइनेंशियल टाइम्स ब्रैडफ़ोर्ड प्रबंधन स्कूल को नियमित रूप से यूरोप के अग्रणी व्यवसाय स्कूलों में से एक का दर्जा देता है
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 
Related Documents

Related Documents

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।