Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

हल

हंबर एश्चुअरी के उत्तरी तट पर स्थित, हल, यूके में सबसे बड़े बंदरगाह परिसर का हिस्सा है, जो यूरोप, स्केन्डेनेविया और बाल्टिक राज्यों के साथ उत्कृष्ट लघु-समुद्र व्यापार संपर्कों के द्वारा यूके के पूरे समुद्री व्यापार के 16% को संभाल रहा है।

यह शहर संभारतंत्र और साझा सेवाओं, अक्षय ऊर्जा, खाद्य, स्वास्थ्य-सेवा और रसायन उद्योगों के लिए प्रमुख स्थान बन गया है, और महत्वपूर्ण संख्या की वैश्विक कंपनियों का घर है। इनमें Kimberley-Clark, BAE Systems, Guardian Industries, BBC और Smith & Nephew, Seven Seas और Reckitt Benckiser सहित स्वास्थ्य-सेवा में अग्रणी नामों में से कुछ शामिल हैं, जो हल से लाखों पाउंड के संचालन करते हैं।

इसकी मजबूत विनिर्माण परम्परा भी है और इसमें यूके के भीतर सबसे तेज़ी से बढ़ रहे रासायनिक आधारों में से एक है।
 
हल का अत्यंत विविध आर्थिक आधार है, जो आने वाले व्यवसायों के लिए मुख्य आकर्षण है, और इसे इसकी पुनर्रचना के लिए अरबों पाउंड के निवेश से लाभ मिला है – जो शहर का रूपांतरण कर रहा है
 
इस शहर का वृद्धिशील व्यवसाय आधार इसके संपन्न सामाजिक परिदृश्य के अनुरूप है जिसमें शॉपिंग, दीर्घाएँ, संग्रहालय और आकर्षण शामिल हैं जो ऐसा शहर बना रहे हैं जो वह सब पेश करता है जिसकी आपके कर्मचारियों को ज़रूरत हो सकती है।
 
मुख्य तथ्य:
  • हल के संपन्न व्यवसाय वातावरण और यूरोप के लिए यूके के प्रवेश द्वार की रणनीतिक स्थिति ने अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित किया है
  • यूके के सबसे बड़े बंदरगाह परिसर से हंबर बंदरगाह और यूरोपीय व्यापार मार्ग का महत्वपूर्ण भाग है
  • चार-घंटे की ड्राइव के भीतर 40 करोड़ लोगों और यूके के 75% विनिर्माण तक पहुँच
  • हल में इस क्षेत्र में PLCs का सबसे बड़ा संकेंद्नन है।
  • यह शहर दूरसंचार, एयरोस्पेस, पेट्रोरसायन, खाद्य और स्वास्थ्य-सेवा में विश्व के नेताओं का घर है
  • यूके के सबसे बड़े रासायनिक, ऊर्जा और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में से कुछ हंबर बंदरगाहों के आगे स्थित हैं
  • हल विश्वविद्यालय को 10 विषय क्षेत्रों पर गर्व है जो राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पाँच में मूल्यांकित किए गए हैं और इसे द टाइम्स द्वारा वर्ष का विश्वविद्यालय के लिए संक्षिप्त सूची में रखा गया है
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।