विस्तार या स्थानांतरण पर विचार करने वाले व्यवसायों के लिए, लीड्स यूके और यूरोप में अच्छे स्थानों में से एक है (यूके शहर मॉनीटर 2008 - Cushman & Wakefield), यह विविध और मज़बूत उद्योग आधार प्रदान करता है जिसकी विशेष शक्ति वित्तीय और पेशेवर सेवाओं के क्षेत्र में है, जिसमें लीड्स में संबंधित सेवाओं में 114,000 लोग काम कर रहे हैं।
शहर का कम लागत आधार – जिसे कार्यालय स्थान के लिए सबसे अच्छा पैसा वसूल शहर चुना गया है (Cushman & Wakefield) - और उत्कृष्ट बुनियादी व्यावसायिक ढाँचे ने अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायों, जैसे HSBC और 02, और 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बैंकों को आकर्षित किया है।
यह शहर विनिर्माण, डिजिटल और नए मीडिया, स्वास्थ्य-सेवा प्रौद्योगिकी और खुदरा व्यापार के लिए भी अग्रणी केन्द्र है, जो यहाँ स्थित व्यवसायों को बीस लाख लोगों से अधिक अत्यंत कुशल और विविध श्रम-बल तक पहुँच प्रदान करता है। सबसे कम स्टाफ़ लागत वाले कुछ स्थानों में से एक और भरती में आसानी के साथ, जो दोनों यूके में शीर्ष 3 मूल्यांकित किए गए हैं (Cushman & Wakefield), यहाँ व्यवसायों की ऐसे श्रम-बल तक पहुँच है जो पैसा वसूल करवाती है।
यह विविध कौशल आधार दो विश्वविद्यालयों और प्रशिक्षण सुविधाओं की व्यापक रेंज द्वारा समर्थित है, जो सब सुनिश्चित करते हैं कि व्यवसायों की न केवल सबसे अधिक कुशल और समर्पित कर्मचारियों तक पहुँच हो, अपितु उन्हें उद्योग में अग्रणी अनुसंधान और विकास से भी लाभ मिल सके।
निवेशक सुनिश्चित हो सकते हैं कि लीड्स न केवल आदर्श व्यवसाय स्थल है, अपितु यह यहाँ काम करने वाले लोगों की आधुनिक जीवन-शैली की सभी ज़रूरतें पूरी करता है। उत्कृष्ट शॉपिंग, मनोरंजन और प्रसिद्ध सांस्कृतिक आकर्षण सुनिश्चित करके लीड्स देश के पसंदीदा शहरों में से एक बन गया है।
मुख्य तथ्य:
- मुख्यालय स्थापित करने, व्यवसाय स्थापित करने, बैक-ऑफ़िस प्रकार्य स्थापित करने, बाज़ारों तक पहुँच करने, कर्मचारियों की लागत, कर्मचारियों की उपलब्धता, परिवहन संपर्क और पैसा वसूल करवाने के लिए लीड्स को शीर्ष 5 स्थलों में आँका गया है (Cushman & Wakefield)
- लीड्स यूके के सबसे तेज़ी से बढ़ रहे शहरों में से एक है जिसमें लंदन के बाहर दूसरा सबसे बड़ा रोज़गार का योग है
- ऐसा अनुमान है की इसकी £13bn की अर्थव्यवस्था अगले दस सालों में एक तिहाई वृद्धि करेगी
- उत्तर की वित्तीय राजधानी और यूके के तीसरे सबसे बड़े विनिर्माण केंद्र के रूप में, लीड्स देश के शीर्ष 15 रोज़गार केन्द्रों में सर्वाधिक विविध है
- 2005 OMIS अनुसंधान में लीड्स का 'व्यवसाय के लिए ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ शहर' माना गया
- लीड्स लगभग 100,000 व्यवसायों का घर है
- शहर की वर्तमान में निर्माणाधीन संपत्ति विकास योजना में काफ़ी निवेश किया गया है और अतिरिक्त £2.4bn का प्रस्ताव है
- लीड्स इस क्षेत्र का प्रमुख रोज़गार केन्द्र है, जिसमें 457,400 का श्रम-बल है
- लीड्स के व्यापार केंद्र से 30-मिनट की ड्राइव के भीतर बीस लाख से अधिक लोग रहते हैं, जो इसे पड़ोसी क्षेत्रों के लिए प्रमुख रोज़गार प्रदाता बना देता है
- लीड्स का ब्रैडफ़ोर्ड हवाई अड्डा इस क्षेत्र में व्यवसायों को 70 से अधिक गंतव्यों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संपर्क प्रदान करता है
* यूके शहर मॉनीटर 2008 - Cushman & Wakefield