नए बैक-ऑफ़िस प्रकार्य स्थापित करने, कर्मचारियों की लागत और पैसा वसूल करवाने के लिए व्यवसाय शेफ़ील्ड को लगातार यूके में शीर्ष 3 शहरों में से एक चुन रहे हैं (यूके शहर मॉनीटर 2008 - Cushman & Wakefield)।
इसने शहर को Abbey, Nationwide Building Society, DLA Piper Rudnick Gray Cary, HSBC, Irwin Mitchell, Kingfield Heath, Nabarro Nathanson और Aviva जैसी वित्तीय और पेशेवर सेवा कंपनियों के लिए केंद्र बना दिया है।
शेफ़ील्ड में स्थापित होने का मतलब है कि आपका व्यवसाय संपत्ति और कर्मचारियों की लागत के मामले में यूके के सबसे मुनासिब खर्च स्थलों में से एक से लाभ उठा सकता है, जिसकी नवाचार और गुणवत्ता के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति है।
शेफ़ील्ड इंग्लैंड के शानदार गुणवत्ता की जीवन-शैली पेश करने वाले सबसे हरे शहरों में से भी एक है – एक ऐसी जगह जो आपके कर्मचारियों को काम और खेल के बीच स्वस्थ संतुलन देती है।
मुख्य तथ्य:
- शेफ़ील्ड में दो विश्वविद्यालय हैं जो हर साल 12,000 से अधिक स्नातक तैयार करते हैं – और इस तरह इस क्षेत्र के लिए प्रतिभा का समूह उपलब्ध कराते हैं
- शेफ़ील्ड से एक घंटे की यात्रा के भीतर बीस लाख से अधिक लोग रहते हैं
- इसकी अर्थव्यवस्था हर साल £8bn से अधिक मूल्य की है और राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक तेज़ी से बढ़ रही है
- रॉबिन हुड हवाई अड्डा डोन्कास्टर शेफ़ील्ड दुनिया भर में 45 से अधिक गंतव्यों के लिए उड़ानें पेश करता है
- शेफ़ील्ड आवक निवेश के लिए यूरोप में कहीं भी निधीयन सहायता के उच्चतम स्तरों में से एक पेश करता है
- इस शहर की धातु और काँच प्रौद्योगिकी में उद्योग शक्ति की लंबी परंपरा है, लेकिन इसके साथ ही यह क़ानूनी और वित्तीय सेवाओं, रचनात्मक, डिजिटल मीडिया और आईसीटी व्यवसायों के लिए भी प्रमुख केंद्र है
- शेफ़ील्ड यूके के डिजिटल विशेषज्ञता के सर्वप्रमुख केन्द्रों में से एक है और दुनिया में केवल दो आनुप्रयोगिक ई-लर्निंग सेवाओं में से एक का घर है