Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

यॉर्क

यॉर्क विज्ञान, ज्ञान और अनुसंधान-आधारित उद्योगों में अग्रणी है, और यूके में केवल छ: 'विज्ञान शहरों' में से एक है।

शहर की मज़बूत शैक्षणिक विशेषज्ञता और उच्च कुशल श्रमशक्ति ने इसे दुनिया में जीव-विज्ञान के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक बना दिया है, यह औषधि विकास, पादप जैव-प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य-सेवाओं और खाद्य विज्ञान में अग्रणी है, जिसमें 54 से अधिक कंपनियाँ और 3,700 जीव-वैज्ञानिक हैं।

इस प्रतिष्ठा को यॉर्क विश्वविद्यालय ने मज़बूती दी है, जिसमें जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान में अंतर्राष्ट्रीय-श्रेणी के विभाग हैं और "सफ़ेद गुलाब" विश्वविद्यालय कंसोर्टियम के माध्यम से इसके लीड्स और शेफ़ील्ड विश्वविद्यालयों से औपचारिक संपर्क हैं।
 
इस क्षेत्र को यूके खाद्य अनुसंधान और उत्पादन सुविधाओं के सबसे बड़े संकेंद्नन का गर्व है, जैसे केन्द्रीय विज्ञान प्रयोगशाला और औद्योगिक सहयोग खाद्य श्रृंख्ला केन्द्र, जिसने यॉर्कशायर और हंबर को यूके की खाद्य और पेय राजधानी के रूप में स्थापित करने में मदद की है। 
 
उत्कृष्ट आगामी शिक्षा सुविधाएँ सुनिश्चित करती हैं कि व्यवसायों को व्यावहारिक विज्ञान कौशल वाले लोगों की मज़बूत आपूर्ति मिले, जिसमें प्रयोगशाला तकनीशियन, क्षेत्रिकीविज्ञ और कृषि वैज्ञानिक शामिल हैं।
 
जीवंत माहौल बनाने वाले शॉपिंग, बार, कैफ़े और रेस्तराँ के समृद्ध मिश्रण के साथ यॉर्क जीवन की उत्कृष्ट गुणवत्ता और उच्च स्तर का जीवन-यापन पेश करता है।
 
मुख्य तथ्य:
  • यॉर्क की व्यवसाय के लिए यूके के सबसे लाभदायक शहर के रूप में पहचान की गई है
  • साइंस सिटी यॉर्क व्यवसाय और कौशल विकास की सफल पहल है, जीव-विज्ञान, रचनात्मक उद्योगों, आईटी और डिजिटल में व्यवसाय सृजन और वृद्धि संचालित करती है
  • यॉर्क विश्वविद्यालय को अनुसंधान के लिए 172 उच्च शिक्षा संस्थानों में से छठा दर्जा दिया गया है, जिसमें कंप्यूटर विज्ञान का 5-सितारा दर्जे का विभाग है और इसके 22 में से 17 विषयों को 5 या 5-सितारा दर्जा दिया गया है
  • यॉर्क को वर्ष का 2007 यूरोपीय पर्यटन शहर नामित किया गया था
  • यॉर्क में 100,000 से अधिक लोगों की श्रमिक आपूर्ति है
  • यॉर्क प्रमुख पर्यटन स्थल है जो हर वर्ष 4.18m लाख यात्री आकर्षित करता है
  • यॉर्क में हर वर्ष 25,000 से अधिक व्यवसाय घटनाएँ होती हैं
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।