यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है।
ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर और हंबर में जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और शिक्षा अत्यंत उच्च स्तर की है। जबकि यहाँ वेतन राष्ट्रीय औसत 7% से नीचे है, लेकिन जीवन-यापन की कम लागत से इसकी भरपाई हो जाती है, जिसमें अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक संपत्ति बाज़ार शामिल है, जो राष्ट्रीय औसत से 25% नीचे है और लंदन से 30-50% नीचे है।
मुख्य तथ्य
- असाधारण विश्वविद्यालय जो यूके के स्नातकों का 10% तैयार कर रहे हैं।
- देश में अन्य स्थानों की तुलना में अधिक ऐतिहासिक घर, क़िले और अद्भुत राष्ट्रीय पार्कभूमि।
- प्रतियोगी संपत्ति और जीवन की लागत।
- इंग्लैंड में सबसे कम परिषद टैक्स दरें।
- शानदार खेल सुविधाएँ और यूरोप की खेल राजधानियों में से एक।
- स्टेडियम, मंडप और मुक्ताकाशी पार्क जो दुनिया के कुछ सबसे बड़े और सबसे रोमांचक कलाकारों और निष्पादकों को आकर्षित करते हैं।
हमसे संपर्क करें
यह पता करने के लिए कि Yorkshire Forward आपको यूके के सर्वाधिक वाजिब दाम के और अभिनव क्षेत्रों में से एक में सफल होने में कैसे मदद कर सकता है, +44 (0)113 39 49 5757 पर हमारी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विकास टीम से संपर्क करें या
info@investinyorkshire.co.uk पर हमें ईमेल भेजें।