Invest In Yorkshire Website - हमारे समाचार साझा करें

28.01.09

विशाल लैडल में ?500,000 निवेश द्वारा फ़ोर्जमास्टर्स 17% तक उत्पादन बढ़ाने में सक्षम हुई है

चार पोरिंग लैडल में £500,000 के निवेश के बाद, जिनमें से प्रत्येक का वजन 100 टन से अधिक है, शेफील्ड फ़ोर्जमास्टर्स इंटरनेशनल (SFIL) में इस्पात उत्पादन का बढ़ना तय है।

शेफील्ड-स्थित विशाल इंजीनियरिंग कंपनी ने चार 105 टन पोरिंग लैडल का उत्पादन निश्चित किया गया था, और वह अब पूरा हो गया है।

नए लैडल कंपनी के मौजूदा 90 टन बेड़े का महत्वपूर्ण उन्नयन है और जिससे इसका इस्पात अनुभाग 17% अधिक उत्पादन कर सकेगा।

निर्मित इस्पात से बने विशाल लैडल का आकार ऊँचाई में 4.5 मी. और व्यास में 3.3 मी. होता है, और वे ढलाई के लिए तरल इस्पात की आपूर्ति हेतु प्रक्रिया के महत्वपूर्ण घटक होते हैं।

भट्टी से इस्पात, जहाँ उसे 1600 अंश फ़ारेनहाइट से अधिक तक गरम किया जाता है, द्वितीयक इस्पात-निर्माण के लिए लैडल द्वारा तरल इस्पात के रूप में स्थानांतरित किया जाता है, जहाँ मिश्र धातु सामग्री मिलाई जाती हैं तथा ग्राहक की आवश्यकता के अनुसार आकार देने के लिए इस्पात का विगैसन किया जाता है।

नए लैडल बेड़े द्वारा निर्मित इस्पात का प्रयोग बिजली उत्पादन अनुप्रयोगों, पवन ऊर्जा घटकों, अपतटीय इस्पात और परमाणु उद्योग के लिए फोर्जन हेतु घटकों और सामग्री निर्माण के लिए किया जाएगा।

SFIL के इस्पात विभाग के प्रबंध निदेशक डॉ. स्टीफन प्राइज ने कहा: "हमारी इस्पात उत्पादन श्रेणी में नए लैडल का जोड़ा जाना SFIL के लिए ऐतिहासिक विकास है और इससे हमारे वर्तमान इस्पात उत्पादन में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा।"

"हम इस्पात उद्योग के मानकों के लिए बार बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं और यह अधःस्त्रावी क्षमता होने का मतलब होगा कि हम बड़े तथा अधिक जटिल उत्पादों के लिए उद्योग की माँग लगातार पूरी कर सकते हैं।"

"लैडल का विशाल आकार, उनकी संभाल और मौजूदा सुविधाओं के भीतर एकीकृत करने के लिए उन पर व्यवस्थापरक रूप से ध्यान देने के लिए पूरी कंपनी में टीम प्रयास आवश्यक है।"

इस परियोजना की डिज़ाइनर बेनेट एसोसिएट्स थी, और हैडी इंजीनियरिंग कंपनी इंजीनियरी निर्माता थी।

CONTACT US

If you think your business could benefit from the advantages of being based in the Yorkshire and Humber region please fill in your details below and one of our advisors will contact you to discuss your requirements further

* Denotes mandatory field