Invest In Yorkshire Website - हमारे समाचार साझा करें

04.02.09

सहायक प्रौद्योगिकियाँ

बढ़ती उम्र की आबादी के लिए स्वतंत्र समाधान

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2050 तक दुनिया की आबादी का 15% बुजुर्ग वर्ग होगा, जिसमें दुनिया भर में 2 अरब लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के होंगे (जिसमें 2000 से लेकर 2050 तक लगभग 1.4 अरब वृद्धि हो जाएगी)।

जैसे-जैसे आबादी की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे मनोभ्रंश और आघात जैसी लंबी-अवधि की अवस्थाएं भी बढ़ती हैं। जैसे-जैसे हम वृद्ध होते हैं, वैसे-वैसे सुनना, नज़र, गति, याददाश्त और बोध सभी स्वाभाविक रूप से खराब होते जाते हैं और घरेलू दुर्घटनाओं के कारण चोट लगने की संभावनाएँ बढ़ती जाती हैं।

बढ़ती उम्र की आबादी पहले से ही तनाव झेल रही स्वास्थ्य-सेवा प्रणाली पर भी दबाव बढ़ाती है, विशेष रूप से वे लोग जिन्हें लंबी-अवधि की देखभाल की आवश्यकता होती है और जिन्हें बीमारी और विकलांगता के कारण निरंतर चिकित्सा देखभाल की जरूरत होती है।

अतः मांग को कम करने और बुजुर्गों तथा अतिसंवेदनशील लोगों को स्वतंत्र रूप से घर पर रहने में सक्षम करने हेतु अधिक प्रभावी और कुशल तरीके प्रदान करने के लिए क्या किया जा सकता है?

इस लंबित संकट का एक जवाब सहायक प्रौद्योगिकी पर अधिक भरोसा करना है। पुनर्वास प्रौद्योगिकी, दूर-देखभाल, दूर-स्वास्थ्य और इलेक्ट्रानिक सहायक तकनीक के प्रयोग द्वारा हमारी वृद्ध हो रही आबादी को अपने ही घरों में स्वतंत्र रूप से रहने के लिए अधिकाधिक सहायता प्रदान की जा सकती है।

नवंबर 2008 में, ई-स्वास्थ्य पर यूरोपीय समुदाय संचार आयोग ने सदस्य देशों से गृह स्वास्थ्य निगरानी के संभावित लाभों को खोजने, और इसके प्रयोग में तेजी लाने के लिए पुरजोर अनुरोध किया था - विशेष रूप से वृद्ध आबादी को प्रभावित करने वाले पुराने रोगों के प्रबंधन में।

कार्रवाई करने के इस अनुरोध पर यूके ने शीघ्रता से प्रतिक्रिया की है, तथा इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान, मार्च 2009 में लंदन में पहला सहायता-प्राप्त जीवन सम्मेलन आयोजित करेगा।

इसमें टेलीकॉम ऑपरेटरों, सामाजिक सेवाओं, देखभाल समुदायों और सॉफ़्टवेयर/हार्डवेयर आपूर्तिकर्ताओं को सहायक जीवन और संबंधित ई-स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों में हाल ही के नवप्रवर्तनों और विकास की समीक्षा करने के लिए दुनिया भर के शोधकर्ताओं, उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं और सेवा-प्रदाताओं से मिलने का सुअवसर प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव कम करने के लिए सहायक प्रौद्योगिकी उत्पादों के विकास और विनिर्माण के लिए चिकित्सीय, शैक्षिक और औद्योगिक जगत के बीच यह सहयोगात्मक कार्य बहुत महत्वपूर्ण है।

यूके में, यॉर्कशायर और हंबर सबसे तेज़ी से बढ़ रहे स्वास्थ्य-सेवा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में से एक है, जो चिकित्सा और ऊतक इंजीनियरिंग पर शैक्षिक अनुसंधान पर £34 करोड़ खर्च कर रहा है। इसमें यूरोप में विश्वविद्यालयों का सबसे बड़ा संकेंद्रन भी है और साथ ही औद्योगिक सहयोग के 12 केंद्र हैं, जो शैक्षणिक समुदाय और मुख्य बाजारों के बीच की खाई पाटने का काम करते हैं। यह क्षेत्र पुनर्वास और सहायक प्रौद्योगिकियों के लिए उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता-प्राप्त है।

इस क्षेत्र में टंस्टाल स्थित है – जो 30 से अधिक देशों में 25 लाख से अधिक रोगियों की सहायता करने वाला यह दूर-देखभाल समाधानों का विश्व का अग्रणी प्रदाता है।

टंस्टाल के सीईओ जेम्स बकले का दावा है: "यॉर्कशायर में हमारी तकनीकी इंजीनियरिंग और अनुसंधान एवं विकास विशेषज्ञता की गहराई के साथ हम सदैव बढ़ती स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल की जरूरतों को पूरा करने के लिए नए और अभिनव समाधान विकसित करना जारी रखेंगे।"

यह क्षेत्र RSLSTEEPER का भी घर है, जो यूके में कृत्रिम उपकरण और कृत्रिम अस्थि-उपकरण रोगी देखभाल सेवाओं के सबसे बड़ा आपूर्तिकर्त्ता हैं, और उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक श्रेणी में घटक प्राप्त करने हेतु विभिन्न निर्माताओं के साथ काम कर रहे हैं।

पार्क हाउस हेल्थकेयर एक अन्य कंपनी है जो यॉर्कशायर और हंबर के लाभ उठा रही है और जिसे विशेषज्ञ दबाव राहत और दबाव कम करने के उपकरणों के प्रमुख उत्पादकों में से एक के रूप में मान्यता-प्राप्त है, जो रोगी के परिणामों में सुधार लाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

जैसे-जैसे दुनिया भर में आबादी की उम्र बढ़ रही है और साल-दर-साल स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव बढ़ रहा है, वैसे-वैसे स्वास्थ्य-सेवा पर दबाव कम करने के लिए सहायक जीवन के लिए प्रभावी अनुप्रयोगों को कार्यान्वित करने हेतु आवश्यक तकनीकी क्षमता, अनुसंधान व विकास और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएंगे। यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र इन क्षेत्रों में दुनिया में अग्रणी है और इस क्षेत्र को आगे संचालित करने के लिए सर्वथा उपयुक्त स्थिति में है। 

CONTACT US

If you think your business could benefit from the advantages of being based in the Yorkshire and Humber region please fill in your details below and one of our advisors will contact you to discuss your requirements further

* Denotes mandatory field