Invest In Yorkshire Website - हमारे समाचार साझा करें

05.02.09

गंभीर रूप से बीमार लोगों को नया जीवन प्रदान करते हुए

पुनर्योजी दवाइयाँ चुनौती स्वीकार कर रही हैं

जबकि कैंसर, अल्ज़ाइमर, मधुमेह और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज की खोज जारी है, विश्व की स्वास्थ्य-सेवा प्रणाली पर दबाव आ रहा है।

2008 में कैंसर के कारण 80 लाख लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 1.2 करोड़ को पता लगा कि उन्हें यह बीमारी है। यदि मौजूदा रुझान जारी रहता है, तो 2030 तक 1.2 करोड़ से अधिक लोगों की कैंसर से मृत्यु हो जाएगी (विश्व कैंसर कांग्रेस 2008)।

गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों की दीर्घकालिक देखभाल में उपयोग की जाने वाली दवाओं और चिकित्सा तकनीकों की बढ़ती हुई कीमतें दुनिया भर में स्वास्थ्य प्रणाली पर और अधिक दबाव डाल रही हैं जो इनका सामना करने के लिए संघर्षरत है।

लंबी अवधि के रोगों की देखभाल द्वारा जनित जीवन की क्षति और वित्तीय बोझ दोनों को कम करने के लिए नए एवं नवप्रवर्तनशील उपचार, और अंततः इलाज का विकास कैसे किया जा सकता है?

दुनिया भर में सरकारें पुनर्योजी दवाओं के क्षेत्र में रणनीतिक निवेश बढ़ा रही हैं।

चोटों और बीमारियों के इलाज के इस नए तरीके में विशेष रूप से विकसित ऊतकों और कोशिकाओं (स्टेम सेल सहित), प्रयोगशाला में निर्मित यौगिकों तथा कृत्रिम अंगों का प्रयोग किया जाता है। यह गंभीर बीमारियों के लिए वास्तविक इलाज और प्रभावी उपचार के अवसर प्रदान करता है, जिनमें दीर्घावधि देखभाल और प्रबंधन की आवश्यकता होती है।

जबकि 2010 तक पुनर्योजी दवा उत्पादों के यूरोपीय बाजार के $15 अरब तक पहुँचने का अनुमान है (ब्रिटिश मानक संस्थान), यूके इस क्षेत्र में अनुसंधान और विकास (UKTI) में लगातार अग्रणी बना हुआ है।

यूके में, यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र शीर्ष घाव देखभाल कंपनियों का सबसे बड़ा केन्द्र है, जिनमें डिपुय इंटरनेशनल (जॉनसन एंड जॉनसन की कंपनी), स्मिथ एंड नेफ़्यू और टिशू रीजैनिक्स शामिल हैं।
 
वैश्विक कंपनी स्मिथ एंड नेफ़्यू की घाव प्रबंधन शाखा का प्रमुख निर्माण स्थल और वैश्विक विपणन, उत्पाद विकास तथा व्यवसाय प्रबंधन के मुख्यालय यॉर्कशायर और हंबर में है। उन्नत घाव प्रबंधन में उनके अग्रणी काम से विकासक व्यापार नियोथेरिक्स की उत्पत्ति हुई है, जो त्वचा कैंसर दूर करने के कारण हुए शल्यक घावों को ठीक करने के लिए एक नए उपचार का नेतृत्व कर रहा है।

इस क्षेत्र में सक्रिय अन्य कंपनियों में टिशू रीजैनिक्स शामिल है। यह कंपनी प्रथम वास्तविक पुनर्योजी ऊतक सुधार उत्पाद विकसित कर रही है – और इस प्रकार शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं के दौरान आवश्यक अधिक दाता ऊतकों की आवश्यकता पूरी कर रही है। यूके की अग्रणी मानव भ्रूणीय स्टेम कोशिका (HESC) कंपनियों में से एक, शेफ़ील्ड में स्थित एक्सोर्डिया अन्य उदाहरण है जो दो नई स्टेम सेल चिकित्साएँ विकसित कर रही है और GMP का वाणिज्यिकरण रही है – जो व्युत्पन्न मानव भ्रूणीय स्टेम कोशिका वर्ग है।

शैक्षिक अनुसंधान में £34.7 करोड़ आकर्षित करने वाला यह क्षेत्र, उद्योग को विश्वविद्यालय-आधारित अनुसंधान केन्द्रों के साथ कार्य करने का अवसर भी प्रदान करता है। इनमें जैविक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग संस्थान (इंस्टीट्यूट ऑफ बायलोजिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग), जिसमें हृदय और अस्थि-विज्ञान अनुप्रयोगों के लिए पूर्व-नैदानिक जाँच हेतु उन्नत शोध विधियों के विश्लेषण का विकास किया गया है और स्टेम जीवविज्ञान केन्द्र (सेंटर ऑफ स्टेम बायलोजी), जो स्टेम कोशिका जीवविज्ञान में अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रदान कर रहा विश्व-प्रसिद्ध उत्कृष्टता केन्द्र है, शामिल हैं।

पुनर्योजी दवा उद्योग को अस्थि-विज्ञान में इस क्षेत्र की मजबूती से भी लाभ मिला है। यॉर्कशायर और हंबर अस्थि विज्ञान कंपनियों का असाधारण केन्द्र है और यूरोप में सबसे बड़े हड्डी रोग इंजीनियरिंग अनुसंधान समूहों में से एक के साथ यह नैदानिक अनुसंधान का प्रमुख केन्द्र है।

इस अनुमान के साथ कि पुनर्योजी दवाएँ मानव की स्थिति में सुधार करने के लिए उपलब्ध उपकरणों में सबसे ज़्यादा शक्तिशाली बन जाएँगी, यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र लोगों के जीवन में सुधार करने के लिए संभावित उपचार प्रदान हेतु महत्वपूर्ण अनुसंधान और विकास प्रदान करने, बीमारियों और रोगों का उपचार करने, मौजूदा प्रक्रियाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने और लागत क्षमता प्रदान करने की दृष्टि से अच्छी स्थिति में है।

CONTACT US

If you think your business could benefit from the advantages of being based in the Yorkshire and Humber region please fill in your details below and one of our advisors will contact you to discuss your requirements further

* Denotes mandatory field