Invest In Yorkshire Website - हमारे समाचार साझा करें

19.12.08

CO2 लक्ष्य मोटर वाहन उद्योग के लिए बाधा क्यों उत्पन्न कर रहे हैं

उन्नत सामग्री उत्तर प्रदान करती है

दिसंबर 2008, पहले से ही कठिन समय का सामना कर रहे यूरोपीय कार निर्माताओं को अगले छह वर्षों में और विनियामक अनुपालनों पर अमल करना होगा। इस क़ानून का लक्ष्य नई कारों से कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में प्रति किमी 130 ग्राम की कटौती करना है।

कार निर्माताओं से इस अवधि में वाहन उत्सर्जन में 18 प्रतिशत कमी करने की मांग की जाएगी। 

यूरोपीय संघ का यह आदेश पर्यावरणविदों से अत्यधिक दबाव के बाद आया है जिसके साथ इस उद्योग पर विचार शामिल है जो आर्थिक रूप से अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहा है।

आयोग ने 2012 तक उत्सर्जन में कटौती का अनुमान लगाया है, जिसके लिए समय सीमा दी गई है जिसकी तात्कालिक कार्यसूची में वैश्विक गरमी और पर्यावरण महत्वपूर्ण स्थान पर है।

"यह अनुबंध पर्यावरण और यूरोप भर में कार उद्योग की ज़रूरतों के बीच संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है, जो इस समय बड़े संकट में है," MEP मार्टिन कैलेनन ने दिसंबर में रायटर को बताया।

इस विधान के लिए अभी यूरोपीय संसद और सभी 27 संघ राष्ट्रों से स्वीकृति की आवश्यकता है, और इसलिए इसका क़ानून बनना अभी बाकी है, यद्यपि कुछ बदलावों की उम्मीद है।

इस विधान का कारों के उत्पादन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री पर प्रभाव पड़ेगा। समग्र अनिवार्य लक्ष्य में से औसतन 130 ग्राम प्रति किमी का लक्ष्य अधिक हल्के, कार डिज़ाइन, और सुधरी हुई इंजन प्रौद्योगिकी से और बाकी अधिक कुशल गियर, टायरों और एयर कंडीशनिंग से हासिल किया जाना चाहिए।

तो निर्माता इन माँगों का जवाब किस तरह दे सकते हैं?

कार निर्माताओं को उन कंपनियों और साझेदारों की ओर देखने की ज़रूरत है जो उनकी ज़रूरत की विशेषज्ञता, ज्ञान और उत्पाद प्रदान कर सकें। उन्नत इंजीनियरिंग के अनुप्रयोग में अनुभव वाले संगठन धातु, मिश्र धातुओं, वेल्डिंग और संयोजन प्रौद्योगिकियों में अभिनव समाधान प्रदान करेंगे। ये ही वे कंपनियाँ हैं जो उन्हें यूरोपीय संघ के नए विधान को पूरा करने में मदद करेंगी।

मोटर वाहन बाज़ार के लिए यूरोप के 60% आवक निवेश का प्रतिनिधित्व करने के साथ, यूके उन्नत इंजीनियरिंग, नवप्रवर्तन और डिज़ाइन में नेतृत्व प्रदान कर रहा है।
इस क्षेत्र में यूके की अधिकांश सफलता के लिए यॉर्कशायर और हंबर ज़िम्मेदार हैं, जो बेजोड़ ऑटोमोटिव घटक आपूर्ति और इंजीनियरिंग पेश करते हैं।

इस क्षेत्र को उन्नत इंजीनियरिंग पार्क (AMP) पर गर्व है, जो शेफ़ील्ड में स्थित £40m सुविधा है (मूल स्टील सिटी) और जिसमें उन्नत अनुसंधान और विनिर्माण संगठन स्थित हैं और जो Boeing, Airbus और BAE Systems जैसी कंपनियों के लिए नई प्रौद्योगिकियाँ विकसित करते हैं। इस अनन्य सुविधा में दुनिया की सबसे बड़ी घर्षण कंपन वेल्डिंग मशीन और यूरोप की सर्वाधिक परिष्कृत टिटेनियम वैक्यूम मेल्टिंग प्रणाली स्थित है, और साथ ही यह टिटेनियम कास्टिंग के निर्माण में यूरोप की अग्रणी सुविधा है।

AMP राष्ट्रीय धातु प्रौद्योगिकी केंद्र (NAMTEC), डिज़ाइन मॉडलिंग और उत्प्रेरण केंद्र (DMS) और उन्नत विनिर्माण अनुसंधान केंद्र (AMRC) का घर है। प्रमुख क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों और स्थापित TWI और Corus कंपनियों के साथ काम करते हुए, ये विश्व स्तर के संगठन मोटर वाहन उद्योग के लिए नई प्रौद्योगिकियों का विकास करने के लिए काम करते हैं। इस पार्क में विकसित प्रौद्योगिकी का प्रयोग Formula One और Rolls Royce द्वारा किया जा रहा है।

यह क्षेत्र मोटर वाहन उद्योग के लिए नई पीढ़ी के स्थायी ईंधन के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिसमें BP द्वारा DuPont और Associated British Foods की साझेदारी में स्थापित £20 करोड़ की सुविधा शामिल है। ऐसी संभावना है कि हल स्थल प्रति वर्ष 42 करोड़ लीटर जैव-इथेनॉल का उत्पादन करेगा और इस नई प्रौद्योगिकी में भविष्य के विकास का संचालन करेगा।

अब जबकि 2012 की समय सीमा तेज़ी से हमारी ओर आ रही है, तो अधिकाधिक कार निर्माता ईंधन कुशल वाहनों के उत्पादन के लिए अभिनव समाधानों की तलाश करेंगे। अनन्य ज्ञानकोष, विनिर्माण विशेषज्ञता, सामान्य विशेषज्ञता और बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जो व्यवसाय यॉर्कशायर और हंबर में निवेश करेंगे, वे अधिक हल्की, पतली और अधिक हरी कारों के उत्पादन के लिए जीत का फ़ार्मूला खोजने की राह पर होंगे।

CONTACT US

If you think your business could benefit from the advantages of being based in the Yorkshire and Humber region please fill in your details below and one of our advisors will contact you to discuss your requirements further

* Denotes mandatory field