Invest In Yorkshire Website - हमारे समाचार साझा करें

14.01.09

साफ़ कोयला ऊर्जा की कमी को पूरा करना

दीर्घकालीन समाधान के लिए यूके चुनौती का नेतृत्व कर रहा है

जबकि विकासशील देशों का ऊर्जा उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है, लेकिन अमरीका और यूरोप अभी भी ऊर्जा के सबसे बड़े उपभोक्ता हैं। यदि मौजूदा रुझान जारी रहते हैं, तो आने वाले वर्षों में आपूर्ति दोगुना करने की आवश्यकता होगी (जबकि CO2 उत्सर्जन को आधा करने की ज़रूरत होगी)।

इसमें यूरोपीय संघ के उत्सर्जन में कमी के लक्ष्य और अधिक दबाव जोड़ रहे हैं – जिनके अनुसार 2020 तक CO2 उत्पादन में 20 प्रतिशत गिरावट की आवश्यकता है और अक्षय और टिकाऊ स्रोतों से और 20 प्रतिशत ऊर्जा का उत्पादन किया जाना है।

जीवाश्म ईंधन के लगातार कम हो रहे भंडारों के कारण, जैसे-जैसे स्थायी और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत अधिक महत्वपूर्ण बन रहे हैं, वैसे-वैसे अन्य प्रौद्योगिकियाँ उन तरीकों को बदलने में मुख्य भूमिका निभाएँगी जिनसे हम बिजली उत्पन्न करते हैं।

जीवाश्म ईंधन ऊर्जा मिश्रण का अभिन्न अंग बने हुए हैं और, जैसे-जैसे वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में बदलाव आ रहा है, वैसे-वैसे पर्यावरण पर उनके प्रभाव को कम करने वाली प्रौद्योगिकियाँ पर्यावरण लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी।

तो वह तरीका कैसे बदल रहा है जिससे हम ऊर्जा का उत्पादन करते हैं?

जबकि परमाणु और अक्षय विद्युत उत्पादन का अधिक प्रयोग और उच्च दक्षता की पवन बिजली वस्तुतः कोई वायु-प्रदूषक या ग्रीन हाउस गैस का उत्पादन नहीं करते, लेकिन इसमें सबसे बड़ा फ़र्क़ बायोमास और प्रौद्योगिकियों से आएगा जिससे कोयले, तेल और गैस का अधिक स्वच्छ रूप में जलना संभव होता है।

2007 में, ब्रिटिश सरकार ने कार्बन उत्सर्जन में कमी के प्रस्तावित बाध्यकारी लक्ष्यों, 2020 तक 26-32 प्रतिशत, और 2050 तक 60 प्रतिशत, के द्वारा न्यून कार्बन भविष्य के प्रति अपनी वचनबद्धता का संकेत दिया। सरकार ने एक श्वेत पत्र भी पेश किया जिसमें न्यून-कार्बन प्रौद्योगिकियों का समर्थन करने और इसे हासिल करने के लिए निवेश के लिए सही स्थितियाँ सुनिश्चित करने की रूपरेखा दी गई।

यूके में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए सहमति के लक्ष्य के साथ यॉर्कशायर और हंबर - 2016 तक 25 प्रतिशत की कमी के साथ, एकमात्र क्षेत्र है।

नवीकरणीय के लिए राष्ट्रीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए £20 अरब नए निवेश को प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र में 2000 MW नई उत्पादन क्षमता स्थापित करने की उम्मीद है।

BP, E.On, Drax Power Ltd और AMEC के साथ काम करते हुए, यॉर्कशायर फ़ॉर्वर्ड कार्बन कैप्चर और भंडारण प्रौद्योगिकियों (CCS) के विकास के मार्ग का नेतृत्व कर रही है, जो 2050 तक प्रति वर्ष वातावरण में उत्सर्जन में 150 करोड़ टन तक कटौती कर सकती है।

यह क्षेत्र फ़िलहाल यूके की कुल ऊर्जा का 17 प्रतिशत से अधिक प्रदान करता है और उत्तरी सागर गैस क्षेत्रों के आगे आदर्श स्थान पर स्थित है, जहाँ कार्बन डाइऑक्साइड सागर में गहरे दफन की जा सकती है जिससे कि यह वायुमंडल में न निकल सके। नेटवर्क के लिए योजनाएँ पहले ही यथास्थान हैं और इस विकास में 20 साल की अवधि में £2 अरब लागत आने का अनुमान है।

यॉर्कशायर और हंबर को £20 करोड़ की सुविधा पर भी गर्व है जिसका निर्माण BP द्वारा DuPont और Associated British Foods के साथ साझेदारी में दूसरी पीढ़ी के जैव-ईंधनों के उत्पादन के लिए किया जा रहा है। ऐसी संभावना है कि हल स्थल प्रति वर्ष 42 करोड़ लीटर जैव-इथेनॉल का उत्पादन करेगा और इस नई प्रौद्योगिकी में भविष्य के विकास का संचालन करेगा। यह स्थल प्रदर्शन संयंत्र भी होस्ट करेगा जो खाद्य-सामग्री से सालाना 20,000 लीटर बायोब्युटानॉल ईंधन का उत्पादन करेगा।

और अक्तूबर 2008 में Drax ने घोषणा की कि वे यूके में बायोमास-संचालित तीन बिजली उत्पादन संयंत्रों का निर्माण करेंगे। व्यवसाय का अनुमान है कि निर्माण और संचालित होने के बाद, Drax यूके की 15 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा और देश की कुल बिजली के दस प्रतिशत तक की आपूर्ति के लिए ज़िम्मेदार होगी।

शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय अपशिष्ट और बायोमास के तापीय रूपांतरण के लिए विश्व में अग्रणी अनुसंधान केंद्र है और बायोमास/अपशिष्ट के दहन, गैसीकरण और पिरोलिसिस में अभिनव जाँच और संबद्ध विद्युत ऊर्जा उत्पादन प्रणाली में इसकी विश्वव्यापी प्रतिष्ठा है।

जबकि ऊर्जा परिदृश्य में परिवर्तन हो रहा है और जलवायु परिवर्तन पर काबू पाने के लिए क़ानून मज़बूत हो रहा है, तो यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र वास्तविक दुनिया में काम करने वाले अभिनव समाधानों के विकास में मार्ग का नेतृत्व कर रहा है।

CONTACT US

If you think your business could benefit from the advantages of being based in the Yorkshire and Humber region please fill in your details below and one of our advisors will contact you to discuss your requirements further

* Denotes mandatory field