Invest In Yorkshire Website - हमारे समाचार साझा करें

08.09.09

मंदी के समय में ही वास्‍तविक कारोबार समाधान की आवश्‍यकता होती है।

हम व्यवसाय प्रक्रिया के अग्रणी आउटसोर्सर हैं।

विश्व के समक्ष आई वर्ष 1930 की शुरुआत से अब तक की सबसे बुरी मंदी से उबरने की धीमी गति और कंपनियों द्वारा 2010 तथा उसके आगे की स्थिति पर विचार करने के कारण आर्थिक स्थिरता और विकास के लिए मज़बूत नींव सुनिश्चित करने के लिए कडे़ निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है, जो लिए जा रहे हैं।

यद्यपि वैश्विक मंदी के दौर में ग्राहकों ने खर्च करना एकदम बंद नहीं कर दिया है परंतु वे कम खर्च कर रहे हैं और उच्च स्तर की सेवा तथा बेहतर मूल्य की अपेक्षा करते हुए अधिक समझदारी से खर्च रहे हैं।

वर्तमान ग्राहक कंपनियों के लिए अब सबसे मूल्यवान हो गये हैं जो यह समझते हैं कि उन्हें बनाए रखना नई भर्ती से कम खर्चीला है।

वर्तमान ग्राहकों को बनाए रखने के उद्देश्‍य से न केवल ग्राहक की आशाओं को बनाए रखना अपितु आशा से अधिक उसकी संतुष्टि करने के साथ-साथ व्यवसायी कैसे बचत कर सकते हैं और अर्थव्यवस्थाएं कैसे प्रतिस्पर्धी बनी रह सकती हैं?

सभी सेक्‍टरों की कंपनियाँ व्‍यवसायी कार्यों के लिए तृतीय पक्ष की सेवा ले रही है जो परंपरागत रूप से 'इन-हाउस' अथवा 'ऑफशोर' किए जाते रहे हैं। ये बिज़नेस प्रोसेस आउटसोर्स प्रदान करने वाले न केवल लागत में वास्‍तविक बचत देते हैं अपितु दक्षता तथा प्रभावशाली रूप से कार्य करते हुए कार्य निष्‍पादन में लाभ तथा मूल्‍य लागत में भी लाभ देते हैं।

आउटसोर्स सेवा प्रदान करने वाले उन कंपनियों को विशेष उच्‍च गुणवत्ता की ग्राहक सेवा में विशेषज्ञता प्रदान करते हैं जिनके लिए यह सेवाएं 'इन-हाउस' प्रदान करना व्‍यवहार्य नहीं है।

हाल ही में यह रुझान देखने को मिला है कि कंपनियों ने अपने ऑफशोर 'फ्रंट आफिस' को वापिस यूके में स्‍थापति कर लिया है उदाहरणत: लॉयड टी्‍एसबी तथा नेट वेस्‍ट और इनस्‍योर एवं डायरेक्‍ट लाइन (जो यॉर्कशयर तथा हंबर में परिचालन करते हैं) जैसे बीमाकर्ता अब बेवल यूके आधारित कान्टैक्‍ट सेंटर ही चलाते हैं।

वेनच्‍यूरा यूके के अग्रणी आउटसोर्स में से एक है। . यूके के यॉर्कशायर तथा हंबर क्षेत्र में अपने लीड्स के प्रधान कार्यालय से वे विश्‍वभर के व्‍यवसायी को कम लागत के विशिष्‍ट परिचालन उपलब्‍ध करवाते हैं।

40 वर्ष से अधिक के अनुभव के साथ कम लागत से लेकर ग्राहक सेवा तथा संतुष्टि के स्‍तर में सुधार लाने जैसी विभिन्न श्रेणियों के लिए ग्राहक की आवश्‍यकता के अनुसार समाधान प्रदान करने के लिए वे सभी क्षेत्र के व्‍यवसायी जिनमें बहुत से वित्तीय सेवा उद्योग से हैं, के साथ काम करते हैं।

वेनच्‍यूरा में बिक्री तथा विपणन निदेशक फिल टेलफर कंपनी के इस क्षेत्र में स्‍थापित होने का कारण बताते हुए कहते हैं कि "लीड्स ही वह स्‍थान है जहां चालीस वर्ष पूर्व हमारे लिए यह सब आरंभ हुआ था। इस क्षेत्र में हमारे तीन कार्य स्‍थल हैं जिनमें से दो कान्टैक्‍ट सेंटर आउटसोर्सिंग साइट हैं तथा एक अन्‍य कार्य स्‍थल हमारा प्रधान कार्यालय है। यह शहर हमेशा से ही वेनच्‍यूरा का ग्रह स्‍थल रहा है और रहेगा। लंदन के बाहर प्रमुख वाणिज्यिक स्‍थानों में से एक लीड्स में बेहद शानदार व्‍यवसायी समुदाय है जिससे वेनच्‍यूरा जैसी कंपनियों को विकास तथा वृद्वि करने और इससे भी अधिक महत्‍वपूर्ण कार्य में दक्ष व्‍यक्तियों को पाने में सहायता मिलती है।”    

यॉर्कशायर तथा हंबर क्षेत्र में 300 कान्टैक्‍ट सेंटर तथा इसकी सीमा में 30 राष्‍ट्रीय तथा अंतर्राष्‍ट्रीय बैंक हैं। इसके साथ ही नौ विश्‍व स्‍तरीय विश्‍वविद्यालय भी हैं जो व्‍यवसाय तथा वित्त संबंधी क्षेत्रों में बहुत बड़ी संख्‍या में स्‍नातक उपलब्ध करवाते हैं।

आज के बाज़ार के कठिन वातावरण में इस क्षेत्र की प्रतिस्‍पर्धी परिचालन लागत, 2.5 मिलियन वर्कफोर्स तथा आईटी और परिवहन के लिए विस्‍तृत आधारभूत संरचना के कारण व्‍यवसायी को गुणवत्ता एवं दक्षता में किसी प्रकार की कमी किए बिना लागत कम करने में सहायता प्राप्‍त्‍ा होती है।

इस क्षेत्र में नेटवर्क विस्‍तार के लिए £5 बिलियन के और निवेश के साथ जिससे डाटा तथा मल्टिमिडिया सेवाओं को सहायता मिलेगी, नेकस्‍ट जनरेशन के कान्टैक्‍ट सेंटर को आदर्श परिस्थितियां प्राप्‍त होंगी।

यॉर्कशायर और हंबर में स्थापित होने पर आपकी कंपनी कैसे लाभान्वित होगी, यह जानने के लिए यहॉं क्लिक करें।

CONTACT US

If you think your business could benefit from the advantages of being based in the Yorkshire and Humber region please fill in your details below and one of our advisors will contact you to discuss your requirements further

* Denotes mandatory field