Invest In Yorkshire Website - हमारे समाचार साझा करें

08.09.09

इलेक्‍ट्रानिक टैगिंग से स्‍वाइन फ्लू के फैलाव की रोकथाम करने में सहायता मिलती है। इसे अग्रेषित कर दें।

हम नए प्रौद्योगिकी समाधान के माध्‍यम से फैलने वाले संक्रमण का सामना कर रहे हैं।

इसके दो बेहद घातक अंश हैं - एक तो अर्थव्‍यवस्था जो मंदी से उबरने के लिए संघर्षरत है तथा दूसरा विश्‍व स्‍तर पर फैली स्‍वाइन फ्लू की महामारी। इन दोनों को मिलाएं और एक घोर सामाजिक आर्थिक संकट उत्‍पन्न हो जाएगा। ऐसा अनुमान है कि एक भयंकर महामारी एक देश के सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) को 5 प्रतिशत तक कम कर सकती है तथा जिसके कारण वर्ष 2010 तक उस देश की अर्थव्‍यवस्‍था की वृद्वि दर 7 प्रतिशत से भी अधिक तक सिकुड़ सकती है।

विश्‍व भर में 160,000 संक्रमणों का पता चलने तथा वर्ष 2009 की पतझड़ एवं शरद ऋतु के दौरान इन मामलों में आशातीत वृद्वि होने के कारण अधिकतर सरकारों की कार्य सूची में संक्रमण से बचाव तथा रोग की रोकथाम सर्वोपरि मुद्दा है।

आज के परिदृश्‍य में सबसे प्रमुख प्रश्‍न यह है कि सरकारें महामारी के फैलाव को कैसे रोक सकती हैं जिसके कारण वर्ष 2010 में तथा संभावित रूप से 2012 तक अर्थव्‍यवस्‍था के मंदी से उबरने में विलंब हो सकता है?

थाईलैंड, एक ऐसा देश जिसने वर्ष 2007 में 14.8 मिलियन अंतर्राष्‍ट्रीय आगन्‍तुकों का स्‍वागत किया जिसके कारण यह देश स्‍वाइन फ्लू के फैलाव का प्रमुख केन्‍द्र बन सकता है और स्‍थानीय जनसंख्‍या भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है, ने एक समाधान को अपनाया है।

स्‍वाइन फ्लू के फैलाव को सीमित करने के लिए थाई सरकार ने यूके आधारित एक कंपनी एक्टिव टैगिंग को 1,000 एक्‍सटैग की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत किया है। इन एक्‍सटैग का प्रयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि किसी भी व्‍यक्ति में स्‍वाइन फ्लू के लक्ष‍ण दिखाई देने पर उस व्‍यक्ति को संगरोधित कर उसकी गतिविधियों पर नज़र रख कर संक्रमण के और अधिक फैलने के खतरे को कम किया जा सके।

एक्‍सटैग में एक्टिव रेडियो फ्रीक्‍वेंसी आइडेंटीफिकेशन (आरआईएफडी) का प्रयोग होता है तथा प्रत्‍येक यूनिट में एक रेडियो ट्रांसमीटर लगा होता है जो प्रत्‍येक सेकंड में एक सिग्‍नल भेजता है जिससे पता चलता है कि यह यूनिट सही ढंग से कार्य कर रही है। इन संदेशों का प्रयोग रोगी की गतिविधि पर एक पीसी (पर्सनल कंप्‍यूटर) के माध्‍यम से नज़र रखने के लिए किया जा सकता है। यूके के अनेक अस्‍पतालों में नवजात बच्‍चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जच्‍चा-बच्‍चा वार्डों में इस प्रौद्यो‍गिकी का पहले से ही प्रयोग किया जा रहा है।
 
टैग के इस सरल प्रयोग का अर्थ है कि किसी भी व्‍यक्ति में रोग के लक्षण्‍ा दिखाई देने पर देश में प्रवेश करने से पूर्व ही उस व्‍यक्ति का उपचार किया जा सके जिससे रोग के फैलाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

यूके तथा यूरोप में चिकित्‍सा अनुसंधान एवं विकास तथा उत्‍पाद विकास के लिए अति महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में से एक होने के कारण यह स्‍पष्‍ट है कि क्‍यों एक्टिव टैगिंग जैसी कंपनियों को यॉर्कशायर तथा हंबर में सफलता प्राप्‍त हो रही है।

यह क्षेत्र यूके में स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रौद्योगिकी सेक्‍टर में सबसे तेज़ी से उभरने वाले क्षेत्रों में से एक है तथा रोग संबंधी परीक्षण और अनुसंधान सहयोग के लिए विशेष सुविधा प्रदान करता है। इस क्षेत्र में 10,000 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ तथा 360 स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रौद्योगिकी कंपनियाँ हैं। यूके में यॉर्कशायर तथा हंबर में आर्थोपेडिक एवं चिकित्‍सा उपकरण बनाने वाली कंपनियों की सर्वाधिक संख्‍या है।

इस क्षेत्र में 3 विश्‍व स्‍तर के चिकित्‍सा स्‍कूल भी हैं जिनमें मेडिकल इंजीनियरिंग, ऊत्तक इंजीनियरिंग तथा अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य सेवा संबंधी विभागों में सशक्‍त अकादमिक अनुसंधान की सुविधाएं हैं।

शरद ऋतु के आगमन के साथ ही स्‍वाइन फ्लू महामारी के प्रकोप की स्थिति भयावह होने से विश्‍व भर में सरकारें सामाजिक आर्थिक संकट से बचने के लिए समाधान ढूंढने हेतु स्‍वास्‍थ्‍य सेवा सेक्‍टर से उम्‍मीद लगाएंगी। यॉर्कशायर तथा हंबर जैसे क्षेत्रों की कंपनियाँ ही इसका हल प्रदान करने में सर्वोपरी होंगी।

यॉर्कशायर और हंबर में स्थापित होने पर आपकी कंपनी कैसे लाभान्वित होगी, यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

CONTACT US

If you think your business could benefit from the advantages of being based in the Yorkshire and Humber region please fill in your details below and one of our advisors will contact you to discuss your requirements further

* Denotes mandatory field