Invest In Yorkshire Website - हमारे समाचार साझा करें

19.12.08

नई पीढ़ी के जैव-ईंधन

वैश्विक संकट का जवाब

दिसंबर 2008. जीवाश्म ईंधन भंडार की कमी, ईंधन की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के बारे में चिंताओं ने दुनिया भर में दूसरी पीढ़ी के जैव-ईंधन अनुसंधान, विकास और उत्पादन में उल्लेखनीय विस्तार के लिए योजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया है।

जबकि जीवाश्म ईंधन में तेज़ी से कमी आ रही है, तो दुनिया भर की सरकारें समाधान के अंतर्गत बायोमास ऊर्जा के दोहन में लाभ देख रही हैं। ऐसा अनुमान कि 2050 तक अगली पीढ़ी का बायोमास विश्व की प्राथमिक ऊर्जा ज़रूरतों का 50 प्रतिशत प्रदान कर सकता है।

लेकिन यह इतना आसान नहीं है। कुछ जैव-ईंधन और उत्पादन के तरीके दरअसल लंबी और छोटी अवधि दोनों के लिए पर्यावरण हेतु हानिकारक, और अंततः जीवाश्म ईंधन से ज्यादा महँगे हो सकते हैं।

यह सुनिश्चित करने के लिए अनुसंधान और विकास आवश्यक है जैव-ईंधन उपभोक्ता और पर्यावरण के लिए अधिकतम लाभ के साथ उत्पादित किए जाएँ, न कि बस जलवायु परिवर्तन और कम होते तेल भंडार की हड़बड़ी की प्रतिक्रिया के रूप में।

तो यह कैसे किया जा सकता है?

जनवरी 2008 में यूरोपीय संघ के निर्देश में आह्वान किया गया है कि जैव-ईंधन के समीकरण के महत्वपूर्ण अंग के रूप में विकास के साथ 2020 तक सभी ईंधनों का 20 प्रतिशत अक्षय स्रोतों से लिया जाए।

यूके द्वारा 2020 तक अपनी ऊर्जा का 15 प्रतिशत अक्षय स्रोतों से लेने की योजना के साथ, ब्रिटिश सरकार ने हाल ही में बायोमास-चालित हीटिंग के विकास और स्थापना की लागत पूरी करने में मदद करने के लिए लगभग £12 करोड़ निर्धारित किए हैं जबकि ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन विभाग (DECC) ने पहले ही बायोमास विद्युत स्टेशनों की स्थापना के लिए £5.5 करोड़ आबंटित किए हैं।

यूके में, यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र, अपने अगले पीढ़ी के, प्रभावी जैव-ईंधन के विकास के साथ समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं। यहाँ स्थित व्यवसायों को इस क्षेत्र के रसायन और पैट्रो उद्योगों की निकटता का लाभ मिलता है, और बंदरगाहों के मज़बूत बुनियादी ढाँचे का मतलब है कि उद्योग के लिए कृषि सामग्री का आसानी से परिवहन किया जा सकता है। इस क्षेत्र के बड़े कृषि क्षेत्र का यह अर्थ भी है कि यह क्षेत्र यूके में किसी अन्य स्थान की तुलना में अधिक बायोमास का निर्माण करता है।

इसके साथ ही, दूसरी पीढ़ी के जैव-ईंधनों के उत्पादन के लिए DuPont और Associated British Foods के साथ साझेदारी में BP हल में £20 करोड़ की सुविधा का निर्माण कर रही है। ऐसी संभावना है कि यह स्थल प्रति वर्ष 42 करोड़ लीटर जैव-इथेनॉल का उत्पादन करेगा और इस नई प्रौद्योगिकी में भविष्य के विकास का संचालन करेगा। यह स्थल प्रदर्शन संयंत्र भी होस्ट करेगा जो खाद्य-सामग्री से सालाना 20,000 लीटर बायोब्युटानॉल ईंधन का उत्पादन करेगा।

इस क्षेत्र में संगठनों के अन्य उदाहरणों में यॉर्क स्थित Renewable Fuels Ltd शामिल है। यूके के अग्रणी बायोमास ईंधन आपूर्ति कंपनियों में से एक के रूप में, वे यूके में छोटे और बड़े अंतिम-उपयोगकर्ताओं के लिए परामर्श-आधारित समर्थन भी प्रदान करते हैं और ऊर्जा आपूर्ति के पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी रूपों में अनुसंधान भी करते हैं। इम्मिंघम बंदरगाह पर स्थित Greenergy में विश्व स्तर की दो जैव-ईंधन प्रक्रमण सुविधाएँ हैं जो 200,000 टन से अधिक जैव-ईंधन का उत्पादन करती हैं और यूके और विदेशी बाज़ारों दोनों को आपूर्ति करती हैं।

यह क्षेत्र राष्ट्रीय गैर-खाद्य फ़सल केंद्र (NNFC) का मुख्य स्थल भी है, जो यूके के अक्षय ईंधन, सामग्री और प्रौद्योगिकी के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में यूके में दूसरी पीढ़ी के बायोमास प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों की शुरुआत के लिए रणनीति विकसित करता है।

इससे पहले मई 2008 में यूरोपीय संघ की संसद ने सतत ऊर्जा मिश्रण के हिस्से के रूप में जैव-ईंधन के प्रभाव और प्रौद्योगिकी की व्यवहार्यता में और अधिक अनुसंधान का आह्वान किया था। यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र में इस आह्वान का जवाब देने के लिए अनुभव और ताक़त है और ये इस वृद्धि कर रहे क्षेत्र में बेमिसाल व्यावसायिक लाभ पेश करते हैं।

CONTACT US

If you think your business could benefit from the advantages of being based in the Yorkshire and Humber region please fill in your details below and one of our advisors will contact you to discuss your requirements further

* Denotes mandatory field