हम नाभिकीय उद्योग को सशक्त कर रहे हैं।
एक अग्रणी ऊर्जा कंपनी द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार यूएस तथा यूके सहित विश्व भर में अनेक देश 2012 तक ऊर्जा की अत्यधिक कमी का सामना करेंगे।
कोयला आधारित विद्युत स्टेशनों के बंद होने तथा विद्यमान नाभिकीय स्टेशनों के कार्यकाल की अवधि समाप्त होने और विद्युत की मांग में वृद्वि होने के कारण वर्ष 2015 तक विद्युत की मांगपूर्ति करने में 20% की कमी हो सकती है।
चूँकि जीवाश्म ईंधनों पर हमारी निर्भरता कम करने के लिए विश्व नए तथा स्वच्छ ऊर्जा के स्रोतों की तलाश कर रहा है इसलिए नाभिकीय ऊर्जा स्वच्छ तथा विश्वसनीय ऊर्जा के रूप में पुन: चर्चा में है।
विश्व भर के 441 नाभिकीय रिऐक्टरों में से लगभग 80% रिऐक्टर 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं तथा उनका कार्यकाल भी समाप्त होने को है, तब ऐसी स्थिति में ऊर्जा की इस कमी को पूरा करने के लिए उद्योग कैसे विकास कार्य करेगा?
वर्ष 2012 तक तथा उससे आगे भविष्य में उर्जा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सुरक्षित, निश्चित तथा कुशल नाभिकीय विद्युत संयत्रों का निर्माण करना एक प्रमुख मुद्दा होगा। .
इस वर्ष जून में यूरोपिय संघ ने जिसके पास विश्व में सबसे अधिक संख्या में नाभिकीय उर्जा संयंत्र हैं, बढ़ती विद्युत मांग की पूर्ति, विद्युत आपूर्ति की सुरक्षा में सुधार करने तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने के उद्देश्यार्थ कई सदस्य राष्ट्रों को नियोजित निवेश अथवा नाभिकीय उर्जा संयंत्रों के कार्यकाल में वृद्वि करने का प्रस्ताव किया है।
यॉर्कशायर तथा हंबर क्षेत्र में विश्व प्रमुख कास्टिंग तथा फोर्जिंग कंपनी-शेफील्ड फोर्जमास्टर्स लिमिटेड इस प्रस्ताव में तय किए गए मानदंडों को पूरा करने में राष्ट्रों की सहायता करने की विशेष स्थिति में है।
जून 2009 में, उन्होंने चीन के नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम के लिए यूके में निर्मित किया गया सर्वप्रथम कम्पोनेंट उपलब्ध करवाया था। उन्होंने अर्जेंटीना के नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम के लिए विद्युत निर्माण कंपनी बेबकॉक एंड विलकॉक्स को £1.2 मिलियन की फोर्जिंग तथा दक्षिण कोरिया में प्रयोग के लिए जर्मन पम्प निर्माता केएसबी को £1.2 मिलियन की फोर्जिंग की आपूर्ति के माध्यम से नागरिक नाभिकीय ऊर्जा घटकों की अपनी वैश्विक आपूर्ति का भी विस्तार किया।
शेफील्ड फोर्जमास्टर्स लिमिटेड भी 15,000 मिर्टिक टन की प्रैस बनाने की योजना के साथ आगे बढ़ रहा है जोकि तीन वर्षों की अवधि में अल्ट्रा-लार्ज फोर्जिंग का उत्पादन कर सकेगी। यह फोर्जिंग विश्व की सबसे बड़ी फोर्जिंग में से एक होगी।
यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि शेफील्ड फोर्जमास्टर्स की सफलता में उस कंपनी के यॉर्कशायर तथा हंबर में अवस्थित होने का कितना योगदान है। यह क्षेत्र उच्च परिशुद्वता, उच्च गुणवत्ता इंजीनियरिंग, धातु उत्पादन तथा निर्माण में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञता प्रदान करता है तथा इसकी 5,600 एडवांस इंजीनियरिंग एंड मेटीरियल कंपनियाँ प्रति वर्ष £4.9 बिलियन से भी अधिक राशि जुटाती हैं।
यह क्षेत्र नेशनल मेटल टेकनोलाजी सेंटर (धातु तकनीक के लिए यूके का एक मात्र कौशल केन्द्र) तथा कम्पोजिट्स एंड एडवांस्ड मेटीरियलस टेकनोलाजी सेंटर के माध्यम से इंजीनियरिंग विशेषज्ञता एवं ज्ञान तक खास पहुंच प्रदान करता है जिस कारण बोईंग, रोल्स रायस तथा मेस्सिएर-दोवटी जेसी वैश्विक कंपनियाँ यहां आती है।
इसके अतिरिक्त शेफील्ड में विश्य स्तरीय एडवांस्ड मेन्यूफैक्चरिंग पार्क टेकनोलाजी सेंटर में अवस्थित अत्याधुनिक एनवाइरमेंटल एनर्जी टेकनोलाजी सेंटर पर्यावरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी संबंधी व्यवसाय के विकास के लिए आदर्श स्थान उपलब्ध करवाता है।
यॉर्कशायर तथा हंबर में सिद्वहस्त तथा अनुभवी वर्कफोर्स भी आसानी से उपलब्ध है जिससे कि इंजीनियरिंग का व्यवसाय करने वालों को पर्यावरणीय प्रौद्योगिकीयों में उच्च वृद्वि करने के अवसर प्राप्त होतें हैं।
चूँकि ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए वास्तविक उर्जा के स्रोत के रूप में एक बार पुन: नाभिकीय ऊर्जा चर्चा का प्रमुख विषय है। इसलिए विश्व में सभी देशों की सरकारें विद्यमान तथा नए विद्युत स्टेशनों के लिए समाधान उपलब्ध करवाने के लिए विशेषज्ञ इंजीनियरिंग तथा पर्यावरणीय प्रौद्योगिकी कंपनियों पर अपनी नजरे इनायत करेंगी। यॉर्कशायर तथा हंबर के क्षेत्र इन कंपनियों को बाज़ार में बने रहने के लिए विशेषज्ञता तथा समर्थन प्रदान करते हैं।
यॉर्कशायर और हंबर में स्थापित होने पर आपकी कंपनी कैसे लाभान्वित होगी, यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।