Invest In Yorkshire Website - हमारे समाचार साझा करें

28.01.09

यूके को? अवश्य कम करना चाहिए? 80% तक उत्सर्जन

अपतटीय विंडफ़ॉर्म CO2 चुनौती का समाधान पेश करते हैं

2020 तक, यूरोपीय संघ की सभी ऊर्जा का 20 प्रतिशत नवीकरणीय द्वारा उत्पादित किया जाना है, और 2050 तक यूके को अपने CO2 का निर्गम 80 प्रतिशत तक कम करना चाहिए।

स्थायी ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक रुझानों पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की 2008 की रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु या पनबिजली ऊर्जा स्रोतों की तुलना में पवन ऊर्जा ने अधिक निवेश आकर्षित किया है।

किसी अन्य स्रोत की तुलना में पवन अधिक नई उत्पादन क्षमता के लिए भी जिम्मेदार है।

उसी वर्ष दुनिया भर में पवन टर्बाइन प्रौद्योगिकी में लगभग £40 अरब का निवेश किया गया था और अगले 12 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय पवन ऊर्जा उद्योग द्वारा उत्पादन 500 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है।

तथापि वर्तमान में ज़्यादातर पवन फ़ॉर्म स्थल भूमि पर स्थित हैं और उपलब्ध स्थलों की संख्या भी सीमित है।

प्रभावी पवन ऊर्जा स्रोतों का विकास करके जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने की ज़रूरत को पर्यावरण संबंधी चिंताओं से कैसे जोड़ा जा सकता है?

इसका एक जवाब अपतटीय विंडफ़ॉर्म में है।

2007 में अनावृत की गई, यूके सरकार की योजनाओं के अनुसार हजारों नई अपतटीय पवन टर्बाइन 2020 तक ब्रिटेन में हर घर को बिजली देने के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान कर सकती हैं।

अपतटीय पवन फ़ॉर्मों का निर्माण 2001 में लाइसेंस के पहले दौर के साथ शुरू हुआ था। दूसरा दौर अब निर्माणाधीन है और ज़्यादातर यॉर्कशायर के पूर्वी तट पर बनाया गया है।

यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र के पूर्वी तट पर स्थित हंबर गेटवे अपतटीय विंडफ़ॉर्म उत्तरी सागर में 83 टर्बाइन होने पर गर्व करेगा। पूर्वी यॉर्कशायर को कार्बन उत्सर्जन कम करने के यूके के प्रयासों में अग्रणी बनाते हुए, £70 करोड़ की यह योजना 195,000 घरों के लिए पर्याप्त बिजली पैदा करेगी ।

पृथ्वी के मित्र (F0E) ऊर्जा प्रचारक निक राउ ने बताया कि संगठन इन योजनाओं से प्रसन्न है, "जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई और न्यून-कार्बन अर्थव्यवस्था अपनाने में हमारी मदद करने में अपतटीय पवन की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस तरह की परियोजनाएँ अपतटीय पवन ऊर्जा का बड़े पैमाने पर विस्तार करने के लिए स्प्रिंगबोर्ड हैं।"

रॉदरहैम में स्थित उन्नत विनिर्माण पार्क (AMP) में £87 लाख का पर्यावरण प्रौद्योगिकी केन्द्र (EETC) बसा हुआ है। यह केन्द्र आधुनिकतम विनिर्माण तकनीकों को काम में लेगा, जो टर्बाइनों और पवन ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के विकास को संचालित करने के लिए स्थल पर मौजूद हैं।

यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र उन्नत इंजीनियरिंग और सामग्री विकास में स्थापित विरासत के साथ इस क्षेत्र में विशेषज्ञता का मिश्रण करते हुए अपतटीय विंडफ़ॉर्म और संबंधित प्रौद्योगिकी के विकास को संचालित करने के लिए एकदम उपयुक्त स्थान पर स्थित है। बुनियादी सुविधाएँ भी प्रमुख हैं, जहाँ इस क्षेत्र के बंदरगाह विशाल टर्बाइनों की ढुलाई के लिए सर्वथा उपयुक्त माध्यम उपलब्ध कराते हैं।

पर्यावरण प्रौद्योगिकी क्षेत्र का बाजार प्रति वर्ष £400 अरब तक पहुँचने के साथ ही यॉर्कशायर इस क्षेत्र में खर्च का दोहन करने के लिए व्यवसायों को प्रतिस्पर्धाहीन लाभ प्रदान करता है। यूके की 50 प्रतिशत विकासयोग्य पवन हंबर मुहाने को छूती हुई आती है, अतः यह क्षेत्र हमेशा विकासमान स्थायी और शाश्र्वत ऊर्जा बाजार का वैश्विक उत्पादक है।
 

CONTACT US

If you think your business could benefit from the advantages of being based in the Yorkshire and Humber region please fill in your details below and one of our advisors will contact you to discuss your requirements further

* Denotes mandatory field