नवोन्मेष के माध्यम से व्यवसाय में सफलता हासिल करना।
जबकि कुछ ऐसे संकेत नज़र आ रहे हैं कि विश्व अर्थव्यवस्था ने अब तक की अत्यंत बुरी मंदी को देखा है तथापि वर्तमान वास्तविकता यह है कि अधिकतर उद्योगों में कंपनियों के शेयरों के भाव गत वर्ष के भाव से अभी तक 20 % कम हैं और लाभ के मार्जिन पर भी दबाव है।
चूँकि व्यवसाय वैश्विक अर्थव्यवस्था की अनिश्चितताओं के बावजूद पूंजी निवेश की आवश्यकताओं का संतुलन जारी रखे हैं इस कारण यह अनिवार्य है कि वैश्विक स्तर पर ग्रीनफील्ड के विस्तार को कम किया जाए तथापि उद्योग सेक्टर के अनुसार इसके प्रभाव में अंतर होगा।
स्वास्थ्य सेवा और पर्यावरण प्रौद्योगिकी जैसे कुछ सेक्टर पर वैश्विक संकट का वास्तव में ही कोई प्रभाव नहीं हुआ है और ये सैक्टर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश्ा (एफडीआई) के मामले में अत्यधिक गतिशील और उच्चतम वृद्वि के सेक्टर में रहे हैं।
वर्ष 2008 में विश्व भर में स्वच्छ ऊर्जा कंपनियों और परियोजनाओं में $155 बिलियन से अधिक राशि का निवेश किया गया जबकि अकेले नाभिकीय उद्योग का आगामी 20 वर्षों में £1,700 बिलियन के लगभग हो जाने का अनुमान है। नए निर्माण कार्यक्रम के परिणामस्वरुप इस वैश्विक निवेश में से £60 बिलियन से अधिक की महत्वपूर्ण राशि का निवेश यूके में होगा।
यूके के यॉर्कशायर तथा हंबर जैसे क्षेत्र एडवांस्ड इंजीनियरिंग और कास्टिंग में विश्व भर में अग्रिम विशे
ज्ञता हासिल होने के कारण इस सेक्टर में सबसे आगे हैं। चीन के नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम के लिए कम्पोनेंट का निर्माण करने वाली यूके की पहली कंपनी का गौरव प्राप्त करनेवाली शेफ़ील्ड फोर्जमास्टर्स जैसी क्षेत्रीय कंपनियों ने इस स्थिति को हाल ही में सशक्त किया था। चूँकि चीन जैसे देश पर्यावरण तथा मजदूरी विनियमों में वृद्वि कर रहे हैं इसलिए ऐसा संभव है कि और अधिक संख्या में पश्चिमी देशों के निर्माता इस बाज़ार को माल की आपूर्ति करने के अवसर खोजेंगे। .
यूके के पास इस क्षेत्र में ऑफशोर पवन एक अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसमें यूके का विश्व बाज़ार में सबसे बड़ा भाग है और वर्तमान में यॉर्कशायर एवं हंबर के तटों से दूर तीसरे दर्जे का ऑफशोर विकास ऊर्जा कंपनियों, डिवेलपर्स, टर्बाइन निर्माताओं तथा इंस्टालेशन विशेषज्ञों के लिए एक बेहद बड़ा अवसर है। सम्मिश्रण, मशीनिंग, कास्टिंग तथा फैब्रीकेशन के कार्यों में अग्रणी कंपनियाँ आपूर्ति श्रंख्ला के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगी तथा पुन: इस क्षेत्र में यॉर्कशायर एवं हंबर बेहद मज़बूत स्थिति में हैं तथा दक्षिणी यॉर्कशायर में एडवांस्ड मेन्यूफैक्चरिंग पार्क, कास्टिंगस टेकनोलाजी इंस्टीटयूट तथा एडवांस्ड मेन्यूफैक्चरिंग रिसर्च सेंटर जैसे केन्द्रों के माध्यम इंजीनियरिंग में नवोन्मेष में अग्रणी हैं।
साथ ही साथ परिपक्व तथा उभरते बाज़ार, दोनों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नए एवं सुधरे हुए उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण स्वास्थ्य प्रोद्योगिकी उद्योग में भी तेजी आई है। पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं में जनसंख्या की बढ़ती उम्र के कारण आर्थोपेडिक्स तथा टेलीकेअर जैसी सहायक प्रौद्योगिकीयों में नवोन्मेष जारी है जबकि उभरते बाज़ारों में बढ़ती संपन्नता के कारण सम्पूर्ण रूप से अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की मांग बढ़ रही है। और यह यॉर्कशायर तथा हंबर में स्थित कंपनियाँ ही हैं जोकि इन विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
यह क्षेत्र चिकित्सा निदान के लिए अग्रणी राष्ट्रीय केन्द्र है जहां पर यूके में किसी भी क्षेत्र की अपेक्षा आर्थोपेडिक्स तथा मेडिकल उपकरणों का निर्माण करने वाली सर्वाधिक कंपनियाँ स्थित हैं। चिकित्सा परीक्षणों, अनुसंधान एवं विकास तथा यूरोप के सबसे बड़े अध्यापन अस्पताल में आसान पहुँच के कारण और इस क्षेत्र को अपने अनुसंधान एवं विकास कार्यों के लिए आधार बनानेवाली देपूए तथा स्मिथ एवं नेफ्यू जैसी वैश्विक कंपनियों की सफलता को दोहराते हुए नए उत्पादों तथा बाज़ारों के विकास की तलाश में लगी कंपनियाँ यॉर्कशायर को अपने आधार के रूप में देख रही हैं।
इसमें लेशमात्र भी संदेह नहीं है कि जैसे-जैसे वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी कंपनियों पर सही गुणवत्ता कौशल तथा अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास की सुविधा प्रदान करने वाले सही स्थान की तलाश करने का दबाव बढ़ेगा। जैसे-जैसे प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बने रहने के लिए व्यवसाय द्वारा नए उत्पादों तथा प्रक्रियाओं की मांग होगी और यह रुझान जारी रहेगा, वह प्रतिस्पर्धी समाधान प्रदान करने वाले यूके के यॉर्कशायर तथा हंबर जैसे क्षेत्रों का पता चलने पर विदेशी स्वामित्व वाली और अधिक कंपनियाँ यहाँ आएंगी, जिससे न केवल निवेशकों को अपनी बचत पर लाभ होगा अपितु साथ-ही-साथ उनका बाज़ार भी बढ़ेगा।
आज यॉर्कशायर तथा हंबर को यूके में विदेशी निवेश के लिए शीर्ष स्थानों के रूप में मान्यता प्राप्त है और इन क्षेत्रों ने गत 12 माह में 125 से अधिक निवेशों को आकर्षित किया है। इनमें एरला फूडस द्वारा लीड्स में £70 मिलियन की निर्माण सुविधा के विस्तार कार्य से लेकर स्वास्थ्य सेवा उद्योग के लिए नवोन्मेष इलेक्ट्रानिक उपकरणों के डिज़ाइन तथा निर्माण कार्य में विशेषज्ञता प्राप्त पुर्तगाल की माइक्रोइलेक्ट्रानिक कंपनी टुमारो ऑपशन्स जैसे व्यवसायों द्वारा किए गए लघु उच्च प्रौद्योगिकी निवेश शामिल हैं।
सन 1930 के पश्चात् की सबसे बुरी वैश्विक मंदी से उभरने पर यह महत्वपूर्ण है कि यॉर्कशायर तथा हंबर के क्षेत्र निवेश के कठिन निर्णय लेने वाली कंपनियों को प्रतिस्पर्धी समाधान प्रदान करना जारी रखें। वैश्विक कंपनियों द्वारा इस क्षेत्र में किया जाने वाला निवेश इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में ठीक वैसा ही कार्य हो रहा है।
यॉर्कशायर और हंबर में स्थापित होने पर आपकी कंपनी कैसे लाभान्वित होगी, यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।