Invest In Yorkshire Website

Header banner image - अनुसंधान और विकास

अनुसंधान और विकास

अनुसंधान और विकास के संदर्भ में, यॉर्कशायर और हंबर लंदन के बाहर यूके के शीर्ष निष्पादकों में से एक हैं।

इस क्षेत्र के विश्वविद्यालयों में £34.7 करोड़ मूल्य का शैक्षिक अनुसंधान निवेश होता है और यॉर्कशायर और हंबर में अनुसंधान और विकास में 20% राष्ट्रीय निवेश की तुलना में 42% निवेश होता है। यह निवेश, 100 से अधिक विश्वविद्यालय अनुसंधान सुविधाओं को यूरोप में उच्चतम शोध रेटिंग प्राप्त होने के साथ मिलकर, व्यवसायों को विशेषज्ञता के ख़ज़ाने और संभावित नवप्रवर्तन तक पहुँच देता है।
 
सहयोगात्मक अनुसंधान केंद्रों का पुरस्कार-विजेता नेटवर्क व्यवसायों को इस क्षेत्र के विश्वविद्यालयों से प्रमुख उद्योग क्षेत्रों में उन्नत विशेषज्ञता तक पहुँच में सक्षम बनाता है। अब तक इन केंद्रों ने 1,700 वाणिज्यिक परियोजनाओं के लिए सहयोग किया है।
 
शैक्षिक उत्कृष्टता के तथ्य
  • यॉर्क विश्वविद्यालय को हाल ही में अनुसंधान के लिए 172 उच्च शिक्षा संस्थानों में से छठा दर्जा दिया गया है, जिसमें कंप्यूटर विज्ञान का 5-सितारा दर्जे का विभाग है। इसके 22 में से 17 विषयों को 5 या 5-सितारा श्रेणी दी गई है और संडे टाइम्स विश्वविद्यालय मार्गदर्शिकाएँ शीर्ष-10 रैंकिंग में यह 9 नंबर पर है।
  • हल विश्वविद्यालय को हाल ही में द टाइम्स द्वारा साल का विश्वविद्यालय के लिए संक्षिप्त-सूची में रखा गया है। दस विषय क्षेत्र राष्ट्रीय तौर पर शीर्ष पाँच हैं।
  • लीड्स विश्वविद्यालय यूके का दूसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, जो 700 पूर्वस्नातक और 470 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पेश करता है। इसमें 15 राष्ट्रीय अध्यापन फ़ैलो हैं – जो इंग्लैंड या उत्तरी आयरलैंड में किसी अन्य विश्वविद्यालय की तुलना में अधिक हैं।
  • वर्जिन 2008 ब्रिटिश विश्वविद्यालय गाइड ने शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय को 'समग्र रूप से शीर्ष विश्वविद्यालय' के रूप में वर्णित किया है और इसके पूर्व विद्यार्थियों में पूरे पाँच नोवल पुरस्कार विजेता शामिल हैं।
  • ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय को यॉर्कशायर में स्नातक रोज़गार के लिए लगातार शीर्ष दर्जा मिल रहा है और इंग्लैंड के उत्तर में इसका संयुक्त रूप से प्रथम स्थान है (टाइम विश्वविद्यालय गाइड 2008)।
शैक्षिक अनुसंधान में निवेश
  • यॉर्कशायर और हंबर में उच्च-शिक्षा संस्थानों द्वारा अनुसंधान और विकास में निवेश यूरोपीय संघ के औसत से 12% ऊपर है।
  • हमारे विश्वविद्यालयों में £34.7 करोड़ मूल्य का भारी शैक्षिक अनुसंधान निवेश होता है और यॉर्कशायर और हंबर में अनुसंधान और विकास में (20% राष्ट्रीय निवेश की तुलना में) 42% निवेश होता है।
  • यूके के भीतर, केवल लंदन के विश्वविद्यालय अनुसंधान पर हमसे अधिक (GVA के प्रतिशत के रूप में) खर्च करते हैं।
  • लगभग 100 विषय क्षेत्रों को उनके अनुसंधान के लिए उच्चतम ग्रेडिंग मिली है, जो उनकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता की मान्यता है।
  • यॉर्कशायर और हंबर में यूके उद्योग, वाणिज्य और सार्वजनिक निगमों से अनुसंधान की आय राष्ट्रीय 1% गिरावट की तुलना में 10% बढ़ गई (2003-4 से 2004-5)।
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।