यॉर्कशायर और हंबर में पर्यावरण प्रौद्योगिकी क्षेत्र आपके व्यवसाय को स्वच्छ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति तक पहुँच पेश करता है और वैकल्पिक ऊर्जा, जैव ईंधन, पवन ऊर्जा, ईंधन कोशिकाओं और पानी और कचरा उपचार में हमारे उन्नत नवप्रर्वतन के साथ वैश्विक कंपनियों को आकर्षित कर रही है।
इस क्षेत्र में पर्यावरण प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निम्नलिखित मुख्य क्षेत्र शामिल हैं।
जैव-ईंधन
जलवायु परिवर्तन पर प्रवर्धित वैश्विक संकेंद्रण संबंधित सरकार नीति इस क्षेत्र के जैव-ईंधन में वृद्धि के महत्वपूर्ण अवसर पेश करती है। आपका व्यवसाय यॉर्कशायर और हंबर के रसायन और पेट्रोरसायन उद्योगों से निकटता का लाभ उठा सकता है। इस क्षेत्र के बड़े कृषि क्षेत्र भी आपको यूके में किसी अन्य स्थान की तुलना में अधिक बायोमास का निर्माण करने में सक्षम करते हैं।
पवन शक्ति
यूके की आधी विकास-योग्य हवा हंबर से आती है, इसलिए यह क्षेत्र आपके व्यवसाय को बाज़ार के काफ़ी अवसर और व्यापक शक्ति विशेषज्ञता प्रदान करता है। फ़िलहाल निर्माणाधीन दो स्थल 140,000 घरों के लिए बिजली प्रदान करेंगे और CO2 उत्सर्जन को साल में दस लाख टन तक कम कर देंगे।
ईंधन कोशिकाएँ
इस क्षेत्र को ईंधन कोशिकाओं के विकास में अपने अग्रणी कार्य के लिए मान्यता प्राप्त है। इस क्षेत्र की स्वच्छ ऊर्जा इंक्युबेटर LIFE का समर्थन करती है, आपको सलाह देती है कि ईंधन कोशिका प्रौद्योगिकी के लिए वाणिज्यिक अवसरों को कैसे अधिकतम करें, और इसने पहले से ही वैकल्पिक ऊर्जा बाज़ार के अनेक-करोड़ पाउंड व्यापार में कंपनियों को समर्थन दिया है।
काँच निर्माण और पुनः संसाधन
यॉर्कशायर और हंबर यूके के काँच विनिर्माण क्षमता के लगभग 50% के लिए ज़िम्मेदार है। दस संयंत्रों की संयुक्त क्षमता हर साल 1.5m टन से अधिक उत्पादन है। स्थापित प्रसंस्करण और पुनर्नवीनीकरण केंद्र यह सुनिश्चित करता है कि यह क्षेत्र यूके में पुनर्नवीनीकृत काँच का सबसे बड़ा संभरक भी है – और काँच प्रौद्योगिकी और पुनः प्रसंस्करण में अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञता पेश करता है।
पानी और कचरा उपचार
यह क्षेत्र रीड बेड प्रौद्योगिकी और जल-आधारित एनाएरोबिक प्रणालियों का मुख्य स्थान है जो स्वाभाविक रूप से होने वाले जीवाणुओं और शैवाल का उपयोग करती हैं। स्थानीय कंपनियाँ पुरस्कार-विजेता डिज़ाइनों और काफ़ी सिविल इंजीनियरी विशेषज्ञता से लाभ उठा सकती हैं। विश्वविद्यालय समर्थित अनुसंधान सुविधाओं का नेटवर्क इस क्षेत्र में नवप्रर्वतन संचालित करता है और विकास को प्रेरित करता है।
स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी
यॉर्कशायर और हंबर में अनेक व्यवसाय ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रहे हैं, इसलिए यह क्षेत्र यूके की बिजली का 17% और तेल रिफ़ाइनरी उत्पादों का 23% उत्पन्न करता है। इस क्षेत्र के मज़बूत इंजीनियरिंग आधार पर काम करते हुए, यहाँ पारंपरिक तेल और गैस उद्योग के लिए उपकरण आपूर्तिकर्ताओं का महत्वपूर्ण समूह है। क्षेत्रीय उपयोगिता कंपनियाँ CO2 कम करने और बायोमास ईंधन में नई परियोजनाओं पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हैं – जिससे आप व्यापक सुविधाओं और अनुभव का प्रयोग कर सकते हैं।