Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

कुशल श्रम-बल

यॉर्कशायर और हंबर में प्रतिभा और विशेषज्ञता का ख़ज़ाना है जिसका व्यवसाय लाभ उठा सकते हैं।

यहाँ बीस लाख से ऊपर कुशल और लचीला श्रम-बल है जिसका औसत वार्षिक वेतन लंदन से 39% कम है और राष्ट्रीय औसत से 7% कम है।

इस क्षेत्र में नौ विश्वविद्यालय भाषाओं और संबंधित विषयों में यूके के कुल स्नातकों में से 12% तैयार करते हैं, जिससे बहु-भाषी संभावित कर्मचारियों का ख़ज़ाना तैयार होता है जो व्यवसायों को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में प्रभावी ढंग से सौदे करने में मदद करने के लिए अपने कौशलों का प्रयोग कर सकते हैं।
 
इस क्षेत्र को अपने पास यूरोप में विश्वविद्यालयों के सबसे बड़ा संकेंद्रन होने का गर्व है, जिनमें यूके का सबसे लोकप्रिय - लीड्स विश्वविद्यालय - और चार शीर्ष 500 वैश्विक विश्वविद्यालयों (शेफ़ील्ड, लीड्स, यॉर्क और ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय) सहित आठ विश्व स्तर के अनुसंधान-सक्रिय विश्वविद्यालय शामिल हैं।
 
उद्योगों की विस्तृत श्रृंख्ला में विशेषज्ञता की दौलत के साथ, यॉर्कशायर और हंबर क्षेत्र आपके व्यवसाय में वृद्धि के लिए कुशल और प्रभावी कार्यबल उपलब्ध कराता है।
 
आपके व्यवसाय के लिए समर्पित कार्यबल:
  • यॉर्कशायर और हंबर के चार विश्वविद्यालय शीर्ष 500 वैश्विक विश्वविद्यालय संस्थानों में हैं (शैक्षणिक विश्व विश्वविद्यालयों का क्रमांकन 2004, उच्च शिक्षा संस्थान, शंघई जियाओ टोंग विश्वविद्यालय)।
  • ए-स्तर की योग्यता के संदर्भ में 9 अंग्रेज़ी क्षेत्रों में शीर्ष तीन में क्षेत्रीय रैंकिंग।
  • यॉर्कशायर और हंबर विश्वविद्यालय देश में अन्य स्थानों के मुकाबले अधिक विद्यार्थियों को आकर्षित करते हैं और हर साल 54,000 स्नातक तैयार करते हैं, जो राष्ट्रीय योग से 10% अधिक है।
  • £1bn के संयुक्त कारोबार के साथ, हमारे 14 उच्च शिक्षा संस्थान 190,000 से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
  • लगभग 100 विषय क्षेत्रों को उनके अनुसंधान के लिए उच्चतम ग्रेडिंग मिली है, जो उनकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता की मान्यता है।
  • प्रति उम्मीदवार 263.5 औसत के साथ, यॉर्कशायर और हंबर का ए-स्तर की योग्यता के संदर्भ में 9 अंग्रेज़ी क्षेत्रों में शीर्ष तीन में दर्जा है, जिससे क्षेत्र के व्यवसाय और शैक्षिक समुदाय सुयोग्य स्नातकों का लाभ उठाने में सक्षम होते हैं।
  • क्षेत्र के विश्वविद्यालय यूके के 12% से अधिक भाषा स्नातक प्रदान करते हैं।
  • औसतन 78.9% लोग रोज़गार में होने के साथ, अच्छी रोज़गार दरें हैं।
  • केवल 5% जनसंख्या आय समर्थन का दावा करती है।
  • लंदन में £38,022 की तुलना में इस क्षेत्र में औसत वार्षिक वेतन £25,704 है।
हमारे उच्च शिक्षा संस्थानों के लिंक: 

ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय

हडर्सफ़ील्ड विश्वविद्यालय
हल
विश्वविद्यालय
लीड्स ट्रिनिटी और सेंट्स
लीड्स मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय
शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय
शेफ़ील्ड हैलम विश्वविद्यालय
यॉर्क विश्वविद्यालय
यॉर्क सेंट जॉन विश्वविद्यालय
ओपन विश्वविद्यालय
लीड्स संगीत कॉलेज
उत्तरी समसामयिक नृत्य स्कूल  
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।