Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

उन्नत R

वाणिज्यिक रूप से फ़ोकस अनुसंधान और विकास व्यय के संदर्भ में, यॉर्कशायर और हंबर लंदन के बाहर यूके के शीर्ष निष्पादकों में से एक हैं, जो शैक्षिक अनुसंधान निवेश में £34.7 करोड़ आकर्षित कर रहे हैं। सर्वोच्च यूरोपीय अनुसंधान रेटिंग प्राप्त करने वाले 100 से अधिक विश्वविद्यालय विषय क्षेत्रों के साथ संयोग से, यह आपके व्यवसाय को विशेषज्ञता और नवप्रर्वतन का ख़ज़ाना पेश करता है।
 
इस क्षेत्र के विश्वविद्यालयों में वाणिज्यिक रूप से प्रेरित अनुसंधान आधार की मज़बूती उन सफल स्पिन-आउट कंपनियों की सफलता से प्रदर्शित होती है जो यहाँ प्रारंभ की गई हैं।

उप-क्षेत्रों की विविध श्रेणियों में नई कंपनियाँ स्थापित की जा रही हैं, जिनमें ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजिटल प्रसारण, उपग्रह फ़ोन प्रौद्योगिकी, और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। यह वृद्धि शैक्षणिक और क्लिनिकीय दोनों क्षेत्रों में, इस क्षेत्र की अनुसंधान में उत्कृष्टता द्वारा संचालित हो रही है।
 
यॉर्कशायर में विस्तार करके, आपका व्यापार इनसे लाभ उठा सकता है:
 
गेम रिपब्लिक स्वतंत्र व्यापार गठबंधन है जो इस क्षेत्र में वीडियो गेम निर्माण का समर्थन करता है।

इसके सदस्यों में शामिल हैं Outsource Media जिनके वीडियो निर्माण में कौशल का प्रयोग Namco Hometek जैसे संगठनों द्वारा किया जाता है; Sumo Digital जिसके ग्राहकों में Microsoft, THQ और Sega शामिल है, और ZOOtech, जो वीडियो शीर्षक निर्माण के लिए उत्पादकता उपकरण विकसित करती है और डिज़्नी सहित हॉलीवुड के प्रमुख स्टूडियो के साथ काम करती है।
 
ई-लर्निंग कंपनियाँ से लाभ उठाती हैं, जो कार्यस्थल और संगठनात्मक दृष्टि से सीखने की सर्वोत्तम प्रथा में सीखने की प्रौद्योगिकियों के प्रयोग में उत्कृष्टता का केंद्र है। यह अमेरिका के प्रमुख ई-लर्निंग अनुसंधान केंद्र बर्सिन एंड एसोसिएट्स का आधिकारिक यूरोपीय साझेदार है।

इसके सदस्य निविदा करने की सूचना और सहायता सेवा तक पहुँच सकते हैं और उन परियोजनाओं के लिए सहयोगी रूप में निविदा कर सकते हैं जो उनकी व्यक्तिगत क्षमता के बाहर हैं।
 
स्क्रीन यॉर्कशायर फ़िल्म, प्रसारण और डिजिटल मीडिया सामग्री के लिए क्षेत्रीय स्क्रीन एजेंसी है।

MELT नामक योजना के माध्यम से नए और उभरते मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के लिए ऐसी परियोजनाओं के लिए अनुसंधान और विकास पुरस्कार उपलब्ध हैं जो सामग्री की रचनात्मक और आर्थिक संभावनाओं पर विचार करती है।
 
यूके में अपनी तरह का पहला समर्पित संसाधन, लीड्स में इलेक्ट्रॉनिक्स यॉर्कशायर का प्रौद्योगिकी केंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग द्वारा सामना की जा रहीं कुछ व्यावहारिक चुनौतियों के लिए समाधान प्रस्तुत करने स्थापित किया गया है। यह परीक्षण प्रयोजनों के लिए सर्वाधिक अद्यतन और अभिनव उपकरणों तक पहुँच भी प्रदान करता है।
 
उन्नत डिजिटल संस्थान
उच्च-तकनीक उद्योग के प्रवर्धन और विकास के लिए स्थापित स्वतंत्र कंपनी, उन्नत डिजिटल संस्थान, इस क्षेत्र में उच्च प्रौद्योगिकी गतिविधि के समुदाय का केंद्र है।

ADI वाणिज्यिक रूप से व्यवहार्य और गत्यात्मक अनुसंधान और विकास सेवाएँ वितरित करता है, और सूझों, उत्पादों, विश्वविद्यालयों और कंपनियों के बीच संपर्क उपलब्ध कराता है। यह वायरलेस और उपभोक्ता नेटवर्किंग प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करता है क्योंकि ये उद्योग निकट-मध्य भविष्य में राजस्व उत्पन्न करने वाले प्रमुख क्षेत्र बनने वाले हैं।
 
शैक्षिक उद्योग विशेषज्ञता तक इनके माध्यम से पहुँचें:
 
व्यवसायों को हमारे विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ कौशल और उन्नत विशेषज्ञता से लाभ उठाने में मदद करने के लिए, एक अनन्य नेटवर्क; – औद्योगिक सहयोग केन्द्र – की रचना की गई, जो उद्योग और विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता के बीच की दूरी कम करता है। इनमें शामिल है:
 
डिजिटल प्रिंट CIC पारंपरिक मुद्रण परिचालनों को डिजिटल मुद्रण से एकीकृत करने में मदद कर सकता है और कंपनियों की डिजिटल प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके मूल्य-वर्धित उत्पादों के विनिर्माण में सहायता करता है, जैसे RFID स्मार्ट लेबल और टैग का उच्च गुणवत्ता डिजिटल और सुरक्षा मुद्रण।
 
बेतार संचार का व्यापक नियोजन व्यवसाय के रोमांचक नए अवसर पैदा कर रहा है। वायरलेस टेक्नोलॉजीज़ CIC को बेतार संचार में विशेषज्ञता के दुनिया के सबसे उन्नत केंद्रों में से एक होने का गर्व है, जिसके पास सुरक्षा, निगरानी और सुरक्षित संचार, वायरलेस ब्रॉडबैंड प्रणालियाँ, डिजिटल प्रसारण और उपग्रह फ़ोन प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता है।
 
टीवी, सीडी प्लेयर, फ़ाइबर ऑप्टिक संचार प्रणालियों, बारकोड स्कैनर और मोबाइल फ़ोन जैसी परिचित प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रकाशिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स का विलय रोज़मर्रा के जीवन में अधिकाधिक मौजूद है।

प्रेसिजन टेक्नोलॉजीज़ CIC ने अपनी मापन सेवाओं के लिए ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में बढ़ती हुई ज़रूरतों का अनुभव किया, जिसका केंद्र कोटिंग्स, पतली फ़िल्मों और डोप्ड Si वेफ़र सतह माप में है।
 
इंटरेक्टिव उत्पाद की सफलता या विफलता के लिए प्रयोगकर्ता इंटरफ़ेस महत्वपूर्ण हो सकता है। डिज़ाइन फ़्यूचर्स CIC की प्रयोगकर्ता इंटरफ़ेस डिज़ाइन में विशेषज्ञता है, और यह ऐसी परियोजनाओं पर काम कर रहा है जो यह सुनिश्चित करती हैं कि ग्राहकों के उत्पादों की सुविधाएँ और प्रकार्य ऐसी चीज़ों में बदले जाएँ जिन्हें प्रयोगकर्ता प्रयोग करने योग्य, उपयोगी और वांछनीय पाए।
 
इलेक्ट्रॉनिक उद्योग के लिए, नए पॉलिमर इलेक्ट्रॉनिक प्रदर्शनों में सेमीकंडक्टर की जगह ले रहे हैं। उनके विनिर्माण में आसानी और इंक-जेट मुद्रण जैसी तकनीकों के लिए उपयुक्तता का मतलब है कि विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की आवश्यकता नहीं है। नवीन पॉलिमर पदार्थों के विकास में विशेषज्ञता पॉलिमर CIC के भीतर निहित है।
 
हमारे विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।