Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

उन्नत R

यॉर्कशायर और हंबर यूके में कहीं और की तुलना में भोजन और पेय अनुसंधान पर अधिक ख़र्च करते हैं। सर्वोच्च यूरोपीय अनुसंधान रेटिंग प्राप्त करने वाले 100 से अधिक विश्वविद्यालय विषय क्षेत्रों के साथ संयोग से, यह आपके व्यवसाय को विशेषज्ञता और नवप्रर्वतन का ख़ज़ाना पेश करता है।
 
इस क्षेत्र में व्यवसाय समर्थन नेटवर्क की विस्तृत श्रृंख्ला, आवक निवेशकों और स्वदेशी कंपनियों को परस्पर-सहयोग, वित्तपोषण, और साथ ही प्रशिक्षण और सलाह के लिए अवसर प्रदान करती है।

इनमें शामिल है:
CenFRA संगठन यूरोप का पहला खाद्य रोबोटिक्स और ऑटोमेशन केंद्र है। यह उद्योग और शैक्षणिक समुदाय के बीच संपर्क को बढ़ावा देता है, स्वचालन विशेषज्ञता का निष्पक्ष स्रोत प्रदान करता है, उपकरण और प्रौद्योगिकी के मार्गदर्शन के लिए केंद्र बिन्दु के रूप में कार्य करता है और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों से प्रौद्योगिकियों की पहचान करता है और स्थानांतरण में सहायता करता है।
 
लीड्स विश्वविद्यालय में स्थित, प्रॉक्टर खाद्य विज्ञान विभाग ने इस विषय का अध्ययन करने के लिए दुनिया की अग्रणी संस्थाओं में से एक के रूप में प्रतिष्ठा निर्मित है।

इस विभाग के खाद्य उद्योग के साथ उत्कृष्ट संबंध हैं और यह प्रमुख खाद्य निर्माताओं, खुदरा विक्रेताओं और अनुसंधान संगठनों के साथ निकटता से सहयोग करता है। अनुसंधान गतिविधियों का ध्यान खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रमुख और उभरती समस्याओं से निपटने पर है।
 
यॉर्क में स्थित, खाद्य और पेय निर्माण के लिए NSA खाद्य और पेय उद्योग को इस क्षेत्र में उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा संचालित करने के लिए कर्मचारियों के कौशल विकसित करने हेतु ज़रूरी प्रशिक्षण प्रदान करती है।
 
स्वचालित पहचान और डेटा कैप्चर प्रौद्योगिकियाँ, जैसे आरएफ़आईडी (रेडियो आवृत्ति पहचान) प्रौद्योगिकियाँ संगठनों के संचालन के तरीके बदल रही है। यह बहु-करोड़ पाउंड का अत्याधुनिक केंद्र इन प्रौद्योगिकियों के विकास और समझ को प्रोत्साहित करता है और कंपनियों के लिए अनन्य शिक्षा और सीखने का आधार प्रदान करता है।
 
फ़ैरापैक ज्ञानकोष उद्योग और शिक्षाविदों के बीच की दूरी कम करता है। यह उभरती हुई सामग्री, प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं को व्यवसाय अंतर्दृष्टि, राजनीतिक संदर्भ के साथ जोड़ती है, जो ग्राहकों को निष्पादन और उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने में सक्षम करते हैं।
 
शैक्षिक उद्योग विशेषज्ञता तक पहुँच
व्यवसायों को हमारे विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ कौशल और उन्नत विशेषज्ञता से लाभ उठाने में मदद करने के लिए, एक अनन्य नेटवर्क; – औद्योगिक सहयोग केन्द्र – की रचना की गई, जो उद्योग और विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता के बीच की दूरी कम करता है। इनमें शामिल है:
 
खाद्य शृंखला CIC का खाद्य और पेय कंपनियों को समस्याओं को सुलझाने और उनके उत्पादन और उत्पादों को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए उनके साथ सीधे काम करने का प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड है। यह अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता के सर्वोच्च दर्जा-प्राप्त वैज्ञानिक विभागों के माध्यम से अपने अनूठे विशेषज्ञता मिश्रण द्वारा उद्योग के भीतर संगठनों की सहायता करती है।
 
शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय में स्थित डिज़ाइन फ़्यूचर्स CIC वाणिज्यिक रूप से ध्यान केंद्रित करने वाला केंद्र है जिसने खाद्य और पेय उद्योग के भीतर कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है। उत्पाद और पैकेजिंग डिज़ाइन में केंद्र की विशेषज्ञता कंपनियों को उत्पाद भिन्नता के साथ नए व्यवसाय हासिल करने में सक्षम कर रही है।
 
डिजिटल प्रिंट CIC के पास खाद्य और पेय उद्योगों के लिए मुद्रण अनुप्रयोगों में विशेषज्ञता है, जिसमें इस समय तक सर्वोत्तम समापन लेबल और तापमान सूचक लेबल शामिल हैं। इस केंद्र में पैकेजिंग के प्रकार्य और सौंदर्यशास्त्र का संयोग है और यह पैकेजिंग विशेषज्ञता और अभिनव चिंतन का स्रोत है - व्यावहारिक उत्पादन के साथ सूझों का कारखाना।
 
हमारे विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।