यॉर्कशायर और हंबर लंदन के बाहर सबसे बड़ा वित्तीय और पेशेवर सेवा क्षेत्र है, जिसमें निम्न शामिल हैं:
- 1,700 क़ानूनी फ़र्म - यूके की क़ानूनी सेवाओं के श्रम-बल का 13%।
- वित्तीय और व्यवसाय सेवा क्षेत्र में लगभग 345,000 लोग रोज़गार में हैं, जो यॉर्कशायर और हंबर के सकल घरेलू उत्पाद में 22.6% का योगदान करता है।
- लीड्स में गैर-जीवन बीमा क्षेत्र में 5,000 से ज़्यादा लोग रोज़गार में हैं।
- समूचे वित्तीय और पेशेवर क्षेत्र में औसत वेतन यूके के औसत से 12% तक कम है।
- लंदन के बाहर बैंक ऑफ़ इंग्लैंड का एकमात्र नोट जारी करने वाला केंद्र, लीड्स में स्थित है।
- दुनिया के 'बड़े चार' लेखापाल - KPMG, Deloitte, Ernst & Young और PricewaterhouseCoopers.
- HSBC, HBOS, Fortis और Handelsbanken सहित 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बैंक।
- DLA Piper, Eversheds, Pinsent Masons और Irwin Mitchell सहित विश्व के अनेक अग्रणी वाणिज्यिक वकील।
- यूके में कॉल सेंटर का सबसे बड़ा संकेंद्रन।
- विश्व स्तर के 9 विश्वविद्यालय जो व्यवसाय और वित्त से संबंधित विषयों में स्नातकों का ख़ज़ाना प्रदान करते हैं
- लीड्स, वित्तीय उत्कृष्टता के लिए अग्रणी शहर और यूके सबसे महत्वपूर्ण क़ानूनी केंद्रों में से एक
- यूके में टेलीफ़ोन बैंकिंग के लिए प्रमुख स्थान
- निजी और व्यापारिक बैंकिंग विशेषज्ञता का ख़ज़ाना
- यूके की समस्त क़ानूनी सेवाओं का 13% से अधिक
- अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परिचालन लागत, संपत्ति की क़ीमतें और वेतन
- यूके में कुछ सबसे कम जीवन-यापन लागतों में
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सुप्रसिद्ध व्यवसाय स्कूलों और संस्थानों का स्थापित नेटवर्क
- यूके के सबसे महत्वपूर्ण बीमा केंद्रों में से एक