Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

क्षेत्र की ताक़त

बैंकिंग
इस क्षेत्र की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रतिष्ठा ने शीर्ष यूरोपीय बैंकों को आकर्षित किया है जिनमें HSBC, Fortis, Handlesbanken और KBC शामिल हैं।

व्यवसाय के रूप में आपको काफ़ी ज़्यादा निजी और व्यापारिक बैंकिंग विशेषज्ञता का लाभ मिलता है और आप उच्च गुणवत्ता के कर्मचारियों, कम लागत के आधार, और महत्वपूर्ण बाज़ारों तक आसान पहुँच का लाभ उठाते हैं। आपको वैश्विक बैंकिंग बाज़ार में अग्रणी स्थान की गारंटी भी दी जाती है।

एकाउंटेंसी
विश्व की सभी चार प्रमुख लेखा और व्यावसायिक परामर्श कंपनियों का इस क्षेत्र में मज़बूत प्रतिनिधित्व है, जिनमें से KPMG का लीड्स में अपने सबसे बड़े कार्यालयों में से एक है।

अनेक अन्य अग्रणी यूके लेखा प्रथाओं की भी इस क्षेत्र में मज़बूत और वृद्धिशील उपस्थिति है – जो आपके लोगों और ग्राहकों को स्थानीय और वैश्विक व्यवसाय में संलग्न होने का एकदम सही आधार उपलब्ध कराती है।

बीमा
यह क्षेत्र बीमा के लिए शीघ्रता से यूके के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में आगे बढ़ गया है और यहाँ इस उद्योग के सभी पहलुओं का प्रतिनिधित्व है: वाणिज्यिक और व्यक्तिगत हामीदारी, दावा प्रबंधन, धोखाधड़ी की जाँच, हानि का समायोजन और बीमा दलाली।

यह क्षेत्र कुछ सबसे बड़ी संख्या के कुशल गैर-जीवन बीमा विशेषज्ञों द्वारा भी समर्थित है और रोज़गार बाज़ार यूके के औसत से 2% अधिक तेज़ी से बढ़ रहा है।

जीवन और पेंशन सेवाएँ
यॉर्कशायर और हंबर प्रत्यक्ष-बिक्री बीमा के लिए महत्वपूर्ण केंद्र और अनेक स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों का घर है। इस क्षेत्र की बीमा फ़र्मों में शामिल हैं: Allianz Cornhill, Direct Line, Norwich Union Life और Zurich।

निवेश और स्टॉक-दलाली
इस क्षेत्र की पेशेवर विशेषज्ञता का विस्तार कोष प्रबंधन और विशेषज्ञ निवेश कारोबार में विशेषज्ञ निवेश ज्ञान तक है, जिसमें अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय कॉर्पोरेट दलाल शामिल हैं।

लीड्स आपके व्यवसाय को सेवाओं की पूरी शृंखला प्रदान करता है जिसमें केवल निष्पादन कारोबार, कॉर्पोरेट और संस्थागत दलाली और निवेश प्रबंधन शामिल है।

उद्यम पूंजी और निजी इक्विटी
यह क्षेत्र इक्विटी उपक्रम और व्यवसाय के लिए जोखिम वित्त का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहाँ आपके व्यवसाय के विकास के हर चरण में विस्तृत विविधता के प्रदाता समर्थन करते हैं।

SME को जोखिम पूंजी प्रदान करने वाला यूके का सबसे बड़ा प्रदाता भी इसी क्षेत्र में स्थित है।
 
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।