अनुसंधान और विकास के संदर्भ में, यॉर्कशायर और हंबर लंदन के बाहर यूके के शीर्ष निष्पादकों में से एक हैं।
इस क्षेत्र के विश्वविद्यालयों में £34.7 करोड़ मूल्य का शैक्षिक अनुसंधान निवेश होता है और यॉर्कशायर और हंबर में अनुसंधान और विकास में 20% राष्ट्रीय निवेश की तुलना में 42% निवेश होता है। यह निवेश, 100 से अधिक विश्वविद्यालय अनुसंधान सुविधाओं को यूरोप में उच्चतम शोध रेटिंग प्राप्त होने के साथ मिलकर, व्यवसायों को विशेषज्ञता के ख़ज़ाने और संभावित नवप्रवर्तन तक पहुँच देता है।
सहयोगात्मक अनुसंधान केंद्रों का पुरस्कार-विजेता नेटवर्क व्यवसायों को इस क्षेत्र के विश्वविद्यालयों से प्रमुख उद्योग क्षेत्रों में उन्नत विशेषज्ञता तक पहुँच में सक्षम बनाता है। अब तक इन केंद्रों ने 1,700 वाणिज्यिक परियोजनाओं के लिए सहयोग किया है।
शैक्षिक उत्कृष्टता के तथ्य
- यॉर्क विश्वविद्यालय को हाल ही में अनुसंधान के लिए 172 उच्च शिक्षा संस्थानों में से छठा दर्जा दिया गया है, जिसमें कंप्यूटर विज्ञान का 5-सितारा दर्जे का विभाग है। इसके 22 में से 17 विषयों को 5 या 5-सितारा श्रेणी दी गई है और संडे टाइम्स विश्वविद्यालय मार्गदर्शिकाएँ शीर्ष-10 रैंकिंग में यह 9 नंबर पर है।
- हल विश्वविद्यालय को हाल ही में द टाइम्स द्वारा साल का विश्वविद्यालय के लिए संक्षिप्त-सूची में रखा गया है। दस विषय क्षेत्र राष्ट्रीय तौर पर शीर्ष पाँच हैं।
- लीड्स विश्वविद्यालय यूके का दूसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, जो 700 पूर्वस्नातक और 470 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पेश करता है। इसमें 15 राष्ट्रीय अध्यापन फ़ैलो हैं – जो इंग्लैंड या उत्तरी आयरलैंड में किसी अन्य विश्वविद्यालय की तुलना में अधिक हैं।
- वर्जिन 2008 ब्रिटिश विश्वविद्यालय गाइड ने शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय को 'समग्र रूप से शीर्ष विश्वविद्यालय' के रूप में वर्णित किया है और इसके पूर्व विद्यार्थियों में पूरे पाँच नोवल पुरस्कार विजेता शामिल हैं।
- ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय को यॉर्कशायर में स्नातक रोज़गार के लिए लगातार शीर्ष दर्जा मिल रहा है और इंग्लैंड के उत्तर में इसका संयुक्त रूप से प्रथम स्थान है (टाइम विश्वविद्यालय गाइड 2008)।
शैक्षिक अनुसंधान में निवेश
- यॉर्कशायर और हंबर में उच्च-शिक्षा संस्थानों द्वारा अनुसंधान और विकास में निवेश यूरोपीय संघ के औसत से 12% ऊपर है।
- हमारे विश्वविद्यालयों में £34.7 करोड़ मूल्य का भारी शैक्षिक अनुसंधान निवेश होता है और यॉर्कशायर और हंबर में अनुसंधान और विकास में (20% राष्ट्रीय निवेश की तुलना में) 42% निवेश होता है।
- यूके के भीतर, केवल लंदन के विश्वविद्यालय अनुसंधान पर हमसे अधिक (GVA के प्रतिशत के रूप में) खर्च करते हैं।
- लगभग 100 विषय क्षेत्रों को उनके अनुसंधान के लिए उच्चतम ग्रेडिंग मिली है, जो उनकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता की मान्यता है।
- यॉर्कशायर और हंबर में यूके उद्योग, वाणिज्य और सार्वजनिक निगमों से अनुसंधान की आय राष्ट्रीय 1% गिरावट की तुलना में 10% बढ़ गई (2003-4 से 2004-5)।