Invest In Yorkshire Website

  • Offshore Banner
  • Siemens Banner
  • Forgemasters Banner
  • Healthcare Banner

उन्नत R

वाणिज्यिक रूप से संकेंद्रित अनुसंधान और विकास व्यय के संदर्भ में, यॉर्कशायर और हंबर लंदन के बाहर यूके के शीर्ष निष्पादकों में से एक हैं, जो शैक्षिक अनुसंधान निवेश में £34.7 करोड़ आकर्षित कर रहे हैं।

सर्वोच्च यूरोपीय अनुसंधान रेटिंग प्राप्त करने वाले 100 से अधिक विश्वविद्यालय विषय क्षेत्रों की सुविधाओं के साथ संयोग से, यह आपके व्यवसाय को विशेषज्ञता और नवाचार का ख़ज़ाना पेश करता है।

वाणिज्यिक रूप से प्रेरित अनुसंधान का यह आधार, समर्पित अनुसंधान केंद्रों के नेटवर्क के द्वारा समर्थित है, जिसकी मज़बूती धातु सदृश और सम्मिश्र पदार्थों, काटने की प्रौद्योगिकी, पदार्थ विज्ञान, संयोजन प्रौद्योगिकी और ढलाई प्रौद्योगिकी में है।
 
शैक्षणिक (पेज के नीचे लिंक करें) और क्लिनिकीय दोनों क्षेत्रों में, इस क्षेत्र की अनुसंधान में उत्कृष्टता, निरंतर वृद्धि को संचालित कर रही है और व्यवसायों को सफल होने में समर्थन कर रही है।
 
यॉर्कशायर में विस्तार करके, आपके व्यवसाय को इनसे लाभ मिल सकता है:
 
यॉर्कशायर और हंबर धातु प्रौद्योगिकी के लिए यूके के एकमात्र राष्ट्रीय अनुसंधान और कौशल केंद्र का घर है। धातुकर्म समर्थन, अनुसंधान और विकास और इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनियों को प्रशिक्षण प्रदान करके Namtec उच्च प्रौद्योगिकी विकास को प्रेरित करता है।
 
रॉदरहैम में राष्ट्रीय धातु प्रौद्योगिकी केंद्र में स्थित, SEG का लक्ष्य दुनिया का नेतृत्व करने वाला संगठन बनाना है जो अत्याधुनिक सतह इंजीनियरिंग और कोटिंग्स प्रौद्योगिकी, उपकरण और तकनीकों का प्रयोग करते हुए इस क्षेत्र की उन्नत इंजीनियरिंग निर्माण कंपनियों की दक्षता का विकास और संचालन करेगा।

यह उद्योग को मुख्य समर्थन सेवाओं की श्रेणी पेश करता है जिसमें लक्षित अनुसंधान और विकास कार्यक्रम शामिल है जिसका लक्ष्य क्षेत्रीय कंपनियों की लाभप्रदता बढ़ाना है।
 
AMP विश्व स्तर का निर्माण प्रौद्योगिकी पार्क है जो उद्योग में लाभ के लिए उन्नत समाधान प्रदान कर रहा है। AMP में प्रौद्योगिकियाँ सामग्री और संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित करती हैं, जिनमें धातु सदृश और सम्मिश्र सामग्री शामिल हैं।
 
AMRC शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय और बोइंग के बीच लाखों पाउंड की साझेदारी है, जो दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी है। इस केंद्र का उन्नत सामग्री रचना के लिए अभिनव और पुरोधा प्रौद्योगिकी समाधान के विकास के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

AMRC सामग्री काटने की प्रौद्योगिकी के लिए विश्व स्तर पर सर्वाधिक प्रगतिशील सुविधा पेश करता है और अपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता-प्राप्त अनुसंधान को मिश्रित जैसी अन्य सामग्री पर निर्माण करने के लिए उत्सुक है।
 
Rolls-Royce - भविष्य की फ़ैक्टरी
AMP पर आधारित – इसमें नवीनतम निर्माण उपकरण और अत्याधुनिक उत्पादन क्षमताएँ हैं जिससे कि व्यवसाय महत्वपूर्ण और उच्च जोखिम वाले निवेश के निर्णय लेने से पहले, पूरे पैमाने पर वाणिज्यिक उत्पादन क्षमता का परीक्षण कर सकें।
 
उन्नत निर्माण पार्क के आधार पर, ITC, उच्च गुणवत्ता वाले कार्यालय, कार्यशालाएँ और बैठक के कमरे उपलब्ध कराता है। ITC में स्थित कंपनियों को प्रथाएँ साझा करने, प्रवर्धित आपूर्ति श्रृंख्ला संपर्क और सहयोग, और विशेष रूप से आर एंड डी से लाभ मिलता है। यह व्यवसायों को प्रौद्योगिकी और ज्ञान-स्थानांतरण का फ़ायदा उठाने के लिए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराता है, और इस तरह प्रतिस्पर्धा बढ़ाता है।
 
TWI प्रौद्योगिकी केंद्र (यॉर्कशायर) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की शृंखला चलाता है और अपने ग्राहकों को TWI की प्रौद्योगिकियों तक पहुँचने और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रमों के माध्यम से नवीन समाधान विकसित करने में सक्षम बनाता है। प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा लक्षित प्रमुख उद्योग क्षेत्र हैं एयरोस्पेस, मोटर वाहन, चिकित्सा और खेलकूद के उपकरण, एवं तेल और गैस, रक्षा और प्राथमिक धातु। 
 
CAMTeC कंपोज़िट के लिए अनुसंधान, डिज़ाइन, निर्माण और प्रौद्योगिकी केंद्र है, जो शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय और बोइंग के बीच सहयोगात्मक संबंधों पर निर्माण करता है।

CAMTeC कंपनियों को एयरोस्पेस आपूर्ति श्रृंख्ला के प्रभावी और सतत सदस्य बनने में सहायता करता है और यह उन कंपोज़िट और उन्नत सामग्री के विकास और दोहन के लिए उपकरण, तकनीक, उपाय और प्रविधियाँ बनाने में सक्षम है जो परंपरागत धातु क्षेत्र के बाहर आते हैं।
 
MAS पूरे क्षेत्र में निर्माण व्यवसायों को व्यावहारिक विशेषज्ञता प्रदान करता है। यह निदान जैसे क्षेत्रों में सहायता प्रदान करता है, जो उत्पादकता के स्तर और परिचालन कुशलता बढ़ाता है।
 
नैनोतकनीकी भौतिक वाष्प निक्षेप अनुसंधान केंद्र (NTCPVD) NTCPVD शेफ़ील्ड हैलम विश्वविद्यालय में सामग्री और इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान का हिस्सा है। इस केंद्र का चरम वातावरण में अनुप्रयोगों के लिए उच्च निष्पादन प्रकार्यात्मक कोटिंग्स में अनुसंधान और विकास, और सजावटी अनुप्रयोगों के लिए कोटिंग्स में अत्यंत सफल इतिहास है।
 
शैक्षिक उद्योग विशेषज्ञता तक इसके द्वारा पहुँच करें:
व्यवसायों को हमारे विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ कौशल और उन्नत विशेषज्ञता से लाभ उठाने में मदद करने के लिए, एक अनन्य नेटवर्क; - औद्योगिक सहयोग केन्द्र – की रचना की गई, जो उद्योग और विश्वविद्यालय की विशेषज्ञता के बीच की दूरी कम करता है।

इनमें शामिल हैं:
ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में स्थित, मोटर वाहन उद्योग में प्रयुक्त धातुओं को बदलने करने के लिए नवीन सामग्री विकसित करता है, जो धातुओं की तुलना में कम वज़न और कम लागत वाली निर्माण विधियाँ जैसे लाभ पेश करती हैं।
 
हल विश्वविद्यालय में स्थित, इंजीनियरिंग डिज़ाइन CIC, संगठनों को अपनी उत्पाद और इंजीनियरिंग डिज़ाइन प्रक्रियाओं को रूपांतरित करने में मदद करने के लिए विशेषज्ञ ज्ञान, सलाह, विश्लेषण, आनुप्रयोगिक अनुसंधान और समर्थन प्रदान करता है। कम्प्यूटरीकृत मॉडल द्वारा डिज़ाइन इष्टतमीकरण उपलब्ध है, उदाहरण के लिए, कम वज़न के साथ उच्च-निष्पादन संरचनाएँ उत्पन्न करने में।
 
हडर्सफ़ील्ड विश्वविद्यालय में स्थित, प्रेसिज़न टेक्नोलॉजीज़ CIC परिशुद्धता इंजीनियरिंग और मैट्रोलॉजी के लिए सभी ज़रूरतों को पूरा करने वाली विशेषज्ञता पेश करता है। इसमें उन्नत 'नैनोलैब' शामिल है, जो यूके में अपनी तरह की एकमात्र मैट्रोलॉजी लैब है, और यूरोप में सर्वाधिक विकसित लैब में से एक है। प्रेसिज़न टेक्नोलॉजीज़ CIC से ऐरोस्पेस सामग्री का तेज़, सटीक निर्माण भी उपलब्ध है।
 
सामग्री विश्लेषण व अनुसंधान सेवाएँ CIC अनुसंधान प्रदान करता है जो उत्पादकता के उच्चतम स्तरों पर नई सामग्री बनाने के लिए उपकरणों के विकास का समर्थन करता है।

शेफ़ील्ड हैलम विश्वविद्यालय में स्थित, इस केंद्र ने नैनोस्केल, बहु-परत भौतिक वाष्प निक्षेप (PVD) उच्च निष्पादन कोटिंग्स की नई पीढ़ी का विकास किया है, जो एयरोस्पेस मिश्र धातुओं की शुष्क-ड्रिलिंग के लिए प्रयुक्त काटने के उपकरणों की रक्षा कर सकती है।

इसने मोटर वाहन और मोटर खेल बाज़ारों के लिए प्रकार्यात्मक और सजावटी कोटिंग्स की श्रेणी भी विकसित की है, जो सामग्री के गुणों में वृद्धि करती है, कठोर प्रचालन परिस्थितियों में उनकी रक्षा करती है और सौंदर्य अपील, संक्षारण प्रतिरोध, उच्च तापमान निष्पादन, क्षय प्रतिरोध में सुधार करती हैं और घर्षण कम करती हैं।
 
बेतार संचार का व्यापक नियोजन व्यवसाय के रोमांचक नए अवसर पैदा कर रहा है। वायरलेस टेक्नोलॉजीज़ CIC को बेतार संचार में विशेषज्ञता के दुनिया के सबसे उन्नत केंद्रों में से एक होने का गर्व है, जिसके पास सुरक्षा, निगरानी और सुरक्षित संचार, वायरलेस ब्रॉडबैंड प्रणालियाँ, डिजिटल प्रसारण और उपग्रह फ़ोन प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता है।
 
हमारे विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
 
 
Get In Touch Image

सम्पर्क करें

Telephone: +44 (0)113 394 5757
 

विषय अध्ययन

“With high demand for our Yorkshire-sourced fine foods, it makes perfect sense to continue to invest here.” Bernard Hoggarth, Chief Executive Cranswick plc.
“The port of Hull is one of the UK’s leading foreign-trading ports and fundamentally we chose to invest in Hull because of this.” Ian McIntosh, president West Division AAK.
यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर में काम करना

यॉर्कशायर और हंबर सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता के समृद्ध मिश्रण के साथ रहने के लिए रोमांचक जगह है, जिसमें जीवन-यापन की लागत राष्ट्रीय औसत से 40% कम है और वेतन राष्ट्रीय औसत से 7% कम हैं, जो सब यहाँ स्थित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता पेश करते हैं, जो किसी के मुकाबले पीछे नहीं है।
यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर में जीवन-यापन

यॉर्कशायर और हंबर रहने के लिए आकर्षक जगह है। हमारे क्षेत्र के बेजोड़ जीवन की गुणवत्ता की चाभी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता का मिश्रण है। ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े और सबसे गतिशील शहरों और कुछ सर्वाधिक अविश्वसनीय रूप से विविध और शानदार परिदृश्य के साथ, यह क्षेत्र यहाँ आधारित व्यवसायों को जीवन की गुणवत्ता प्रदान करता है, जो किसी से पीछे नहीं है।
संपत्ति समाधान

संपत्ति समाधान

हमारी निवेश टीम प्रत्येक ग्राहक के लिए विशेष रूप से संपत्ति प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसमें विशिष्ट संपत्तियों की खोज, और स्थल पर दौरे से लेकर, डेवलपर के साथ काम करना शामिल होगा, जिससे कि आपके स्थल और व्यवसाय मानदंडों को पूरा करने वाले सबसे अच्छे स्थल विकल्प की पहचान की जा सके।